Air India Express Flight : हवा में पैदा हुआ बेटा! 35,000 फीट की ऊंचाई पर गूंजी किलकारी

Air India Express Flight : 35,000 फीट की ऊंचाई पर जैसे ही महिला ने प्रसव पीड़ा होने का संकेत दिया, क्रू तुरंत हरकत में आ गया. यात्रियों से सीटें बदलने को कहा गया. मां की निजता बनाए रखने के लिए सभी से फोन हटाने को कहा गया. विमान में कोई डॉक्टर नहीं था. जानें क्या हुआ एयर इंडिया एक्सप्रेस में.

Air India Express Flight : एक फिल्मी सीन जैसा नजारा एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट में नजर आया. फ्लाइट अचानक उड़ते वक्त डिलीवरी वार्ड में बदल गया. दरअसल, 29 साल की एक थाई नागरिक को फ्लाइट के दौरान प्रसव पीड़ा शुरू हो गई, और उस समय विमान में कोई डॉक्टर मौजूद नहीं था. महिला अपनी छोटी बेटी के साथ मुंबई होते हुए बैंकॉक जा रही थी. उसने 35,000 फीट की ऊंचाई पर (भारतीय हवाई क्षेत्र के ऊपर) एक बेटा जन्म दिया. उस वक्त विमान में केवल केबिन क्रू और एक समझदार नर्स ही थीं, जिन्होंने महिला की मदद की.

विमान में कोई डॉक्टर नहीं था

इसके बाद जो हुआ, वह असाधारण था. जैसे ही महिला ने प्रसव पीड़ा का इशारा किया, क्रू तुरंत एक्टिव हो गया. यात्रियों से सीटें बदलने को कहा गया. यह एक अस्थायी प्रसव स्थल बनाया गया और मां की निजता बनाए रखने के लिए फोन बंद करवा दिए गए. विमान में कोई डॉक्टर नहीं था, लेकिन यात्रियों में से एक नर्स ने मदद के लिए आगे बढ़कर सहायता की.

भारतीय समयानुसार सुबह 3:15 बजे धैर्य और साहस के साथ उस महिला ने उड़ान के दौरान ही बच्चे को जन्म दिया. जब विमान सुबह 4:02 बजे मुंबई पहुंचा, तब तक एक मेडिकल टीम पहले से तैयार थी, जो मां और नवजात को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले गई. एक महिला एयरलाइन कर्मचारी भी उनके साथ अस्पताल तक गईं.

कुदरत को कुछ और ही मंजूर था

एक एयरलाइन सूत्र ने बताया, “उस महिला के पास भारत का वीजा नहीं था और उसी रात उसे बैंकॉक के लिए कनेक्टिंग फ्लाइट पकड़नी थी, लेकिन कुदरत को कुछ और ही मंजूर था.” एयर इंडिया एक्सप्रेस के प्रवक्ता ने क्रू की सूझबूझ और शांत व्यवहार की सराहना की. उन्होंने कहा, “क्रू ने अपनी ट्रेनिंग के दौरान बताई गई बात को अपनाया और इस मुश्किल घड़ी में अद्भुत संवेदनशीलता दिखाई.”

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >