29 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Trending Tags:

Advertisement

मैथिली के लिए वैद्यनाथ झा को मिला साहित्य अकादमी पुरस्कार

दिविक रमेश को हिंदी का बाल साहित्य पुरस्कार नयी दिल्ली : साहित्य अकादमी ने 2018 के लिए बाल साहित्य पुरस्कार व युवा पुरस्कारों की शुक्रवार को घोषणा की. बाल साहित्य पुरस्कार दिविक रमेश (हिंदी), ईस्टेरिन किरे (अंग्रेजी), वैद्यनाथ झा (मैथिली), तरसेम (पंजाबी), सी एल सांखला (राजस्थानी), रईस सिद्दीकी (उर्दू) ,संपदानंद मिश्र (संस्कृत), शीषेंदु मुखोपाध्याय (बांग्ला) […]

दिविक रमेश को हिंदी का बाल साहित्य पुरस्कार
नयी दिल्ली : साहित्य अकादमी ने 2018 के लिए बाल साहित्य पुरस्कार व युवा पुरस्कारों की शुक्रवार को घोषणा की. बाल साहित्य पुरस्कार दिविक रमेश (हिंदी), ईस्टेरिन किरे (अंग्रेजी), वैद्यनाथ झा (मैथिली), तरसेम (पंजाबी), सी एल सांखला (राजस्थानी), रईस सिद्दीकी (उर्दू) ,संपदानंद मिश्र (संस्कृत), शीषेंदु मुखोपाध्याय (बांग्ला) और रत्नाकर मटकरी (मराठी) सहित 23 लेखकों को दिया गया.
मैथिली का युवा पुरस्कार उमेश पासवान को : साहित्य अकादमी युवा पुरस्कार दस कविता संग्रहों, सात कहानी संग्रहों, तीन उपन्यासों और एक नाटक को दिया गया.
युवा पुरस्कार से आस्तिक वाजपेयी (हिंदी), उमेश पासवान (मैथिली), दुष्यंत जोशी (राजस्थानी), शहनाज रहमान (उर्दू), गुरप्रीत सहजी (पंजाबी), मुनिसज सुंदर विजय (संस्कृत), साम्राज्ञी बंद्योपाध्याय (बांग्ला) और नवनाथ गोरे (मराठी) सहित 22 रचनाकर्मियों को पुरस्कृत किया गया.
14 नवंबर को मिलेगा पुरस्कार: साहित्य अकादमी के अध्यक्ष डाॅ चंद्रशेखर कंबार की अध्यक्षता में गुवाहाटी में संपन्न कार्यकारी मंडल की बैठक में इन पुरस्कारों की घोषणा की गयी. बाल साहित्य पुरस्कार के रूप में ताम्र फलक और 50 हजार रुपये का नकद इनाम 14 नवंबर को समारोह में दिया जायेगा. युवा पुरस्कार के रूप में उत्कीर्ण ताम्र फलक और 50 हजार की राशि एक विशेष समारोह में प्रदान की जायेगी.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें