कौन थीं को-पायलट शांभवी पाठक? आखिरी उड़ान से पहले दादी को भेजा मैसेज

Ajit Pawar Plane Crash: महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार की बुधवार को विमान हादसे में मौत हो गई. उनके साथ 4 अन्य की भी मौत हो गई. जिसमें पायलट सुमित कपूर और को-पायलट शांभवी पाठक की भी मौत हो गई. शांभवी पाठक जब उड़ान भरने जा रही थीं, तब उन्होंने अपनी दादी को आखिरी मैसेज किया था.

Ajit Pawar Plane Crash: जिस विमान दुर्घटना में अजित पवार की मौत हुई, उसकी को-पायलट शांभवी पाठक ने उड़ान भरने से पहले अपनी दादी को आखिरी संदेश गुड मॉर्निंग भेजा था. दादी फिलहाल ग्वालियर में रह रहीं हैं. दादी मीरा पाठक ने बताया कि सुबह उसका संदेश देखकर वह हैरत में जरूर आईं, क्योंकि वह नियमित तैर पर संदेश नहीं भेजती थी. उन्होंने कहा कि करीब 11 बजे उनके छोटे बेटे ने फोन करके यह जानकारी दी थी कि जिस विमान दुर्घटना में अजित पवार की मौत हुई है, उसमें शांभवी भी थी. उन्होंने कहा कि बाद में शांभवी के पिता और उनके बड़े बेटे ने फोन कर बताया कि वह शव लेने के लिए पुणे जा रहे हैं.

12 अक्टूबर को आखिरी बार शांभवी से मिली: दादी

पायलट शांभवी पाठक की दादी मीरा पाठक ने हादसे पर कहा- मुझे इस घटना के बारे में सुबह करीब 11 बजे पता चला. मैं उनसे 12 अक्टूबर को मिली थी. उनकी पोती ने एयरफोर्स स्टेशन में अपने पिता की तैनाती के दौरान एयरफोर्स विद्या भारती स्कूल से पांचवी कक्षा पास की थी और बाद में पिता के ट्रांसफर के बाद परिवार दिल्ली के लोधी कॉलोनी में रहने लगा. उन्होंने बताया कि शांभवी के पिता विक्रम पाठक वायुसेना में पायलट थे और अब वह रिटायर हो चुके हैं.

शांभवी ने कमर्शियल पायलट का प्रशिक्षण न्यूजीलैंड से लिया था

मीरा पाठक ने कहा कि शांभवी ने कमर्शियल पायलट का प्रशिक्षण न्यूजीलैंड से लिया था और उसने ब्रिटेन और रूस समेत कई देशों के लिए उड़ानों का संचालन किया था.

विमान हादसे में अजित पवार के अलावा इनकी हुई मौत

विमान हादसे में अजित पवार और शांभवी (25) समेत पांच लोगों की मौत हो गई. अन्य मृतकों की पहचान कैप्टन सुमित कपूर, एयर होस्टेस पिंकी माली और पवार के सहयोगी विदीप जाधव शामिल थे.

ये भी पढ़ें: ‘दादा’ के बाद NCP का नेता कौन? किस ओर जाएंगे अजित पवार गुट के नेता? महाराष्ट्र की राजनीति का बड़ा सवाल

अजित पवार का आखिरी पोस्ट, हादसे से ठीक पहले लिखा था भावुक मैसेज

अजित पवार ‘दादा’ कभी नहीं हुए सत्ता से बाहर, चाचा की छाया से निकलकर बनाई खास पहचान

Ajit Pawar Net Worth: करोड़ों के मालिक थे महाराष्ट्र के डिप्टी CM, जानिए अजित पवार का बिजनेस पोर्टफोलियो और उनकी कुल संपत्ति

Ajit Pawar : सेल्फमेड नेता अजित पवार, जो पिता की असमय मौत के बाद टूटे नहीं; मजबूती से उभरे

विमान हादसे में अजित पवार की मौत; ममता बनर्जी और खरगे ने की जांच की मांग

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >