33.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Trending Tags:

Advertisement

विश्व तीरंदाजी ने भारत पर से निलंबन हटाया

कोलकाता : विश्व तीरंदाजी ने भारतीय तीरंदाजी महासंघ के चुनाव के एक सप्ताह के भीतर उस पर लगा निलंबन हटा दिया. विश्व तीरंदाजी ने एक बयान में कहा, महासंघ को विश्व तीरंदाजी के संविधान और नियमों का पालन करते हुए अच्छा प्रशासन देना होगा. भारतीय तीरंदाजों को निलंबन के कारण एशियाई चैम्पियनशिप में तटस्थ खिलाड़ियों […]

कोलकाता : विश्व तीरंदाजी ने भारतीय तीरंदाजी महासंघ के चुनाव के एक सप्ताह के भीतर उस पर लगा निलंबन हटा दिया. विश्व तीरंदाजी ने एक बयान में कहा, महासंघ को विश्व तीरंदाजी के संविधान और नियमों का पालन करते हुए अच्छा प्रशासन देना होगा.

भारतीय तीरंदाजों को निलंबन के कारण एशियाई चैम्पियनशिप में तटस्थ खिलाड़ियों के तौर पर उतरना पड़ा था. अब वे तिरंगे तले खेल सकेंगे. भारत को अगला टूर्नामेंट तीन सप्ताह के भीतर लास वेगास में इंडोर विश्व सीरिज में खेलना है.

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा को शनिवार को हुए चुनाव में भारतीय तीरंदाजी संघ का नया अध्यक्ष चुना गया. एएआई के पूर्व अध्यक्ष विजय कुमार मलहोत्रा का समर्थन प्राप्त मुंडा ने बीवीपी राव को 34-18 से हराया.

दिल्ली उच्च न्यायालय के आदेश पर ये चुनाव कराये गए और पहली बार दोनों विरोधी गुट आमने सामने थे. विश्व तीरंदाजी ने भी काजी रजीबुद्दीन अहमद चापोल के रूप में पर्यवेक्षक भेजा था.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें