32.5 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Trending Tags:

Advertisement

कोयलांचल के कवियों को रांची में मिला सम्मान

धनबाद. कोयलांचल के कवियों को रांची में आयोजित राष्ट्रीय कवि संगम स्मारिका विमोचन समारोह में सम्मानित किया गया. कोयलांचल की कवयित्री शालिनी खन्ना ने बताया रांची के लोयला कान्वेंट स्कूल के सभागार में कार्यक्रम आयोजित किया गया था. राष्ट्रीय कवि संगम धनबाद शाखा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश अनुभव, प्रदेश संगठन महामंत्री अनंत महेंद्र, अध्यक्ष दिनेश […]

धनबाद. कोयलांचल के कवियों को रांची में आयोजित राष्ट्रीय कवि संगम स्मारिका विमोचन समारोह में सम्मानित किया गया. कोयलांचल की कवयित्री शालिनी खन्ना ने बताया रांची के लोयला कान्वेंट स्कूल के सभागार में कार्यक्रम आयोजित किया गया था. राष्ट्रीय कवि संगम धनबाद शाखा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश अनुभव, प्रदेश संगठन महामंत्री अनंत महेंद्र, अध्यक्ष दिनेश रविकर, महासचिव डॉ. संगीता नाथ, वरिष्ठ कवयित्री स्नेहप्रभा पांडेय एवं युवा कवि अंकित पांडेय ने धनबाद का प्रतिनिधित्व किया. राष्ट्रीय कवि संगम की ओर से राज्य के साहित्यकार एवं नवांकुर कवियों को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से काव्याभिषेक नामक त्रैमासिक पत्रिका का प्रकाशन किया जायेगा.

समारोह में प्रदेश समिति सदस्य राजेश अनुभव एवं अनंत महेंद्र, जिला पदाधिकारी दिनेश रविकर एवं डॉ संगीता नाथ को राष्ट्रीय अध्यक्ष व संस्थापक जगदीश मित्तल ने स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया. वहीं डॉ संगीता नाथ ने अपनी गज़ल से समां बांध दिया.

अध्यक्षता रांची विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ रमेश पांडेय ने की. समारोह में वरिष्ठ साहित्यकार हरेराम त्रिपाठी चेतन, डॉ जंगबहादुर पांडेय, संगठन के संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष जगदीश मित्तल, रांची के मेयर आशा लकड़ा, डिप्टी मेयर संजीव विजय वर्गीय, संगठन के राष्ट्रीय मंत्री दिनेश देवघरिया, संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सुनील खवाड़े एवं महासचिव सरोजकांत झा भी उपस्थित थे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें