27.4 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Trending Tags:

Advertisement

बांग्लादेश में आगः पचास हज़ार लोग हुए बेघर

Reuters

बांग्लादेश की राजधानी ढाका के एक झुग्गी-बस्ती इलाक़े में लगी भीषण आग की वजह से पचास हज़ार लोग बेघर हो गए हैं.

शुक्रवार रात लगी आग में चालानटीका झुग्गी-बस्ती में पंद्रह हज़ार से अधिक घर जल गए.

अधिकतर घरों की छत प्लास्टिक की थी जिसकी वजह से आग और […]

Reuters

बांग्लादेश की राजधानी ढाका के एक झुग्गी-बस्ती इलाक़े में लगी भीषण आग की वजह से पचास हज़ार लोग बेघर हो गए हैं.

शुक्रवार रात लगी आग में चालानटीका झुग्गी-बस्ती में पंद्रह हज़ार से अधिक घर जल गए.

अधिकतर घरों की छत प्लास्टिक की थी जिसकी वजह से आग और ज़्यादा फैली.

इस हादसे में कई लोग घायल हुए हैं लेकिन किसी के मारे जाने की ख़बर नहीं है.

यहां अधिकतर मज़दूर रहते हैं जो इद उल अज़हा के त्यौहार की वजह से अपने पैतृक इलाक़ों में गए हुए थे.

अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है.

हादसे की जांच चल रही है. आग बुझाने में दमकल कर्मियों को छह घंटे से अधिक का वक्त लगा.

Reuters

AFP

सरकार का कहना है कि हादसे से प्रभावित लोगों की मदद की जाएगी.

अधिकतर लोगों के सर पर अब छत नहीं है. वो खुले में रात गुज़ारने को मजबूर हैं.

इसी साल फ़रवरी में ढाका के एक ऐतिहासिक इलाक़े में लगी आग में कम-से-कम अस्सी लोग मारे गए थे.

वहीं चिट्टगांव शहर में लगी एक आग में नौ लोग मारे गए थे.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूबपर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें