25.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Trending Tags:

Advertisement

झारखंड नगर निकाय चुनाव : बासुकीनाथ में सबसे ज्यादा मतदान, रांची में सबसे कम

रांची : राज्य के 34 नगर निकायों में सबसे ज्यादा (76.69%) मतदान बासुकीनाथ नगर पंचायत में हुआ. वहीं, रांची नगर निगम क्षेत्र में सबसे कम (41.5%) मतदान रिकॉर्ड किया गया. बासुकीनाथ में पिछले चुनाव के मुकाबले मतदान प्रतिशत में 0.6 फीसदी की मामूली वृद्धि हुई है. जबकि, रांची नगर निगम में पिछले चुनाव के मुकाबले […]

रांची : राज्य के 34 नगर निकायों में सबसे ज्यादा (76.69%) मतदान बासुकीनाथ नगर पंचायत में हुआ. वहीं, रांची नगर निगम क्षेत्र में सबसे कम (41.5%) मतदान रिकॉर्ड किया गया. बासुकीनाथ में पिछले चुनाव के मुकाबले मतदान प्रतिशत में 0.6 फीसदी की मामूली वृद्धि हुई है. जबकि, रांची नगर निगम में पिछले चुनाव के मुकाबले सर्वाधिक 7.37 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गयी है.
सोमवार को संपन्न हुए मतदान में वर्ष 2013 में हुए निकाय चुनाव से 1.98 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गयी है. पिछले चुनाव में इन 34 निकायों में 63.17 प्रतिशत मतदान हुआ था. इस बार 65.15 प्रतिशत मतदान रिकॉर्ड किया गया है. राज्य के ज्यादातर स्थानीय निकायों में पिछले चुनाव के मुकाबले इस बार ज्यादा मतदान प्रतिशत दर्ज किया गया है.
चतरा नगर परिषद, हजारीबाग नगर निगम, गिरिडीह नगर निगम, मधुपुर नगर परिषद, गोड्डा नगर परिषद, साहेबगंज नगर परिषद, राजमहल नगर परिषद समेत अन्य में पिछले चुनाव की तुलना में अधिक मतदान रिकॉर्ड किया गया है. हालांकि, हुसैनाबाद, लातेहार और जामताड़ा नगर पंचायत व मिहिजाम नगर परिषद में पिछले वर्ष के मुकाबले कम मतदान हुआ है.
निकाय 2018 में मतदान 2013 में मतदान
गढ़वा नगर परिषद 67% 69़ 93%
नगर उंटारी नगर पंचायत 68% —
हुसैनाबाद नगर पंचायत 63.01% 65़ 64%
छत्तरपुर नगर पंचायत 71़ 43% —–
मेदिनीनगर नगर निगम 59% 58़ 50%
लातेहार नगर पंचायत 70़ 76% 71़ 99%
चतरा नगर परिषद 63़ 17% 62%
हजारीबाग नगर निगम 55% 50़ 12%
डोमचांच नगर पंचायत 72% —–
गिरिडीह नगर निगम 61़ 47% 55़ 58%
मधुपुर नगर परिषद 68़ 32% 62%
गोड्डा नगर परिषद 63% 58़ 82%
साहेबगंज नगर परिषद 61% 55%
बरहरवा नगर पंचायत 74% —–
राजमहल नगर पंचायत 65% 62%
पाकुड़ नगर परिषद 69% 70%
दुमका नगर परिषद 58% 58़ 56%
बासुकीनाथ नगर पंचायत 76़ 69% 76़ 09%
जामताड़ा नगर पंचायत 66% 68़ 93%
मिहिजाम नगर परिषद 65% 69़ 89%
चिरकुंडा नगर परिषद 59़ 43% 58़ 61%
फुसरो नगर परिषद 59% 60़ 32%
रामगढ़ नगर परिषद 67़ 2% —–
लोहरदगा नगर परिषद 71.96% 68.31%
गुमला नगर परिषद 63% 61%
खूंटी नगर पंचायत 62% 65़ 13%
रांची नगर निगम 41.5% 34़ 13%
बुंडू नगर पंचायत 72% 72़.22%
सिमडेगा नगर परिषद 64़ 72% 62.90%
चाइबासा नगर परिषद 63़ 97% 61़ 32%
सरायकेला नगर पंचायत 72% 74़ 89%
कपाली नगर परिषद 57% —-
आदित्यपुर नगर निगम 61% 60़ 41%
चाकुलिया नगर पंचायत 75़ 14% 74़ 49%
उपचुनाव जहां हुए
निकाय 2018 में वोटिंग
देवघर नगर निगम 57़ 87%
धनबाद नगर निगम 49़ 19%
विश्रामपुर नगर परिषद 46़ 05%
झुमरीतिलैया नगर परिषद 54़ 53%
उपचुनाव में मतदान का औसत 52़ 023%

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें