30.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Trending Tags:

Advertisement

झारखंड में पुलिस और कोर्ट की नजर में फरार चल रहे 3230 लोग निकले मृत

रांची : झारखंड के विभिन्न थानों में दर्ज केस में पुलिस और न्यायालय द्वारा फरार घोषित 3230 वारंटी मृत निकले. पुलिस द्वारा न्यायालय में इनके खिलाफ आरोप पत्र समर्पित किया जा चुका है. इसकी पुष्टि वारंटियों के खिलाफ विभिन्न जिलों में चलाये गये अभियान के बाद सीआइडी द्वारा तैयार आंकड़ों से होती है. अभियान के […]

रांची : झारखंड के विभिन्न थानों में दर्ज केस में पुलिस और न्यायालय द्वारा फरार घोषित 3230 वारंटी मृत निकले. पुलिस द्वारा न्यायालय में इनके खिलाफ आरोप पत्र समर्पित किया जा चुका है. इसकी पुष्टि वारंटियों के खिलाफ विभिन्न जिलों में चलाये गये अभियान के बाद सीआइडी द्वारा तैयार आंकड़ों से होती है. अभियान के दौरान फरार घोषित वारंटी गिरफ्तार किये गये या फिर कोर्ट में सरेंडर किया.

और बढ़ सकता है मृतकों का आंकड़ा : अभियान को लेकर पूरी रिपोर्ट तैयार होने के बाद मृतकों का आंकड़ा और भी बढ़ सकता है. वहीं दूसरी ओर गिरफ्तारी और सरेंडर करने वालों की संख्या भी बढ़ सकती है. अमूमन किसी का वारंट न्यायालय से जारी होने पर पुलिस तत्काल वारंट का तामिला नहीं कर पाती है.

इस कारण वारंट लंबित रह जाता है और आरोपी की मौत हो जाती है. जब बड़े पैमाने पर अभियान चलाया जाता है, तब ऐसे वारंटियों का सत्यापन किया जाता है. रांची में 43 लोग गिरफ्तार हुए और 46 लोगों ने सरेंडर किया. गुमला में 29 लोग गिरफ्तार और तीन लोगों ने सरेंडर किया.

लोहरदगा में 67 लोग गिरफ्तार किये गये और 65 लोगों ने सरेंडर किया. सिमडेगा में 32 लोग गिरफ्तार किये गये और 137 लोग सरेंडर किया. हजारीबाग में 14 लोग गिरफ्तार हुए और छह ने सरेंडर किया. चतरा में एक फरार वारंटी को गिरफ्तार किया गया और छह ने सरेंडर किया. चाईबासा में 98 लोग गिरफ्तार किये गये और 162 ने सरेंडर किया.

जमशेदपुर में 24 गिरफ्तारी हुई और 30 ने सरेंडर किया. सरायकेला में दो गिरफ्तारी हुई और छह ने सरेंडर किया. इसी तरह बोकारो में 24 गिरफ्तारी हुई और 126 लोगों ने सरेंडर किया. दुमका में 16 गिरफ्तारी हुई और 38 लोगों ने सरेंडर किया. देवघर में 10 गिरफ्तारी हुई और 27 ने सरेंडर किया.

जामताड़ा में छह गिरफ्तारी हुई और 03 वारंटियों ने सरेंडर किया. जबकि गोड्डा में 175 गिरफ्तारी हुई और 116 लोगों ने सरेंडर किया. साहेबगंज में 238 लोग गिरफ्तार किये और 249 वारंटियों ने सरेंडर किया. पलामू में 13 गिरफ्तारी हुई और 73 ने सरेंडर किया. गढ़वा में 18 गिरफ्तारी हुई और एक ने सरेंडर किया.

सीआइडी के सत्यापन में हुआ मामले का खुलासा

जिला पुलिस द्वारा कोर्ट द्वारा

फरार वारंटी फरार वारंटी

जो मृत मिले जो मृत मिले

रांची 246 35

गुमला 321 12

लोहरदगा 102 33

खूंटी 350 00

सिमडेगा 96 74

हजारीबाग 90 31

गिरिडीह 92 00

चतरा 109 01

कोडरमा 24 00

रामगढ़ 16 00

चाईबासा 121 84

जमशेदपुर 87 09

सरायकेला 55 00

धनबाद 130 00

बोकारो 47 16

दुमका 24 07

देवघर 62 02

जामताड़ा 15 06

गोड्डा 52 116

पाकुड़ 32 00

साहेबगंज 58 116

पलामू 189 11

गढ़वा 121 06

लातेहार 154 00

रेल धनबाद 28 00

रेल जमशेदपुर 04 00

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें