26 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Trending Tags:

Advertisement

अगर झारखंड जैसे खनिज भंडार होते तो सोना पैदा करते : ममता

कोलकाता/ पुरुलिया. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कहा कि खनिज संपन्न राज्य होने के बावजूद भाजपा शासित झारखंड में विकास नहीं हो सका है. ममता ने कहा कि अगर तृणमूल कांग्रेस के पास झारखंड जैसे खनिज भंडार होते तो वह बंगाल में सोना पैदा कर देती. झारखंड से सटे पुरुलिया के कोटशिला में एक […]

कोलकाता/ पुरुलिया. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कहा कि खनिज संपन्न राज्य होने के बावजूद भाजपा शासित झारखंड में विकास नहीं हो सका है. ममता ने कहा कि अगर तृणमूल कांग्रेस के पास झारखंड जैसे खनिज भंडार होते तो वह बंगाल में सोना पैदा कर देती. झारखंड से सटे पुरुलिया के कोटशिला में एक जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, झारखंड में खनिजों का विपुल भंडार है लेकिन भाजपा शासित इस राज्य में विकास नहीं हुआ.

उन्होंने आरोप लगाया कि राजस्थान में अल्पसंख्यकों को प्रताड़ित किया जा रहा है और गुजरात में दलितों पर अत्याचार हो रहे हैं, लेकिन उनकी पार्टी ने पश्चिम बंगाल में लोगों को नहीं बांटा. ममता ने कहा, बड़ी संख्या में बिहार और झारखंड के लोग हैं, जो पश्चिम बंगाल को अपना घर मानते हैं. इसी तरह बंगाल के लोग हैं जो कामकाज के लिए दूसरे राज्यों में जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें