25.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Trending Tags:

Advertisement

झामुमो की 14 सीटों पर नहीं बची महागठबंधन की साख

रांची : लोकसभा चुनाव में झामुमो के कब्जे वाली विधानसभा सीट पर भी मोदी लहर चली. विधानसभा में झामुमो के पास 19 सीटें है़ं . फिलहाल मांडू से चुनाव जीते जयप्रकाश भाई पटेल बागी हो गये है़ं. झामुमो 19 में से महज पांच विधानसभा सीटों पर ही एनडीए के प्रत्याशी से आगे रहा़. झामुमो के […]

रांची : लोकसभा चुनाव में झामुमो के कब्जे वाली विधानसभा सीट पर भी मोदी लहर चली. विधानसभा में झामुमो के पास 19 सीटें है़ं . फिलहाल मांडू से चुनाव जीते जयप्रकाश भाई पटेल बागी हो गये है़ं. झामुमो 19 में से महज पांच विधानसभा सीटों पर ही एनडीए के प्रत्याशी से आगे रहा़. झामुमो के कब्जे वाली 19 विधानसभा सीटों वाले संसदीय क्षेत्र में झामुमो और कांग्रेस के ही उम्मीदवार थे़. संतालपरगना की दो लोकसभा सीटों पर खुद झामुमो लड़ रहा था, वहीं कोल्हान की विधानसभा सीटों पर कांग्रेस की गीता कोड़ा उम्मीदवार थी़ .

संतालपरगना की सभी छह विधानसभा में झामुमो पिछड़ गया़. प्रतिपक्ष के नेता हेमंत सोरेन की सीट बरहेट में भी भाजपा 13 हजार वोट से आगे रही़ वहीं एकमात्र सीट शिकारीपाड़ा में झामुमो ने लगभग नौ हजार का लीड बनाया़. कोल्हान में झामुमो ने अपनी सीट पर बेहतर प्रदर्शन किया़.
लोकसभा चुनाव
  • झामुमो की मात्र पांच सीटों पर महागठबंधन को मिली बढ़त, संतालपरगना की सभी छह विधानसभा सीट में से पांच में झामुमो पिछड़ा
  • हेमंत की सीट पर भी भाजपा को 12 हजार से ज्यादा की लीड, कोल्हान में अपनी तीन विधानसभा सीटों पर झामुमो ने कांग्रेस को लीड दिलाया
  • दीपक बिरुआ की सीट चाईबासा में मिली महागठबंधन को 54 हजार से सबसे बड़ी बढ़त
  • मांडू में झामुमो एक लाख से भी ज्यादा वोट से पीछे रहा, अपनी डुमरी सीट भी नहीं बचा पाये जगन्नाथ महतो, 30 हजार से ज्यादा वोटों से पिछड़े
गीता कोड़ा को दिलायी बढ़त
झामुमो के कोल्हान के मनोहरपुर, मंझिगांव, चक्रधपुर और चाईबासा में सीट पर गीता कोड़ा को बढ़त मिली़. मझगांव और चाईबासा में झामुमो ने 50 हजार से ज्यादा की बढ़त गीता कोड़ा को दिलायी़. वहीं कोल्हान की सरायकेला विधानसभा सीट से भाजपा ने बड़ी बढ़त बनायी थी़. चंपई सोरेन की यह सीट है, जो खुद जमशेदपुर से उम्मीदवार थे, लेकिन अपनी सीट पर गीता कोड़ा को बढ़त नहीं दिला सके़. गीता कोड़ा यहां 60 हजार से ज्यादा से पीछे रही़.
इधर झामुमो की सीट खरसावां और विशुनपुर विधानसभा में भी महागठबंधन के उम्मीदवार पीछे रहे़. झामुमो की इन सीटों से कांग्रेस के लोकसभा के उम्मीदवार खड़े थे़ झामुमो के इन विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के उम्मीदवार बड़े मार्जिन से जीते़.
अर्जुन मुंडा का बेहतर प्रदर्शन
खरसावां से खूंटी के भाजपा उम्मीदवार अर्जुन मुंडा का सबसे बेहतर प्रदर्शन रहा और 30 हजार से ज्यादा की बढ़त बनायी़ पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा की सीट रही खरसावां पर फिलहाल झामुमो के दशरथ गगराई का कब्जा है़. लेकिन वह पिछड़ गये और कालीरण मुंडा को नुकसान हुआ़ इधर हालांकि खूंटी संसदीय क्षेत्र में पड़ने वाले तोरपा विधानसभा में महागठबंधन की बढ़त रही़.
इधर गिरिडीह संसदीय क्षेत्र में झामुमो के तीन विधानसभा क्षेत्र थे़ डुमरी से विधायक जगन्नाथ महतो खुद उम्मीदवार थे, लेकिन उन्होंने अपनी ही सीट पर खराब प्रदर्शन किया़ डुमरी में एनडीए के लोकसभा प्रत्याशी चंद्रप्रकाश चौधरी को बड़ी बढ़त मिली़ मांडू और गोमिया में भी वह काफी पीछे रहे़. इन दोनों सीटें झामुमो के खाते की ही है़.
झामुमो इन सीटों पर पीछे रहा
विधानसभा एनडीए महागठबंधन
बरहेट 62,921 49,299
महेशपुर 89,635 58,212
शिकारीपाड़ा 61,774 70,614
नाला 91,121 57,271
जामा 68,527 60,573
डुमरी 1,08,877 71,173
मांडू 1,58,989 55,442
गोमिया 1,18,477 60,389
सिल्ली 86,765 36,174
बहरागोड़ा 93,275 62,009
सरायकेला 1,40,603 77,644
मझगांव 29,092 88,418
खरसावां 88,852 55,971
बिशुनपुर 73,255 59,946
झामुमो इन सीटों पर आगे रहा
विधानसभा एनडीए महागठबंधन
लिट्टीपाड़ा 71,504 55,035
मनोहरपुर 52,152 58,264
चक्रधरपुर 55,182 58,485
चाईबासा 37,982 91,678
तोरपा 43,964 65,122

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें