36.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Trending Tags:

Advertisement

गुड न्‍यूज : झारखंड में बढ़ीं बेटियां, एक हजार लड़कों पर अब 996 लड़कियां

सुनील कुमार झा रांची : राज्य में बेटियों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है. अब एक हजार लड़कों की तुलना में लड़कियों की संख्या 996 हो गयी है, जो पहले 951 थी. केंद्रीय मानव संसाधन विकास विभाग भारत सरकार द्वारा जारी रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है. उच्च शिक्षा में नामांकन की स्थिति को लेकर […]

सुनील कुमार झा
रांची : राज्य में बेटियों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है. अब एक हजार लड़कों की तुलना में लड़कियों की संख्या 996 हो गयी है, जो पहले 951 थी. केंद्रीय मानव संसाधन विकास विभाग भारत सरकार द्वारा जारी रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है. उच्च शिक्षा में नामांकन की स्थिति को लेकर यह रिपोर्ट तैयार की जाती है. ऑल इंडिया सर्वे ऑफ हायर एजुकेशन के नाम से रिपोर्ट जारी की गयी है. इसमें यह भी खुलासा हुआ है कि आबादी के साथ-साथ उच्च शिक्षा में छात्राओं के नामांकन दर में भी बढ़ोतरी हुई है.
रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष 2012 से 2018 के बीच झारखंड में 18 से 23 साल के युवाओं की आबादी में कुल 2,35,736 की बढ़ोतरी हुई है. वर्ष 2012 में झारखंड में एक हजार लड़कों पर लड़कियों की संख्या 951 थी, जो 2018 में बढ़ कर 996 हो गयी. गत छह वर्षों में लड़कों की आबादी में प्रति वर्ष जहां 4.075 फीसदी, तो लड़कियों की आबादी में 9.02 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है. लड़कियों की आबादी में हो रही बढ़ोतरी इसी रफ्तार में जारी रही, तो आने वाले वर्षों में राज्य में 18 से 23 साल के युवाओं में लड़कियों की आबादी लड़कों से अधिक होगी.
लड़कों की आबादी 75 हजार, लड़कियों की 1.59 लाख बढ़ी : वर्ष 2012 से 2018 के दौरान राज्य में 18 से 23 साल के लड़कों की आबादी में 75,900 और लड़कियों की आबादी में 1,59,836 की बढ़ोतरी हुई है. यानी लड़कों की तुलना में लड़कियों की आबादी दोगुनी बढ़ी है.
वर्ष 2012 में झारखंड में 18 से 23 साल के युवाओं की कुल आबादी 36,34,055 थी. जिसमें लड़कों की आबादी 18,62,447 और लड़कियों की आबादी 17,71,608 थी. वर्ष 2018 में राज्य में इस आयु वर्ग के युवाओं की कुल आबादी 38,69,791 थी. इसमें लड़कों की संख्या 19,38,347 और लड़कियों की संख्या 19,31,444 थी. ऐसे में वर्ष 2012 में झारखंड में लड़कों व लड़कियों की आबादी में 90,839 का अंतर था, जो कि वर्ष 2018 में घट कर 6,903 रह गया.
देश में कुल आबादी 14.20 करोड़ : भारत सरकार द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार, देश में 18 से 23 साल के युवाओं की आबादी 14,20,78,501 है. इसमें लड़कों की संख्या 7,30,82,095 व लड़कियों की आबादी 6,89,96,406 है. वर्ष 2012 में कुल आबादी 14,05,58,699 थी. इसमें लड़कों की आबादी 7,32,94,003 व लड़कियों की 6,72,64,696 थी.
पहले झारखंड में प्रति एक हजार लड़कों पर 951 थी लड़कियाें की संख्या
केंद्र ने 18 से 23 साल के युवाओं की जनसंख्या पर जारी की रिपोर्ट
राज्य में 18 से 23 साल के युवाओं की आबादी
वर्ष कुल लड़का लड़की
2012 36,34,055 18,62,447 18,75,207
2013 36,73,012 18,75,207 17,97,805
2014 37,12,100 18,87,924 18,24,176
2015 37,51,369 19,00,621 18,50,748
2016 37,90,851 19,13,309 18,77,542
2017 38,30,303 19,25,870 19,04,433
2018 38,69,791 19,38,347 19,31,444
लड़कियों के लिए चलायी जा रही याेजनाएं
राज्य सरकार द्वारा लड़कियों की शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए कई योजनाएं चलायी जा रही हैं. छात्राओं के लिए कक्षा एक से पीजी तक की पढ़ाई नि:शुल्क है. कक्षा एक से 12वीं तक की छात्राओं को नि:शुल्क किताब व पोशाक दी जाती है. छात्राओं की पढ़ाई के लिए राज्य में 263 कस्तूरबा गांधी विद्यालय संचालित किये जा रहे हैं. इसके अलावा छात्रवृत्ति योजनाएं भी चल रही हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें