प्रभात खबर की खबरों का बड़ा असर, नवादा में शुरू हुआ गैस सिलेंडर का होम डिलीवरी, उपभोक्ताओं को मिला राहत

Published by : Vivek Singh Updated At : 24 May 2026 1:36 PM

विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

Nawada News : नवादा जिले के रजौली प्रखंड में गैस सिलेंडर को लेकर उपभोक्ताओं की परेशानी पर खबर प्रकाशित होने के बाद बड़ा असर देखने को मिला है. निशा भारतगैस एजेंसी ने रविवार से गैस सिलेंडरों की होम डिलीवरी शुरू कर दी है. साथ ही गोदाम पर पहुंचे उपभोक्ताओं को ओटीपी दिखाने के बाद गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जा रहा है.

विज्ञापन
Nawada News : (कुमार मनीष देव) नवादा जिले के रजौली प्रखंड में गैस सिलेंडर को लेकर उपभोक्ताओं की परेशानी पर खबर प्रकाशित होने के बाद बड़ा असर देखने को मिला है. निशा भारतगैस एजेंसी ने रविवार से गैस सिलेंडरों की होम डिलीवरी शुरू कर दी है. साथ ही गोदाम पर पहुंचे उपभोक्ताओं को ओटीपी दिखाने के बाद गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जा रहा है.

भीषण गर्मी में घंटों लाइन में खड़े रहते थे लोग

पिछले तीन-चार दिनों से सैकड़ों उपभोक्ता गैस सिलेंडर लेने के लिए सुबह से ही गोदाम के बाहर कतार में खड़े रहते थे. भीषण गर्मी में लोगों को दोपहर तक इंतजार करना पड़ता था. उपभोक्ताओं की इस परेशानी को प्रमुखता से उठाए जाने के बाद एजेंसी हरकत में आई.

दो ट्रकों में पहुंचे 560 सिलेंडर

शनिवार को एजेंसी की ओर से गोदाम और कार्यालय में सूचना चस्पा कर लोगों को जानकारी दी गई. इसके बाद रविवार को दो ट्रकों में लोड करीब 560 गैस सिलेंडर गोदाम पहुंचे और उपभोक्ताओं को वितरण शुरू किया गया.

ओटीपी दिखाने पर मिल रहा गैस सिलेंडर

एजेंसी की ओर से उपभोक्ताओं को मोबाइल पर आए ओटीपी के आधार पर गैस सिलेंडर दिया जा रहा है. गोदाम के बाहर मौजूद धुरगांव निवासी हन्नान खान, गैरिबा निवासी आदित्य कुमार, कुंडला मोहल्ला निवासी साजिदा खातून समेत कई उपभोक्ताओं ने गैस मिलने पर खुशी जताई. लोगों ने कहा कि ओटीपी दिखाने के बाद आसानी से सिलेंडर मिल गया.

मिडल ईस्ट युद्ध से प्रभावित हुई गैस आपूर्ति

एजेंसी की ओर से बताया गया कि मिडल ईस्ट में चल रहे युद्ध के कारण गैस सिलेंडरों की आपूर्ति प्रभावित हो रही है. वहीं अफवाहों के कारण बड़ी संख्या में उपभोक्ता गोदाम पर पहुंच जाते हैं, जिससे होम डिलीवरी व्यवस्था प्रभावित होती है. कई बार उपभोक्ता गैस से भरे वाहनों को बाहर निकलने भी नहीं देते.

संचालिका ने उपभोक्ताओं से की अपील

निशा भारतगैस की संचालिका निशा राजवंशी ने कहा कि एजेंसी उपभोक्ताओं को घर-घर गैस सिलेंडर पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है. उन्होंने बताया कि गैस आपूर्ति होने के बाद तय शिड्यूल के अनुसार होम डिलीवरी की जाएगी. साथ ही जिन उपभोक्ताओं के पास पहले ओटीपी होगा, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर गैस सिलेंडर दिया जाएगा. उन्होंने लोगों से गोदाम पर भीड़ नहीं लगाने और अपनी बारी का इंतजार करने की अपील की है.

Also Read : नवादा तिलैया जंक्शन पर मालगाड़ी के आगे युवक ने दे दी जान, सिर धड़ से हुआ अलग

विज्ञापन
Vivek Singh

लेखक के बारे में

By Vivek Singh

विवेक सिंह माता सीता की धरती और मिथिला का द्वार कहे जाने वाले समस्तीपुर जिले से आते हैं. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. इससे पहले #The_Newsdharma के साथ डिजिटल मीडिया, ग्राउंड रिपोर्टिंग , और न्यूज़ लेखन के क्षेत्र में कार्य करने का अनुभव रहा है. सामाजिक, राजनीतिक, शिक्षा, युवा, महिला सुरक्षा और जनता से जुड़े मुद्दों पर विशेष रुचि रखते हैं. सरल, तथ्यात्मक और प्रभावी लेखन शैली के माध्यम से पाठकों तक महत्वपूर्ण खबरें और मुद्दे पहुंचाने का निरंतर प्रयास करते हैं. NGO अमर शहीद बिपिन सिंह फाउंडेशन के साथ जुड़कर सामाजिक, स्वास्थ्य, पर्यावरण ,रोजगार और महिला सशक्तिकरण जैसे मुद्दों पर भी कार्य करने का अनुभव हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन