29.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Trending Tags:

Advertisement

आिदत्यपुर में िवनोद श्रीवास्तव बने मेयर और अमित सिंह डिप्टी मेयर

निकाय चुनाव. राज्य में भाजपा सभी पार्टियों पर पड़ी भारी जमशेदपुर : आदित्यपुर नगर निगम के दोनों प्रमुख पदों पर भाजपा की जीत हुई है. विनोद श्रीवास्तव मेयर तथा अमित सिंह उर्फ बॉबी डिप्टी मेयर चुने गये हैं. मेयर चुने गये िवनोद श्रीवास्तव ने अपने कांग्रेस प्रत्याशी मुन्ना शर्मा पर 7950 मतों से जीत दर्ज […]

निकाय चुनाव. राज्य में भाजपा सभी पार्टियों पर पड़ी भारी

जमशेदपुर : आदित्यपुर नगर निगम के दोनों प्रमुख पदों पर भाजपा की जीत हुई है. विनोद श्रीवास्तव मेयर तथा अमित सिंह उर्फ बॉबी डिप्टी मेयर चुने गये हैं. मेयर चुने गये िवनोद श्रीवास्तव ने अपने कांग्रेस प्रत्याशी मुन्ना शर्मा पर 7950 मतों से जीत दर्ज की, जबकि अमित सिंह ने झामुमो के मनोज महतो को 10673 मतों से हराया.
दूसरी ओर, कपाली नगर परिषद में अध्यक्ष पद पर शोभा रानी महतो को जीत मिली है. उन्होंने झामुमो की आयशा रिजवी को 1405 मतों परास्त कर दिया. वहीं पूर्वी सिंहभूम जिले में चाकुलिया नगर पंचायत चुनाव में भी भाजपा को बंपर जीत मिली. यहां अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पदों पर क्रमश: भाजपा के ही संध्या रानी सरदार तथा सुमित कुमार लोधा विजयी हुए हैं.
कोल्हान के अन्य निकायों में से चाईबासा नगर परिषद में अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पदों पर क्रमश: झामुमो के ही मिथिलेश ठाकुर व डोमा मिंज की जीत हुई है. जबकि, सरायकेला नगर पंचायत में अध्यक्ष पद पर भाजपा की मीनाक्षी पटनायक तथा उपाध्यक्ष पद झामुमो के मनोज कुमार चौधरी की जीत हुई है. चुनाव में मेयर/उपाध्यक्ष के 21 पद और डिप्टी मेयर/उपाध्यक्ष के 15 पद पर जीत के साथ भाजपा ने मजबूत उपस्थिति दर्ज करायी है.
चाकुलिया नगर पंचायत में अध्यक्ष व उपाध्यक्ष दोनों पदों पर भाजपा की जीत
चुनाव परिणाम की घोषणा के बाद आिदत्यपुर में िवजय जुलूस निकालते िवनोद श्रीवास्तव और अमित सिंह.
पद विजेता किसे हराया वोटों का अंतर
आदित्यपुर नगर निगम
मेयर विनोद श्रीवास्तव (भाजपा) मुन्ना शर्मा (कांग्रेस) 7950
डिप्टी मेयर अमित सिंह उर्फ बॉबी (भाजपा) मनोज महतो (झामुमो) 10673
कपाली नगर परिषद
अध्यक्ष शोभारानी महतो (कांग्रेस) आयशा रिजवी (झामुमो) 1405
चाईबासा नगर परिषद
अध्यक्ष मिथिलेश ठाकुर (झामुमो) अनुप सुल्तानिया (भाजपा) 3739
उपाध्यक्ष डोमा मिंज (झामुमो) विकास कुमार शर्मा (भाजपा) 179
सरायकेला नगर पंचायत
अध्यक्ष मीनाक्षी पटनायक (भाजपा) अरुणिमा सिंहदेव
(निर्दलीय, झामुमो समर्थित) 282
उपाध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी (झामुमो) सिद्धार्थ शंकर सिंहदेव (भाजपा) 147
चाकुलिया नगर पंचायत
अध्यक्ष संध्या रानी सरदार (भाजपा) सोमवारी सोरेन (कांग्रेस) 1965
उपाध्यक्ष सुमित कुमार लोधा (भाजपा) हरिसाधन मल्लिक (झामुमो) 1395
कपाली में कांग्रेस की शोभा रानी बनी अध्यक्ष

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें