26.2 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Trending Tags:

Advertisement

झारखंड : विलंब से आनेवाली ट्रेनों में मूरी से रांची के बीच मिलेगी विशेष सुरक्षा..जानें

रांची : रात में विलंब से आनेवाली ट्रेनों में मूरी से रांची के बीच यात्रियों (विशेषकर महिलाओं) को विशेष सुरक्षा प्रदान की जायेगी. मूरी में स्पेशल फोर्स ट्रेनों में सवार होगी, जो रांची तक यात्रियों को सुरक्षा प्रदान करेगी. यह जानकारी रेल एसपी जमशेदपुर संगीता कुमारी ने स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस में घटी घटना के बारे […]

रांची : रात में विलंब से आनेवाली ट्रेनों में मूरी से रांची के बीच यात्रियों (विशेषकर महिलाओं) को विशेष सुरक्षा प्रदान की जायेगी. मूरी में स्पेशल फोर्स ट्रेनों में सवार होगी, जो रांची तक यात्रियों को सुरक्षा प्रदान करेगी. यह जानकारी रेल एसपी जमशेदपुर संगीता कुमारी ने स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस में घटी घटना के बारे में जानकारी देने के दौरान प्रेस वार्ता में दी. उन्होंने कहा कि इसके लिए आरपीएफ व जीआरपी दोनों मिल कर काम करेंगे. स्वर्ण जयंती सहित अन्य ट्रेनों पर उनका विशेष ध्यान होगा .
रांची में रेल एसपी जल्द बैठेंगे : रांची में रेल एसपी जल्द बैठेंगे. इसके लिए विभाग के वरीय अधिकारियों से बातचीत कर एक रिपोर्ट बनाकर रेलवे बोर्ड को दिया गया है. वहां से अनुमति मिलने के बाद जल्द ही इसकी पोस्टिंग कर दी जायेगी.
महिला आरक्षी की संख्या बढ़ायी जायेगी : रांची रेल थाने में महिला आरक्षी की संख्या बढ़ायी जायेगी, ताकि महिला बोगी की विशेष सुरक्षा उनके द्वारा की जा सके. मालूम हो कि रांची में काफी कम में महिला पुलिस व पुलिस अधिकारी हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें