31.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Trending Tags:

Advertisement

धनबाद से राज सिन्हा, बाघमारा से ढुलू महतो, झरिया से रागिनी सिंह और सिंदरी से इंद्रजीत महतो लड़ेंगे

धनबाद: भाजपा ने विधानसभा चुनाव के लिए 52 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है़ इस सूची में 10 सीटिंग विधायकों का टिकट भाजपा ने काट दिया है़ पार्टी नेतृत्व ने छह वर्तमान मंत्रियों पर भरोसा किया है़ सीपी सिंह, रामचंद्र चंद्रवंशी, डॉ नीरा यादव, रणधीर सिंह, राज पलिवार और डॉ लुईस मरांडी को […]

धनबाद: भाजपा ने विधानसभा चुनाव के लिए 52 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है़ इस सूची में 10 सीटिंग विधायकों का टिकट भाजपा ने काट दिया है़ पार्टी नेतृत्व ने छह वर्तमान मंत्रियों पर भरोसा किया है़ सीपी सिंह, रामचंद्र चंद्रवंशी, डॉ नीरा यादव, रणधीर सिंह, राज पलिवार और डॉ लुईस मरांडी को फिर से मौका दिया गया है.

मुख्यमंत्री रघुवर दास, जमशेदपुर पूर्वी और प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा चक्रधरपुर से चुनाव लड़ेंगे़ धनबाद जिले की चार सीटाें पर भी प्रत्याशी घोषित कर दिये गये हैं. धनबाद से राज सिन्हा, बाघमारा से ढुलू महतो को प्रत्याशी बनाया गया है. सिंदरी से फूलचंद मंडल और झरिया से संजीव सिंह का टिकट कट गया है.

झरिया से संजीव सिंह की पत्नी रागिनी सिंह काे प्रत्याशी बनाया गया है, जबकि सिंदरी से जिला परिषद उपाध्यक्ष इंद्रजीत महतो पार्टी प्रत्याशी हाेंगे. बोकारो से बिरंची नारायण और चंदनक्यारी से अमर बाउरी को भी होल्ड पर रखा गया है. बिरंची एक अश्लील वीडियो काे लेकर विवाद में आ गये हैं, जबकि चंदनकियारी सीट पर आजसू दावा कर रही है.
किशोर का टिकट कटा : रविवार की शाम दिल्ली में भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा की उपस्थिति में मुख्यालय प्रभारी व महामंत्री अरुण सिंह ने राज्य की 52 सीटों के लिए पहली सूची जारी की़ भाजपा द्वारा जारी सूची में पांच महिलाओं को प्रत्याशी बनाया गया है़ पार्टी ने मुख्य सचेतक व छतरपुर से विधायक राधाकृष्ण किशोर का टिकट काट कर सबको चौंकायाहै.
श्री किशोर की जगह पूर्व सांसद मनोज भुइयां की पत्नी पुष्पा देवी को उम्मीदवार बनाया गयाहै.इधर हाल में ही भाजपा में शामिल होनेवाले कांग्रेस विधायक मनोज यादव, झामुमो विधायक कुणाल षाडंगी व जेपी पटेल, झाविमो विधायक प्रकाश राम को पार्टी का टिकट मिला है़ इसके साथ ही राजद के पूर्व विधायक जनार्दन पासवान को भी भाजपा ने उम्मीदवार बना दिया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें