15 और 16 मार्च को भारी बारिश, झारखंड सहित इन राज्यों में अगले 4 दिन Rain Alert

Heavy Rain Alert: मौसम विभाग के अनुसार 16 मार्च को असम में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश और 15 मार्च को भारी बारिश की संभावना है. जबकि उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी 16 मार्च को; अरुणाचल प्रदेश में 15-16 मार्च को भारी बारिश की संभावना है.

Heavy Rain Alert: मौसम विभाग के अनुसार झारखंड के कई जिलों में अगले चार दिनों के दौरान हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. आईएमडी के अनुसार, गढ़वा, पलामू, चतरा और लातेहार को छोड़कर राज्य के शेष सभी जिलों में रविवार को बारिश हो सकती है.

अरुणाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में गरज के साथ बारिश का अनुमान

अरुणाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में गरज के साथ मध्यम स्तर की बारिश होने का अनुमान है. मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जिसमें कई जिलों में गरज के साथ मध्यम बारिश और तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी गई है.

उत्तर -पश्चिम भारत का मौसम कैसा रहेगा?

मौसम विभाग के अनुसार 15 से 20 मार्च के दौरान पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में बारिश और बर्फबारी की संभावना है. 15, 16, 18 और 19 मार्च को जम्मू-कश्मीर-लद्दाख में, 15 से 19 मार्च के दौरान हिमाचल प्रदेश में, और 15 से 16 मार्च और 18 और 19 मार्च को उत्तराखंड में गरज, बिजली और 30-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है.

15 से 19 मार्च के दौरान इन राज्यों में बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार 15 से 19 मार्च के दौरान पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में, 15 और 16 मार्च को उत्तर प्रदेश में, 14, 15, 18 और 19 मार्च को पश्चिमी राजस्थान में, और 18 और 19 मार्च को पूर्वी राजस्थान में बारिश, गरज और बिजली के साथ 30-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है.

15 मार्च को जम्मू-कश्मीर में ओलावृष्टि की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार 15 मार्च को जम्मू-कश्मीर-लद्दाख में, 15 और 18 मार्च को हिमाचल प्रदेश में, 15 और 16 मार्च को उत्तराखंड , पंजाब , हरियाणा, चंडीगढ़ और पूर्वी उत्तर प्रदेश में, और 16 मार्च को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में ओलावृष्टि की संभावना है.

पूवोत्तर भारत में कैसा रहेगा मौसम?

अगले 5-6 दिनों के दौरान अरुणाचल प्रदेश , असम और मेघालय में गरज और बिजली के साथ हटकी से मध्यम बारिश होने की संभावना है. 15 मार्च को नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में बारिश होने की संभावना है. । 15 और 16 मार्च के दौरान अरुणाचल प्रदेश , असम और मेघालय में 30-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >