पटना : बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ जगन्नाथ मिश्रा के निधन पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी समेत बिहार की विभिन्न राजनीतिक पार्टियों के नेताओं ने शोक जताया है. जेडीयू, बीजेपी, कांग्रेस, जेएपी, आरएसएलपी, आरजेडी समेत कई पार्टियों के नेताओं ने ट्वीट कर शोक जताया है. …पढ़ें किसने क्या कहा?
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ जगन्नाथ मिश्रा के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है. उन्होंने कहा है कि डॉ जगन्नाथ मिश्रा प्रख्यात राजनेता एवं शिक्षाविद थे. बिहार के साथ-साथ देश की राजनीति में उनका बहुमूल्य योगदान रहा है. उनके निधन से बिहार के साथ-साथ पूरे देश की राजनीतिक, सामाजिक एवं शिक्षा के क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है. मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर-शांति तथा उनके परिजनों एवं प्रशंसकों को दु:ख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है.
बिहार के पूर्व सीएम डॉ जगन्नाथ मिश्र के निधन पर उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने गहरा दुख व्यक्त किया है.मोदी ने अपने शोक संदेश में डॉ जगन्नाथ मिश्र के निधन को बिहार और देश की राजनीति की अपूरणीय क्षति बताते हुए कहा है कि निकट भविष्य में इसकी भरपाई संंभव नहीं है. तीन बार बिहार के मुख्यमंत्री और केंद्र की सरकार में भी मंत्री पद का दायित्व निभा चुके डॉ मिश्र को भूला पाना बिहारवासियों के लिए संभव नहीं होगा.मोदी ने दिवंगत आत्मा की शांति और दुख की इस घड़ी में शुभचिंतकों, समर्थकों और परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है.
Deeply saddened at the passing away of long time friend & colleague in Govt & the Party, Shri Jagannath Mishra.Thrice CM of Bihar, Union Minister & an academic, he was a progressive leader deeply concerned about the development of Bihar. My condolences to his family & friends. pic.twitter.com/xQshVcw7oc
— Pranab Mukherjee Legacy Foundation- PMLF (@CitiznMukherjee) August 19, 2019
बिहार के पूर्व सीएम जगन्नाथ मिश्रा जी के निधन पर शोक व्यक्त करता हूँ। भगवान दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे।
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) August 19, 2019
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री श्री जगन्नाथ मिश्रा जी का निधन हो गया है ,प्रभु उनकी आत्मा को शांति दे।
— Shandilya Giriraj Singh (@girirajsinghbjp) August 19, 2019
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री श्री जगन्नाथ मिश्र जी के निधन की खबर दुःखद है। ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों के लिए संबल की कामना करता हूँ।
— Upendra Kushwaha (@UpendraKushRLJD) August 19, 2019
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ मिश्रा जी के निधन की सूचना मिल रही हैं । उनको कोटि कोटि नमन और श्रधांजली 🙏बिहार के राजनेताओं को युवा तुर्क का ख़िताब उन्होंने ही इंदिरा जी के ज़माने में दिलवाया था । आप को विनम्र श्रधांजली🙏🙏🙏
— Dr Ajay Alok (@alok_ajay) August 19, 2019
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ मिश्रा जी के निधन की सूचना अत्यंत पीड़ादायक है। उनका निधन बिहार की राजनीति में पैदा हुए उस शून्य की तरह है, जिसकी भरपाई कभी नहीं की जा सकती। लोकप्रिय जननेता को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ एवं उनके आत्मा की शांति की प्रार्थना करता हूँ | pic.twitter.com/R1PcdGB7ow
— Mangal Pandey (@mangalpandeybjp) August 19, 2019
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ मिश्रा जी का निधन अत्यंत दुखद है। उनका चले जाना अपूरणीय क्षति है। उनके निधन से हम सब शोकाकुल हैं। श्रद्धांजलि.. pic.twitter.com/qAlZEoVmXq
— SanjaySinghJDU (@sanjaysinghjdu) August 19, 2019
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ जगन्नाथ मिश्र अब नही रहे, कांग्रेस शासन में 3 बार मुख्यमंत्री रह चुके डॉ मिश्रा के निधन से राज्य के सार्वजनिक जीवन को भारी क्षति हुई है, उनके प्रति श्रद्धाजलि अर्पित करता हूँ#RIPJagannathMishra
— Prem Chandra Mishra (@PremChandraMis2) August 19, 2019
भावपूर्ण श्रद्धांजलि..!!! pic.twitter.com/aQ8ocQAFOA
— Neeraj kumar (@neerajkumarmlc) August 19, 2019
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ मिश्र जी के निधन से राजनीतिक जगत को अपूरणीय क्षति हुई है।ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति दे एवं परिवार को मजबूती प्रदान करे। pic.twitter.com/b97uDuHJQP
— Mohd Ali Ashraf Fatmi (@Fatmialiashraf) August 19, 2019
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कोसी पुत्र डॉ जगन्नाथ मिश्रा जी का आज देहांत हो गया। उन्हें मेरा अंतिम प्रणाम! ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें। मेरी गहरी संवेदनाएं उनके अपनों एवं सभी चाहने वालों के साथ है। बिहार के एक दौर को डॉ जगन्नाथ जी का युग कहा जाता था। #DrJagnnathMishra pic.twitter.com/VJeKlyNoqi
— Pappu Yadav (@pappuyadavjapl) August 19, 2019
श्री जगन्नाथ मिश्रा जी के निधन की समाचार सुन मन दुखी हो गया।
जब भी इन बीते वर्षों मे उनसे मुलाक़ात होती तो उनका स्नेह और आशीर्वाद मुझे मिलता रहा। बिहार की राजनीति के एक अध्याय थे जगन्नाथ मिश्रा जी।
ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें।
ॐ शांति।। pic.twitter.com/4ovRpPf3uO— Dr. Madan Mohan Jha (@DrMadanMohanJha) August 19, 2019
Sad to hear the demise of Former Chief Minister Jagannath Mishra Ji. May the soul rest in peace. @BJP4Bihar
— Rajiv Pratap Rudy (@RajivPratapRudy) August 19, 2019
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री #जगन्नाथ_मिश्रा जी के निधन की दुःखद खबर सुनकर आहत हूँ । ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति एवं शोकाकुल परिजनों को इस मुश्किल घड़ी में दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।
ॐ शांति शांति शांति🙏🏼@mishranitish @ZeeBiharNews @News18Bihar @AbhisheKatyayan pic.twitter.com/BcIOkobhGr— Madhaw Anand (@MAnandOfficial) August 19, 2019
#डॉ_जगन्नाथ_मिश्र
राजनैतिक क्षितिज का एक सितारा जिन्होंने अपनी विद्वता,सौम्यता और कार्यकुशलता से राज्य के तीन बार के मुख्यमंत्री के तौर पर प्रदेश की सेवा की और लोगों के दिलों पर राज किया, हमारे बीच नही रहे।राज्य के इस धरोहर को शत शत नमन। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे।🙏🌹 pic.twitter.com/zyf8XccBUN— Amita Bhushan (@AmitaBhushan1) August 19, 2019
#बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं शिक्षाविद् डॉ जगन्नाथ मिश्र जी के निधन की खबर अत्यन्त दु:खदायी है।
परमपिता से प्रार्थना है कि वे आपकी आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और आपके परिजनों को दु:ख सहने की शक्ति एवं संबल प्रदान करें।
ॐ शांति।🙏 #JagannathMishra
— Sanjay Kumar Jha (@SanjayJhaBihar) August 19, 2019
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री श्री जगन्नाथ मिश्रा जी के निधन की सूचना प्राप्त हुई,
शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करता हूं !!
ईश्वर मृतक की आत्मा को शांति प्रदान करें !!
मेरी विनम्र श्रद्धांजलि !!🙏— Alok Kumar Mehta (@AlokMehtaMP) August 19, 2019
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री श्री #JagannathMishra जी की निधन की ख़बर मिली।ईश्वर से प्रार्थना है की परिवार को इस दुःख की घड़ी में शक्ति प्रदान करे।
— युवा बिहारी चिराग पासवान (@iChiragPaswan) August 19, 2019