38.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Trending Tags:

Advertisement

झारखंड में 2,20,753 लोग पहली बार करेंगे मतदान, सबसे ज्यादा युवा वोटर पलामू में जुड़े, थर्ड जेंडर के सर्वाधिक वोटर यहां

रांची : झारखंड में इस बार 2,20,753 लोग अपने जीवन में पहली बार मतदान करेंगे. ये वो वोटर हैं, जिनका नाम पहली बार मतदाता सूची में दर्ज हुआ है. इनकी उम्र 18-19 वर्ष है. इस उम्र वर्ग के सबसे ज्यादा मतदाता पलामू लोकसभा क्षेत्र में जुड़े हैं. इनकी संख्या 30,158 है. इसमें 19585 पुरुष, 10571 […]

रांची : झारखंड में इस बार 2,20,753 लोग अपने जीवन में पहली बार मतदान करेंगे. ये वो वोटर हैं, जिनका नाम पहली बार मतदाता सूची में दर्ज हुआ है. इनकी उम्र 18-19 वर्ष है. इस उम्र वर्ग के सबसे ज्यादा मतदाता पलामू लोकसभा क्षेत्र में जुड़े हैं. इनकी संख्या 30,158 है. इसमें 19585 पुरुष, 10571 महिला और 2 अन्य श्रेणी के मतदाता हैं.

इसे भी पढ़ें : दुमका में जीत का चौका लगाने के लिए तैयार झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन

पलामू के बाद रांची में सबसे ज्यादा 26956 युवा मतदाता जुड़े हैं. इनमें 15863 पुरुष, 11091 महिला और 2 अन्य शामिल हैं. 18-19 वर्ष आयु वर्ग में पहली बार मतदाता सूची में शामिल किये गये 29 लोगों ने अपना नाम अन्य श्रेणी (थर्ड जेंडर) में दर्ज कराया है. इस श्रेणी के सबसे ज्यादा 11 मतदाता रांची से सटे लोहरदगा लोकसभा संसदीय क्षेत्र में हैं.

इसे भी पढ़ें : लोकसभा चुनाव 2019 : ममता बनर्जी की नजरें प्रधानमंत्री की कुर्सी पर

अन्य श्रेणी के मतदाताओं की बात करें, तो चतरा, गिरिडीह और खूंटी में इनकी संख्या 0 (शून्य) है. हजारीबाग, गोड्डा और जमशेदपुर में 1-1 मतदाता हैं, जबकि राजमहल, कोडरमा, धनबाद, सिंहभूम और पलामू में 2-2 वोटर अन्य श्रेणी के हैं. दुमका में इस श्रेणी के तीन मतदाता इस बार अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे. सबसे ज्यादा युवा पुरुष वोटर पलामू जिला में जुड़े हैं, तो रांची में सबसे ज्यादा महिला वोटर जुड़ी हैं. यह संख्या क्रमश: 19585 और 11091 हैं.

लोकसभा क्षेत्र में जुड़े युवा (18-19 वर्ष के) वोटर
लोकसभा क्षेत्र का नाम पुरुष महिला थर्ड जेंडर कुल
राजमहल 6,219 3,579 02 9,800
दुमका 8,805 5,532 03 14,340
गोड्डा 9,395 5,968 01 15,364
चतरा 8,528 5,269 00 13,797
कोडरमा 9,394 5,677 02 15,073
गिरिडीह 9,229 5,664 00 14,893
धनबाद 8,163 4,549 02 12,714
रांची 15,863 11,091 02 26,956
जमशेदपुर 8,131 5,613 01 13,745
सिंहभूम 7,076 6,004 02 13,082
खूंटी 7,983 6,961 00 14,944
लोहरदगा 6,492 5,154 11 11,657
पलामू 19,585 10,571 02 30,158
हजारीबाग 8,805 5,424 01 14,230
कुल 1,33,668 87,056 29
2,20,753

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें