27.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Trending Tags:

Advertisement

श्री नारी शक्ति सेना का रेप रोको आंदोलन , हस्ताक्षर अभियान

रांची : श्री नारी शक्ति सेना सड़क पर हस्ताक्षर अभियान चला रही है. आज पहले दिन सर्कूलर रोड में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया. इस अभियान में तकरीबन 2500 से ज्यादा लोगों ने हस्ताक्षर किया. इस अभियान में कई लोगों ने अपने विचार भी लिखे. इस हस्ताक्षर के साथ मांग की गयी है कि बलात्कारियों को […]

रांची : श्री नारी शक्ति सेना सड़क पर हस्ताक्षर अभियान चला रही है. आज पहले दिन सर्कूलर रोड में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया. इस अभियान में तकरीबन 2500 से ज्यादा लोगों ने हस्ताक्षर किया. इस अभियान में कई लोगों ने अपने विचार भी लिखे. इस हस्ताक्षर के साथ मांग की गयी है कि बलात्कारियों को अविलंब गिरफ्तार किया जाए.

छह महीने के अंदर फांसी की सजा दी जाए. आरोपी को बचाने की कोशिश करने वाले को भी सजा दी जाए . बच्ची नाबालिग हो तो उसकी पढ़ाई का पूरा खर्च सरकार उठाये. मध्य प्रदेश और हरियाणा के तर्ज पर कानून बने. महिलाओं की सुरक्षा के लिए ब्लॉक स्तर पर महिला सुरक्षा की व्यवस्था हो. इस अभियान की शुरूआत 23 अप्रैल से हुई है जो पांच मई तक चलेगा. रांची शहर के कई जगहों पर यह अभियान चलेगा.
अभियान श्री नारी शक्ति सेना की तरफ से चलाया जा रहा है. जिसके अध्यक्ष सोमेन दत्ता उपाध्यक्ष सुभाष सिन्हा. सचिव राजेश प्रसाद. इसके अतिरिक्त नीलम सहाय, मोना कुमारी, किरण पाठक, अंजन्य सिन्हा, अंजलि देवी , खुशबु सिंह , ललिता देवी, रूबी पाठक, नीतू देवी, विनोद कुमार पांडेय , मंजू देवी इस अभियान को अभी और आगे लेकर जायेंगे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें