30.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Trending Tags:

Advertisement

गौ सेवा सद्भावना पद यात्रा पर निकले प्रो फैज नारायणपुर पहुंचे

नारायणपुर: लेह लद्दाख से गौ सेवा सद्भावना पदयात्रा पर निकले प्रो मो फैज नारायणपुर पहुंचे. यहां उन्होंने प्रेस कॉन्फेंस में कहा कह कि तीन हजार किलोमीटर की यात्रा पर वह लेह- कन्याकुमारी- अमृतसर के लिए निकले हैं. गौ सेवा प्रकोष्ठ मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय संयोजक प्रो फैज ने शनिवार को नारायणपुर के पहाड़पुर उच्च […]

नारायणपुर: लेह लद्दाख से गौ सेवा सद्भावना पदयात्रा पर निकले प्रो मो फैज नारायणपुर पहुंचे. यहां उन्होंने प्रेस कॉन्फेंस में कहा कह कि तीन हजार किलोमीटर की यात्रा पर वह लेह- कन्याकुमारी- अमृतसर के लिए निकले हैं. गौ सेवा प्रकोष्ठ मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय संयोजक प्रो फैज ने शनिवार को नारायणपुर के पहाड़पुर उच्च विद्यालय में रात्रि विश्राम किया.

रविवार की सुबह स्कूली बच्चों के साथ गांव का भ्रमण करते हुए वह बलाहा के मो शमीम अख्तर के आवास पर पहुंचे. वहां भाजयुमो प्रखंड अध्यक्ष राजेश कुमार शर्मा ने उनका माल्यार्पण कर स्वागत किया. विभिन्न गांव में पदयात्रा के दौरान उन्होंने लोगों को गौ सेवा से होने वाले फायदे के बारे में बताया. उन्होंने कहा कि गोमांस पर पूर्ण प्रतिबंध लगे.

देश में सभी कत्लखानों को बंद किया जाये. उनके साथ राष्ट्रीय मुस्लिम मंच बिहार प्रदेश के संयोजक अल्तमस बिहारी, जिला संयोजक मो जसीमुद्दीन, भाजपा मंडल अध्यक्ष नीलांबर झा, प्रवक्ता दिनेश यादव, महामंत्री शशिभूषण यादव, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष राजेश कुमार शर्मा, महामंत्री महानंद सिंह, शमीम अख्तर, त्रिभूवन शर्मा, पिंटू गुप्ता, मासूम रशीद, अफरोज, वसीम अख्तर, नदीम अख्तर, मो छोटू, सरफरोज आलम आदि मौजूद थे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें