31.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Trending Tags:

Advertisement

रांची : 42 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवा, बारिश से मौसम हुआ सुहाना

रांची : राजधानी में बुधवार दोपहर बाद अचानक मौसम ने करवट बदली. दोपहर दो बजे के बाद आकाश में बादल छाने से कुछ समय के लिए अंधेरा भी छा गया. तेज हवा के साथ छिटपुट बारिश हुई, जिससे गर्मी से लोगों को थोड़ी बहुत राहत मिली. मौसम विभाग के अनुसार दोपहर बाद रांची अौर आसपास […]

रांची : राजधानी में बुधवार दोपहर बाद अचानक मौसम ने करवट बदली. दोपहर दो बजे के बाद आकाश में बादल छाने से कुछ समय के लिए अंधेरा भी छा गया.
तेज हवा के साथ छिटपुट बारिश हुई, जिससे गर्मी से लोगों को थोड़ी बहुत राहत मिली. मौसम विभाग के अनुसार दोपहर बाद रांची अौर आसपास के इलाके में 42 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चली. शाम साढ़े आठ बजे तक सात मिमी वर्षा रिकाॅर्ड की गयी.
इससे पहले दिन में 75 प्रतिशत ह्यूमिडिटी अौर लू के थपेड़े से लोग परेशान रहे. कांके का अधिकतम तापमान 42.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि रांची का अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री सेल्सियस रहा. शाम साढ़े पांच बजे से ह्यूमिडिटी 75 प्रतिशत से घट कर 58 प्रतिशत पर पहुंच गया.
भारत मौसम विज्ञान विभाग मौसम केंद्र एयरपोर्ट रांची द्वारा मौसम में बदलाव के संकेत दिये थे. दोपहर बाद मौसम का यह बदलाव रांची के साथ-साथ खूंटी, लोहरदगा, गिरिडीह, देवघर, सरायकेला-खरसांवा, पश्चिमी सिंहभूम व पूर्वी सिंहभूम में देखने को मिला.
कहीं-कहीं तेज हवा अौर बारिश के साथ-साथ मेघ गर्जन हुआ. मौसम सुहाना हो गया. मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार 13 जून को आकाश में बादल छाये रहेंगे व कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है. हालांकि, अधिकतम तापमान में खास बदलाव नहीं होगा. बुधवार को जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री सेल्सियस, डालटनगंज (मेदिनीनगर) का अधिकतम तापमान 44.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया.
17 जून से प्री मॉनसून बारिश की संभावना
17 जून से प्री माॅनसून की बारिश होने की उम्मीद जतायी गयी है. मौसम विभाग ने 20 जून से झारखंड में मॉनसून के प्रवेश करने की संभावना व्यक्त की है.
हालांकि, मौसम वैज्ञानिक डॉ ए वदूद का मानना है कि अरब सागर में उठे साइक्लोन से माॅनसून के कमजोर होने की संभावना प्रबल हो गयी है. आशंका है इससे माॅनसून के झारखंड प्रवेश में कहीं विलंब न हो जाये. रांची अौर आसपास के इलाके में प्रत्येक वर्ष जून माह में अच्छी बारिश हुई . वर्ष 2011 में 19 जून को सबसे अधिक 161.9 मिमी वर्षा हुई थी, जबकि पूरे माह 588 मिमी वर्षा हुई.
जून में किस तारीख को हुई अधिक बारिश
वर्ष तिथि वर्षा
(मिमी में)
2009 14 65.2
2010 28 20.1
2011 19 161.9
2012 22 345.0
2013 17 56.4
2014 20 71.8
2015 29 62.6
2016 24 31.6
2017 07 46.2
2018 28 23.1
जून में वर्षा की स्थिति
वर्ष कुल वर्षा
मिमी में
2009 135.5
2010 63.8
2011 588.0
2012 108.5
2013 360.7
2014 175.8
2015 281.7
2016 158.2
2017 172.3
2018 110.6
लू लगने से मजदूर की मौत
रांची : बरियातू के जोड़ा तालाब निवासी रंजीत राम(45) की मौत लू लगने से हो गयी. वह बरियातू के तेतर टोली में नशे की हालत में सोया हुआ था. उसी समय उसकी तबीयत बिगड़ गयी. कुछ लोग उसे उठा कर रिम्स से रिम्स ला रहे थे. लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गयी. उसी पत्नी के बयान पर यूडी केस दर्ज कर रिम्स में पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें