31.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Trending Tags:

Advertisement

रांची के हिमकर श्याम और अशोक प्रियदर्शी को मिलेगा शताब्दी सम्मान

रांची : बिहार हिंदी साहित्य सम्मेलन की ओर से रांची के कवि सह शायर हिमकर श्याम और झारखंड के वरिष्ठ साहित्यकार डॉ अशोक प्रियदर्शी सहित देश भर के सौ चुने हुए साहित्यकारों को 9 जून को शताब्दी सम्मान से सम्मानित किया जायेगा. रांची के कामेश्वर प्रसाद श्रीवास्तव निरंकुश को भी उस दिन सम्मानित किया जायेगा. […]

रांची : बिहार हिंदी साहित्य सम्मेलन की ओर से रांची के कवि सह शायर हिमकर श्याम और झारखंड के वरिष्ठ साहित्यकार डॉ अशोक प्रियदर्शी सहित देश भर के सौ चुने हुए साहित्यकारों को 9 जून को शताब्दी सम्मान से सम्मानित किया जायेगा. रांची के कामेश्वर प्रसाद श्रीवास्तव निरंकुश को भी उस दिन सम्मानित किया जायेगा.

इन साहित्यकारों का सम्मान बिहार हिंदी साहित्य सम्मेलन के मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में होगा. बिहार हिंदी साहित्य सम्मेलन के अध्यक्ष डॉ सुलभ ने बताया कि दरअसल, भारत के प्रथम राष्ट्रपति देशरत्न डॉ राजेंद्र प्रसाद की प्रेरणा और सहयोग से वर्ष 1919 में स्थापित बिहार हिंदी साहित्य सम्मेलन अपने शताब्दी वर्ष प्रवेश कर चुका है.

संस्था के इस गौरवशाली वर्ष में अनेक उत्सवों, संगोष्ठियों, प्रकाशनों और सम्मान समारोहों के आयोजन का कार्यक्रम बनाया गया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें