‘कुछ लोग देश का करना चाहते हैं चीर हरण…ये हमारी दबंग स्टाइल…’ योगी का विस्फोटक इंटरव्यू

Yogi Adityanath Explosive Interview: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कर्नाटक सरकार की मुस्लिम आरक्षण, कॉमेडियन कुणाल कामरा मुद्दे और लॉ एंड ऑर्डर मामले में खुलकर अपनी बात रखी. न्यूज एजेंसी एएनआई को योगी आदित्यनाथ ने विस्फोटक इंटरव्यू दी है.

Yogi Adityanath Explosive Interview: यूपी के मुख्यमं��्री योगी आदित्यनाथ से जब न्यूज एजेंसी एएनआई के एंकर ने उनकी दबंग स्टाइल के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा- “ये हमारी दबंग स्टाइल नहीं बल्कि शराफत की स्टाइल है. यही डंडा बेटियों और व्यापारियों की सुरक्षा करता है. तो दंगाईयों, अपराधियों और माफियाओं को ठिकाने भी लगाता है.”

कुणाल कामरा मामले में योगी आदित्यनाथ ने कहा- कुछ लोग देश का करना चाहते हैं चीर हरण

यूपी के मुख्यमंत्री योगी ने कॉमेडियन कुणाल कामरा मामले में कहा- “अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता किसी दूसरे पर व्यक्तिगत प्रहार करने के लिए नहीं हो सकता है. दुर्भाग्य है कि कुछ लोगों ने देश का चीर हरण, विभाजन की खाई को और चौड़ी करने के लिए इस अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का इस्तेमाल करना अपना जन्मसिद्ध अधिकार मान लिया है.” कुणाल कामरा ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर टिप्पणी करते हुए उन्हें गद्दार कह दिया था. जिसके बाद महाराष्ट्र में सियासी सरगर्मी तेज हो गई है. कुणाल कामरा के खिलाफ कई जगहों पर एफआईआर दर्ज कराई गई है. उनके स्टूडियो को तोड़ दिया गया.

धर्म के आधार पर आरक्षण संविधान के खिलाफ : योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से जब कर्नाटक सरकार के उस फैसले पर सवाल किया गया, जिसमें मुस्लिमों को 4 प्रतिशत आरक्षण दी गई है. योगी ने इस सवाल पर कहा- “कर्नाटक सरकार द्वारा धर्म के आधार पर आरक्षण यह बाबा साहब के द्वारा दिए गए संविधान का अपमान है. 1976 में इन्होंने संविधान के साथ क्या-क्या नहीं किया. गला घोंटने का काम किया था. कांग्रेस तो हमेशा करती रही है. डीके शिवकुमार वही कह रहे हैं जो उन्हें कांग्रेस की विरासत से मिला है.”

लोकसभा चुनाव में विदेशी पैसों का किया गया इस्तेमाल : योगी

2024 लोकसभा चुनाव पर योगी आदित्यनाथ ने बड़ा खुलासा किया. उन्होंने दावा किया कि लोकसभा चुनाव के दौरान विदेशी पैसों का पूरे देशभर में इस्तेमाल किए गए थे. इसमें इंडिया गठबंधन की सभी पार्टियां प्रत्यक्ष और परोक्ष रूप से संलिप्त थे. इसी के माध्यम से इन्होंने पूरे चुनाव को प्रभावित करने का प्रयास किया था. ये काम देशद्रोह की श्रेणी में आता है.

योगी जी दिल्ली की तरफ देख रहे हैं

एएनआई ने जब योगी आदित्यनाथ से पूछा कि आपने दो-तीन बार कहा था कि सत्ता चली जाएगी, सत्ता त्याग देंगे. आपकी बातों से ऐसी अटकलें लगती हैं कि आप दिल्ली की ओर देख रहे हैं. इस सवाल के जवाब में योगी आदित्यनाथ मुस्कुराते हैं. लेकिन उनके जवाब के लिए हमें कल यानी बुधवार का इंतजार करना होगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >