32.1 C
Ranchi
Friday, March 29, 2024

BREAKING NEWS

Trending Tags:

स्वाइन फ्लू की चपेट में भाजपा अध्‍यक्ष अमित शाह, झारखंड दौरा रद्द

पाकुड़ /रांची : भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को स्वाइन फ्लू हो गया है. उन्हें इलाज के लिए बुधवार को एम्स में भर्ती कराया गया. स्वाइन फ्लू के कारण शाह का झारखंड दौरा रद्द हो गया है. भाजपा के झारखंड प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने प्रेस वार्ता कर इसकी जानकारी दी. शाहदेव ने कहा कि राष्‍ट्रीय […]

पाकुड़ /रांची : भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को स्वाइन फ्लू हो गया है. उन्हें इलाज के लिए बुधवार को एम्स में भर्ती कराया गया. स्वाइन फ्लू के कारण शाह का झारखंड दौरा रद्द हो गया है. भाजपा के झारखंड प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने प्रेस वार्ता कर इसकी जानकारी दी. शाहदेव ने कहा कि राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष के स्वस्थ होने के बाद जल्द ही नयी तिथियों की घोषणा की जाएगी. यहां चर्चा कर दें कि अमित शाह 19 जनवरी को गोड्डा आने वाले थे.

अमित शाह का ट्वीट
अमित शाह ने ट्वीट किया, ‘‘ मुझे स्वाइन फ्लू हुआ है, जिसका उपचार चल रहा है. ईश्वर की कृपा, आप सभी के प्रेम और शुभकामनाओं से शीघ्र ही स्वस्थ हो जाऊंगा.’

क्या है शाह का हाल
एम्स के सूत्रों के मुताबिक, भाजपा नेता को सीने में जकड़न और सांस लेने में परेशानी की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वह बुधवार रात करीब नौ बजे अस्पताल पहुंचे और उन्हें पुराने निजी वार्ड में भर्ती किया गया. उन्होंने बताया कि एम्स के निदेशक रणदीप गुलेरिया की निगरानी में डॉक्टरों की एक टीम उनकी स्थिति पर नजर रख रही है.भाजपा प्रवक्ता अनिल बलूनी ने गुरुवार को कहा कि पार्टी अध्यक्ष अमित शाह की सेहत में सुधार है, वह एक-दो दिन में एम्स से डिस्चार्ज कर दिया जाएगा.

You May Like

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

अन्य खबरें