28.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Trending Tags:

गर्भवती की जांच व टीकाकरण में घाटशिला व पोटका पिछड़े, फैमिली सर्वे पोर्टल पर पंजीकृत को ही मिलेगा योजना का लाभ

जमशेदपुर: गर्भवती महिलाअों की जांच, टीकाकरण( एएनसी) अौर बच्चों के टीकाकरण में घाटशिला तथा बच्चों के टीकाकरण में पोटका प्रखंड काफी पीछे है. महिलाअों के एएनसी में घाटशिला का 25.72 अौर बच्चों के टीकाकरण में 6. 89 प्रतिशत है वहीं बच्चों के टीकाकरण में पोटका का प्रतिशत 24. 18 है. जिला समाज कल्याण पदाधिकारी लक्ष्मी […]

जमशेदपुर: गर्भवती महिलाअों की जांच, टीकाकरण( एएनसी) अौर बच्चों के टीकाकरण में घाटशिला तथा बच्चों के टीकाकरण में पोटका प्रखंड काफी पीछे है. महिलाअों के एएनसी में घाटशिला का 25.72 अौर बच्चों के टीकाकरण में 6. 89 प्रतिशत है वहीं बच्चों के टीकाकरण में पोटका का प्रतिशत 24. 18 है.

जिला समाज कल्याण पदाधिकारी लक्ष्मी भारती ने इस बाबत सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी अौर सुपरवाइजरों को निर्देश जारी किया है. आदेश में कहा है कि आंगनबाड़ी केंद्रों में संबंधित वर्ग के लाभुक को डाटा के साथ फैमिली सर्वे पोर्टल पर पंजीकरण कार्य 30 अक्तूबर तक पूरा करना निर्धारित था अौर 1 दिसंबर तक नये लाभुकों की प्रविष्टि एवं सुधारात्मक कार्य के लिए पोर्टल पर विकल्प दिये गये थे. उस निर्देश के आलोक में सितंबर से फैमिली सर्वे पोर्टल पर लेगसी डाटा के साथ पंजीकृत लाभुक ही वास्तविक लाभुक माने जायेंगे.

पोर्टल पर पंजीकृत लाभुक के अनुसार ही राशि पारित की जायेगी. गैर पंजीकृत लाभुकों के लिए राशि भुगतान की अनुशंसा करने पर संबंधित केंद्र की महिला पर्यवेक्षिका उत्तरदायी मानी जायेगी अौर उनके वेतन से कटौती की जायेगी.

पूर्वी सिंहभूम में सर्वे के बाद बच्चों के टीकाकरण की स्थिति
प्रखंड कुल परिवार लाभुक गर्भवती लैक्टेटिंग किशोरी बच्चे महिला एएनसी बच्चों का टीकाकरण एएनसी % टीकाकरण %
बहरागोड़ा 166278 26216 925 1380 10431 13480 826 9712 89.3 72.05
बोड़ाम 68288 12971 390 397 15181 7434 348 4361 89.23 58.66
चाकुलिया 100431 14172 271 229 21032 7821 137 3437 50.55 43.95
धालभूमगढ़ 64604 10952 348 410 25186 6040 285 3228 81.9 53.44
डुमरिया 56187 10571 299 269 29068 6121 155 1986 51.84 32.45
घाटशिला 77261 12661 311 261 33901 7256 80 500 25.72 6.89
जमशेदपुर 198214 37666 1416 1690 46211 22250 922 11440 65.11 51.42
जेएनएसी 213418 45935 2321 3123 59087 27615 1694 8021 72.99 29.05
मुसाबनी 87577 14943 538 749 64668 8075 469 4560 87.17 56.47
पटमदा 65723 10772 392 303 68957 5788 322 3304 82.14 57.08
पोटका 157211 31188 842 1638 78548 19117 713 4622 84.68 24.18
कुल 1255192 228047 8053 10449 78548 130997 5951 55171 73.9 42.12

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

अन्य खबरें