25.4 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Trending Tags:

Advertisement

रांची : 5.3 डिग्री पहुंचा कांके का पारा, 11 व 12 दिसंबर से छाया रहेगा कोहरा, 13 को हल्की बारिश की संभावना

रांची : उत्तर-पश्चिम दिशा में लगातार बर्फवारी होने व दक्षिण-पूर्व दिशा की ओर ठंडी हवा चलने से झारखंड में ठंड का प्रकोप धीरे-धीरे बढ़ रहा है. सुबह में कोहरा छाया रहता है व रात में ठंड बढ़ रही है. बिरसा कृषि विवि के मौसम विभाग द्वारा दर्ज रिकॉर्ड के मुताबिक छह दिसंबर को कांके का […]

रांची : उत्तर-पश्चिम दिशा में लगातार बर्फवारी होने व दक्षिण-पूर्व दिशा की ओर ठंडी हवा चलने से झारखंड में ठंड का प्रकोप धीरे-धीरे बढ़ रहा है. सुबह में कोहरा छाया रहता है व रात में ठंड बढ़ रही है. बिरसा कृषि विवि के मौसम विभाग द्वारा दर्ज रिकॉर्ड के मुताबिक छह दिसंबर को कांके का न्यूनतम तापमान 05.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है. वहीं राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस रहा.
11 व 12 दिसंबर को दिन में कोहरा छाये रहने व आसमान में बादल छाये रहने की संभावना व्यक्त की गयी है. 13 दिसंबर को कुछ जगहों पर हल्की बारिश होने की भी संभावना है. इससे ठंड और बढ़ने की उम्मीद है. मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ का असर दिसंबर के दूसरे हफ्ते से पड़ने की संभावना है. मौसम विभाग में दर्ज आंकड़ों पर गौर करें, तो रांची में दिसंबर माह में भी वर्षा हुई है.
दिसंबर माह में सबसे अधिक वर्षा 2018 में 18 दिसंबर को 57.8 मिलीमीटर रिकॉर्ड किया गया है. वर्ष 2009 में 19 दिसंबर को 10 मिमी, वर्ष 2010 में नौ दिसंबर को 17.6 मिमी, वर्ष 2012 में 12 दिसंबर को 11.20 मिमी, वर्ष 2014 में 14 दिसंबर को छिटपुट व वर्ष 2015 में तीन दिसंबर को 4.2 मिमी वर्षा हुई है. इसी प्रकार दिसंबर माह में रांची में सबसे अधिक ठंड वर्ष 2014 में 29 दिसंबर को पड़ी. इस दिन चार डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया था. वर्ष 2018 में 30 दिसंबर को 4.6 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया था

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें