36.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Trending Tags:

Advertisement

आज रात आठ बजे तय होगा छत्तीसगढ़ के CM का नाम, जानिये किसने किसको दी कितने मतों से पटखनी…

रायपुर : छत्तीसगढ़ में 15 साल बाद कांग्रेस की बड़ी जीत के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री का चयन करने के लिए कांग्रेस के विधायक दल की बैठक बुधवार की रात आठ बजे आयोजित की जायेगी. बैठक समाप्त होने के साथ ही प्रदेश के अगले मुख्यमंत्री की घोषणा की जायेगी. छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संचार […]

रायपुर : छत्तीसगढ़ में 15 साल बाद कांग्रेस की बड़ी जीत के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री का चयन करने के लिए कांग्रेस के विधायक दल की बैठक बुधवार की रात आठ बजे आयोजित की जायेगी. बैठक समाप्त होने के साथ ही प्रदेश के अगले मुख्यमंत्री की घोषणा की जायेगी. छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेष नितिन त्रिवेदी ने बुधवार को यहां बताया कि कांग्रेस विधायक दल की बुधवार की रात आठ बजे पहली बैठक होगी. त्रिवेदी ने बताया कि कांग्रेस विधायक दल की इस महत्वपूर्ण बैठक में नवनिर्वाचित विधायकों के साथ अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पर्यवेक्षक मल्लिकार्जुन खड़गे, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के छत्तीसगढ़ प्रभारी पीएल पुनिया, प्रभारी सचिव चंदन यादव और अरुण उरांव मौजूद रहेंगे.

इसे भी पढ़ें : छत्तीसगढ़ में प्रचंड बहुमत के बावजूद कांग्रेस का CM तय नहीं

उन्होंने बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पर्यवेक्षक मलिकार्जुन खड़गे बुधवार की शाम दिल्ली से रायपुर आयेंगे. ऐसा माना जा रहा है कि इस बैठक के बाद ही राज्य में नए मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा की जायेगी. राज्य में कांग्रेस को 15 वर्षों के बाद बड़ी जीत दिलाने में नेता प्रतिपक्ष टीएस सिंहदेव और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल की भूमिका को महत्वपूर्ण माना जा रहा है. सिंहदेव और बघेल मुख्यमंत्री पद के प्रबल दावेदार हैं. सिंहेदव ने अंबिकापुर से और बघेल ने पाटन से जीत हासिल की है.

राज्य में अन्य पिछड़ा वर्ग के प्रमुख नेता और दुर्ग लोकसभा सीट से सांसद ताम्रध्वज साहू भी मुख्यमंत्री पद के दावेदारों में से एक हैं. साहू ने दुर्ग ग्रामीण विधानसभा सीट से जीत हासिल की है. साहू की साफ-सुथरी छवि और अन्य पिछड़ा वर्ग में मजबूत पकड़ होने के कारण उन्हें भी मुख्यमंत्री पद का दावेदार माना जा रहा है. वहीं, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता चरणदास महंत भी मुख्यमंत्री पद के दावेदारों में से एक हैं. महंत पूर्व केंद्रीय मंत्री हैं और अविभाजित मध्यप्रदेश में भी मंत्री रहे हैं. कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के करीबी होने के कारण उन्हें भी मुख्यमंत्री पद का दावेदार माना जा रहा है.

छत्तीसगढ़ में पिछले 15 वर्षो से सत्ता में काबिज भारतीय जनता पार्टी को हराकर कांग्रेस ने बड़ी जीत हासिल की है. चुनाव आयोग से मिली जानकारी के अनुसार, विधानसभा की सभी 90 सीटों पर परिणाम आने के बाद कांग्रेस को 68 सीटों पर प्रचंड बहुमत मिला है. वहीं, भाजपा के हिस्से में महज 15 सीटें आयी हैं. पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी की पार्टी जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) और बहुजन समाज पार्टी गठबंधन को सात सीटों पर जीत मिली है. राज्य में वर्ष 2003 से लगातार रमन सिंह के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार थी. हार की जिम्मेदारी लेते हुए सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है.

राज्य में किस दल की क्या है स्थिति

पार्टी सीटों पर जीत

कांग्रेस 68

भाजपा 15

जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) 5

बसपा 2

जानिये, किसने किसकाे दी पटखनी

अकलतरा विधानसभा क्षेत्र

सौरभ सिंह

भारतीय जनता पार्टी 60502
ऋचा जोगी बहुजन समाज पार्टी 58648

अंतागढ़विधानसभा क्षेत्र

अनूप नाग

इंडियन नेशनल कांग्रेस 57061
विक्रम उसेण्डी भारतीय जनता पार्टी 43647

अभनपुरविधानसभा क्षेत्र

धनेन्द्र साहू

इंडियन नेशनल कांग्रेस 76761
चन्द्रशेखर साहू – चम्पू भैय्या भारतीय जनता पार्टी 53290

अंबिकापुरविधानसभा क्षेत्र

टी.एस. बाबा

इंडियन नेशनल कांग्रेस 100439
अनुराग सिंह देव भारतीय जनता पार्टी 60815

अहिवाराविधानसभा क्षेत्र

गुरु रूद्र कुमार

इंडियन नेशनल कांग्रेस 88735
राजमहंत सांवला राम डाहरे भारतीय जनता पार्टी 57048

आरंग विधानसभा क्षेत्र

डॉ. शिवकुमार डहरिया

इंडियन नेशनल कांग्रेस 69900
संजय ढीढी भारतीय जनता पार्टी 44823

कटघोरा विधानसभा क्षेत्र

पुरूषोत्तम कंवर

इंडियन नेशनल कांग्रेस 59227
लखनलाल देवांगन भारतीय जनता पार्टी 47716

कुनकुरी विधानसभा क्षेत्र

यू. डी. मिंज

इंडियन नेशनल कांग्रेस 69896
भरत साय भारतीय जनता पार्टी 65603

कुरूद विधानसभा क्षेत्र

अजय चन्द्राकर

भारतीय जनता पार्टी 72922
नीलम चन्द्राकर निर्दलीय 60605

कवर्धा विधानसभा क्षेत्र

अकबर भाई

इंडियन नेशनल कांग्रेस 136320
अशोक साहू भारतीय जनता पार्टी 77036

केशकाल विधानसभा क्षेत्र

सन्त राम नेताम

इंडियन नेशनल कांग्रेस 73470
हरिशंकर नेताम भारतीय जनता पार्टी 56498

कसडोल विधानसभा क्षेत्र

शकुन्तला साहू

इंडियन नेशनल कांग्रेस 121422
गौरीशंकर अग्रवाल भारतीय जनता पार्टी 73004

काकेर विधानसभा क्षेत्र

शिशुपाल शोरी

इंडियन नेशनल कांग्रेस 69053
हीरा मरकाम भारतीय जनता पार्टी 49249

कोटा विधानसभा क्षेत्र

रेणू अजीत जोगी

जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) 48800
काशी राम साहू भारतीय जनता पार्टी 45774

कोंडागांव विधानसभा क्षेत्र

मोहन मरकाम

इंडियन नेशनल कांग्रेस 61582
लता उसेण्डी भारतीय जनता पार्टी 59786

कोन्टा विधानसभा क्षेत्र

कवासी लखमा

इंडियन नेशनल कांग्रेस 31933
धनीराम बारसे भारतीय जनता पार्टी 25224

कोरबा विधानसभा क्षेत्र

जयसिंह अग्रवाल(जयसिंह भैय्या)

इंडियन नेशनल कांग्रेस 70119
विकास महतो भारतीय जनता पार्टी 58313

खुज्जी विधानसभा क्षेत्र

छन्नी चंदू साहू

इंडियन नेशनल कांग्रेस 71733
हिरेन्द्र कुमार साहू भारतीय जनता पार्टी 44236

खरसिया विधानसभा क्षेत्र

उमेश पटेल

इंडियन नेशनल कांग्रेस 94201
ओपी चौधरी भारतीय जनता पार्टी 77234

खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र

देवव्रत सिंह

जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) 61516
कोमल जंघेल भारतीय जनता पार्टी 60646

खल्लारी विधानसभा क्षेत्र

द्वारिकाधीश यादव

इंडियन नेशनल कांग्रेस 96108
मोनिका दिलीप साहू भारतीय जनता पार्टी 39130

गुंडरदेही विधानसभा क्षेत्र

कुंवरसिंह निषाद

इंडियन नेशनल कांग्रेस 110369
दीपक ताराचंद साहू भारतीय जनता पार्टी 54975

चंद्रपुर विधानसभा क्षेत्र

रामकुमार यादव

इंडियन नेशनल कांग्रेस 51717
गीतांजली पटेल बहुजन समाज पार्टी 47299

चित्रकोट विधानसभा क्षेत्र

दीपक बैज

इंडियन नेशनल कांग्रेस 62616
लच्छुराम कश्यप भारतीय जनता पार्टी 44846

जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र

रेखचन्द जैन

इंडियन नेशनल कांग्रेस 76556
संतोष बाफना भारतीय जनता पार्टी 49116

जैजैपुर विधानसभा क्षेत्र

केशव प्रसाद चंद्रा

बहुजन समाज पार्टी 64774
कैलाश साहू भारतीय जनता पार्टी 43087

जशपुर विधानसभा क्षेत्र

विनय कुमार भगत

इंडियन नेशनल कांग्रेस 71963
गोविन्द राम भगत भारतीय जनता पार्टी 63937

जांजगीर-चांपा विधानसभा क्षेत्र

नारायण चंदेल भारतीय जनता पार्टी 54040
मोतीलाल देवांगन इंडियन नेशनल कांग्रेस 49852

डोंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र

भुनेश्‍वर शोभाराम बघेल

इंडियन नेशनल कांग्रेस 86949
सरोजनी बंजारे भारतीय जनता पार्टी 51531

डोंगरगांव विधानसभा क्षेत्र

दलेश्‍वर साहू

इंडियन नेशनल कांग्रेस 84581
मधुसूदन यादव भारतीय जनता पार्टी 65498

डौण्‍डी लोहारा विधानसभा क्षेत्र

अनिला भेंडिया

इंडियन नेशनल कांग्रेस 67448
लाल महेन्द्र सिंह टेकाम भारतीय जनता पार्टी 34345

तखतपुर विधानसभा क्षेत्र

रश्मि आशिष सिंह

इंडियन नेशनल कांग्रेस 52616
संतोष कौशिक (गुरूजी) जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) 49625

दन्‍तेवाड़ा विधानसभा क्षेत्र

भीमा मण्डावी

भारतीय जनता पार्टी 37990
देवती कर्मा इंडियन नेशनल कांग्रेस 35818

दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र

ताम्रध्वज साहू

इंडियन नेशनल कांग्रेस 76208

जागेश्‍वर साहू

भारतीय जनता पार्टी 49096

दुर्ग शहर विधानसभा क्षेत्र

अरुण वाेरा

इंडियन नेशनल कांग्रेस 64981
चन्द्रिका चन्‍द्राकर भारतीय जनता पार्टी 43900

धमतरी विधानसभा क्षेत्र

रंजना डीपेन्द्र साहू

भारतीय जनता पार्टी 63198
गुरुमुख सिंह होरा इंडियन नेशनल कांग्रेस 62734

धर्मजयगढ़ विधानसभा क्षेत्र

लालजीत सिंह राठिया : इंडियन नेशनल कांग्रेस 95173

लीनव बिरजु राठिया : भारतीय जनता पार्टी 54838

धरसीवा विधानसभा क्षेत्र

अनिता योगेन्द्र शर्मा : इंडियन नेशनल कांग्रेस 78989

देवजी भाई पटेल : भारतीय जनता पार्टी 59589

नवागढ़ विधानसभा क्षेत्र

गुरुदयाल सिंह बंजारे : इंडियन नेशनल कांग्रेस 86779

दयालदास बघेल : भारतीय जनता पार्टी 53579

नारायणपुर विधानसभा क्षेत्र

चंदन कश्यप : इंडियन नेशनल कांग्रेस 58652

केदार कश्यप : भारतीय जनता पार्टी 56005

पंडरिया विधानसभा क्षेत्र

ममता चन्द्राकर : इंडियन नेशनल कांग्रेस 100907

मोतीराम चन्द्रवंशी : भारतीय जनता पार्टी 64420

पत्‍थलगांव विधानसभा क्षेत्र

रामपुकार सिंह ठाकुर : इंडियन नेशनल कांग्रेस 96599

शिवशंकर पैंकरा : भारतीय जनता पार्टी 59913

प्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र

डॉ प्रेमसाय सिंह टेकाम : इंडियन नेशनल कांग्रेस 90148

रामसेवक पैकरा : भारतीय जनता पार्टी 46043

प्रेमनगर विधानसभा क्षेत्र

खेल साय सिंह : इंडियन नेशनल कांग्रेस 66475

विजय प्रताप सिंह : भारतीय जनता पार्टी 51135

पाटन विधानसभा क्षेत्र

‌‌‌भूपेश बघेल : इंडियन नेशनल कांग्रेस 84352

मोतीलाल साहू : भारतीय जनता पार्टी 56875

पामगढ़ विधानसभा क्षेत्र

इंदू बंजारे : बहुजन समाज पार्टी 50129

गोरेलाल बर्मन : इंडियन नेशनल कांग्रेस 47068

पाली-तानाखार विधानसभा क्षेत्र

मोहित राम : इंडियन नेशनल कांग्रेस 66971

हीरा सिंह मरकाम : गोंडवाना गणतंत्र पार्टी 57315

बैकुंठपुर विधानसभा क्षेत्र

अम्बिका सिंह देव : इंडियन नेशनल कांग्रेस 48885

भईयालाल राजवाड़े : भारतीय जनता पार्टी 43546

बेमेतरा विधानसभा क्षेत्र

आशीष कुमार छाबड़ा : इंडियन नेशनल कांग्रेस 74914

अवधेश सिंह चंदेल : भारतीय जनता पार्टी 49783

बेलतरा विधानसभा क्षेत्र

रजनीश कुमार सिंह : भारतीय जनता पार्टी 49601

राजेंद्र साहू(डब्बू) : इंडियन नेशनल कांग्रेस 43342

बलौदाबाजार विधानसभा क्षेत्र

प्रमोद कुमार शर्मा : जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) 65251

जनकराम वर्मा : इंडियन नेशनल कांग्रेस 63122

बस्‍तर विधानसभा क्षेत्र

बघेल लखेश्‍वर : इंडियन नेशनल कांग्रेस 74378

डा. सुभाऊ कश्यप : भारतीय जनता पार्टी 40907

बिन्‍द्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र

डमरूधर पुजारी : भारतीय जनता पार्टी 79619

संजय नेताम : इंडियन नेशनल कांग्रेस 69189

बिल्हा विधानसभा क्षेत्र

धरम लाल कौशिक : भारतीय जनता पार्टी 84431

राजेन्द्र शुक्ला : इंडियन नेशनल कांग्रेस 57907

बिलाईगढ़ विधानसभा क्षेत्र

चन्द्रदेव प्रसाद राय : इंडियन नेशनल कांग्रेस 71936

श्याम कुमार टण्डन : बहुजन समाज पार्टी 62089

बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र

शैलेश पांडे : इंडियन नेशनल कांग्रेस 67896

अमर अग्रवाल : भारतीय जनता पार्टी 56675

बीजापुर विधानसभा क्षेत्र

विक्रम मंडावी : इंडियन नेशनल कांग्रेस 44011

महेश गागड़ा : भारतीय जनता पार्टी 22427

भटगांव विधानसभा क्षेत्र

पारस नाथ राजवाडे : इंडियन नेशनल कांग्रेस 74623

रजनी रविशंकर त्रिपाठी : भारतीय जनता पार्टी 58889

भरतपुर-सोनहट विधानसभा क्षेत्र

गुलाब कमरो : इंडियन नेशनल कांग्रेस 39373

चम्पादेवी पावले : भारतीय जनता पार्टी 27664

भाटापारा विधानसभा क्षेत्र

शिवरतन शर्मा : भारतीय जनता पार्टी 63399

सुनील माहेश्वरी : इंडियन नेशनल कांग्रेस 51490

भानुप्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र

मनोज सिंह मंण्डावी : इंडियन नेशनल कांग्रेस 72520

देवलाल दुग्गा : भारतीय जनता पार्टी 45827

भिलाई नगर विधानसभा क्षेत्र

देवेन्द्र यादव : इंडियन नेशनल कांग्रेस 51044

प्रेम प्रकाश पाण्डेय : भारतीय जनता पार्टी 48195

मुंगेली विधानसभा क्षेत्र

पुन्नूलाल मोहले : भारतीय जनता पार्टी 60469

राकेश पात्रे : इंडियन नेशनल कांग्रेस 51982

मनेन्द्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र

डॉ. विनय जायसवाल : इंडियन नेशनल कांग्रेस 35819

श्याम बिहारी जायसवाल : भारतीय जनता पार्टी 31745

मरवाही विधानसभा क्षेत्र

अजीत जोगी : जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) 74041

अर्चना पोर्ते : भारतीय जनता पार्टी 27579

मस्‍तूरी विधानसभा क्षेत्र

डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी : भारतीय जनता पार्टी 67950

जयेन्द्र सिंह पाटले : बहुजन समाज पार्टी 53843

महासमुन्द विधानसभा क्षेत्र

विनोद सेवन लाल चन्‍द्राकर : इंडियन नेशनल कांग्रेस 49356

पूनम चन्‍द्राकर : भारतीय जनता पार्टी 26290

मोहला-मानपुर विधानसभा क्षेत्र

इन्द्रशाह मंडावी : इंडियन नेशनल कांग्रेस 50576

कंचनमाला भूआर्य : भारतीय जनता पार्टी 29528

राजनांदगांव मानपुर विधानसभा क्षेत्र

डॉ. रमन सिंह

भारतीय जनता पार्टी 80589
करुणा शुक्ला इंडियन नेशनल कांग्रेस 63656

राजिम विधानसभा क्षेत्र

अमितेश शुक्ल : इंडियन नेशनल कांग्रेस 99041

संतोष उपाध्याय : भारतीय जनता पार्टी 40909

रामपुर विधानसभा क्षेत्र

ननकी राम कंवर : भारतीय जनता पार्टी 65048

फूल सिंह राठिया : जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) 46873

रामानुजगंज विधानसभा क्षेत्र

बृहस्पत सिंह : इंडियन नेशनल कांग्रेस 64580

रामकिशुन सिंह : भारतीय जनता पार्टी 31664

रायगढ़ विधानसभा क्षेत्र

प्रकाश शक्राजीत नायक : इंडियन नेशनल कांग्रेस 69062

रोशनलाल : भारतीय जनता पार्टी 54482

रायपुर नगर उत्‍तर विधानसभा क्षेत्र

कुलदीप जुनेजा : इंडियन नेशनल कांग्रेस 59843

श्री चन्द सुन्दरानी : भारतीय जनता पार्टी 43502

रायपुर नगर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र

बृजमोहन अग्रवाल : भारतीय जनता पार्टी 77589

कन्हैया अग्रवाल : इंडियन नेशनल कांग्रेस 60093

रायपुर नगर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र

विकास उपाध्याय : इंडियन नेशनल कांग्रेस 76359

राजेश मूणत : भारतीय जनता पार्टी 64147

रायपुर शहर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र

सत्यनारायण शर्मा : इंडियन नेशनल कांग्रेस 78468

नंदकुमार साहू (नंदे भैया) : भारतीय जनता पार्टी 68015

लुण्‍ड्रा विधानसभा क्षेत्र

डॉ. प्रीतम राम

इंडियन नेशनल कांग्रेस 77773
विजयनाथ सिंह भारतीय जनता पार्टी 55594

लैलूंगा विधानसभा क्षेत्र

चक्रधर सिंह सिदार

इंडियन नेशनल कांग्रेस 81770
सत्यानंद राठिया भारतीय जनता पार्टी 57287

लोरमी विधानसभा क्षेत्र

धर्मजीत सिंह

जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) 67742
तोखन साहू भारतीय जनता पार्टी 42189

वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र

विद्यारतन भसीन

भारतीय जनता पार्टी 72920
बदरुद्दीन कुरैशी इंडियन नेशनल कांग्रेस 54840

सक्‍ती विधानसभा क्षेत्र

चरणदास महंत

इंडियन नेशनल कांग्रेस 78058
मेधाराम साहू भारतीय जनता पार्टी 48012

संजारी बालोद विधानसभा क्षेत्र

संगीता सिन्हा

इंडियन नेशनल कांग्रेस 90428
पवन साहू भारतीय जनता पार्टी 62940

सराईपाली विधानसभा क्षेत्र

किस्मत लाल नन्द इंडियन नेशनल कांग्रेस 100302
श्याम तांडी भारतीय जनता पार्टी 48014

साजा विधानसभा क्षेत्र

रविन्द्र चौबे इंडियन नेशनल कांग्रेस 95658
लाभचंद बाफना भारतीय जनता पार्टी 64123

सामरी विधानसभा क्षेत्र

चिन्तामणि महराज इंडियन नेशनल कांग्रेस 80620
सिद्धनाथ पैकरा भारतीय जनता पार्टी 58697

सारंगढ़ विधानसभा क्षेत्र

उत्तरी गनपत जांगडे इंडियन नेशनल कांग्रेस 101834
केरा बाई मनहर भारतीय जनता पार्टी 49445

सिहावा विधानसभा क्षेत्र

डॉ. लक्ष्मी ध्रुव इंडियन नेशनल कांग्रेस 88451
पिंकी शिवराज शाह भारतीय जनता पार्टी 43015

सीतापुर विधानसभा क्षेत्र

अमरजीत भगत इंडियन नेशनल कांग्रेस 86670
प्रोफेसर गोपाल राम भारतीय जनता पार्टी 50533

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें