27.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Trending Tags:

Advertisement

झारखंड की चार लोकसभा सीटों पर मतदान आज, इनमें है मुख्य मुकाबला

रांची : राज्य में तीसरे चरण के लोकसभा चुनाव के लिए धनबाद, गिरिडीह, जमशेदपुर और सिंहभूम सीट पर रविवार की सुबह सात बजे से मतदान शुरू होगा, जो शाम चार बजे तक चलेगा. कुल 66,85,401 (35,05,565 पुरुष, 31,79,720 महिला और 116 थर्ड जेंडर) सभी चार लोकसभा क्षेत्रों के 67 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला करेंगे. […]

रांची : राज्य में तीसरे चरण के लोकसभा चुनाव के लिए धनबाद, गिरिडीह, जमशेदपुर और सिंहभूम सीट पर रविवार की सुबह सात बजे से मतदान शुरू होगा, जो शाम चार बजे तक चलेगा. कुल 66,85,401 (35,05,565 पुरुष, 31,79,720 महिला और 116 थर्ड जेंडर) सभी चार लोकसभा क्षेत्रों के 67 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला करेंगे.

चार सीटों पर कुल 8,300 बूथ बनाये गये हैं. इनमें 2,582 बूथ शहरी और 5,718 बूथ ग्रामीण क्षेत्रों में हैं. इन बूथों में 1,762 अति संवेदनशील, 3,908 संवेदनशील और 452 सामान्य हैं. सुरक्षा के लिहाज से चाईबासा में 93,जमशेदपुर में तीन व सरायकेला खरसावां में एक बूथ बदल दिया गया है.

हेलीकॉप्टर की भी व्यवस्था: राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी एल खियांग्ते ने बताया कि भयमुक्त व निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए करीब 40 हजार सुरक्षाकर्मियों को लगाया गया है.

इनमें सीआरपीएफ, आइटीबीपी व अर्द्धसैनिक बल की 177 कंपनियां तथा राज्य की 52 कंपनियों को भी चुनाव ड्यूटी में लगाया गया है. 20,375 जिला पुलिस बल व 5972 पुलिस अधिकारी चुनाव कार्य में लगाये गये हैं. बूथों की निगरानी के लिए तीन हेलीकॉप्टर की व्यवस्था की गयी है. एक एयर एंबुलेंस एरोमैक रेस्क्यू सर्विस के तहत तैनात रहेगा. उन्होंने बताया कि मतदान कराने के लिए कुल 36,464 मतदानकर्मियों को लगाया गया है. 672 मतदान केंद्रों की वेबकास्टिंग होगी.

इस चरण मेंं 8300 इवीएम,12724 बैलेट यूनिट और 8300 वीवीपैट का इस्तेमाल किया जा रहा है. 1673 इवीएम, 2558 बैलेट यूनिट और 2502 वीवीपैट रिजर्व रखा गया है. इवीएम के लिए कुल 1025 सेक्टर मजिस्ट्रेट लगाये गये हैं. सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट की ट्रैकिंग होगी. मतदान कराने के लिए पोलिंग पार्टियों शनिवार की रात तक कलस्टरों में पहुंच गयी है.

गिरिडीह, धनबाद, जमशेदपुर व सिंहभूम में 40 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात

इनमें मुख्य मुकाबला

गिरिडीह चंद्रप्रकाश चौधरी (आजसू पार्टी) आैर जगरनाथ महतो (झामुमाे)

धनबाद पीएन सिंह (भाजपा) आैर कीर्ति आजाद (कांग्रेस).

जमशेदपुर विद्युतवरण महतो (भाजपा) और चंपई सोरेन (झामुमाे)

चाईबासा लक्ष्मण गिलुवा (भाजपा) और गीता कोड़ा (कांग्रेस)

कहां कितने प्रत्याशी, कितने मतदाता

लोकसभा मतदाता प्रत्याशी बूथ

गिरिडीह 16,47,715 15 2,161

धनबाद 20,68,233 20 2,539

जमशेदपुर 17,01,342 23 1,885

सिंहभूम 12,68,111 09 1,715

कुल 66,85,401 67 8,300

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें