Weather Forecast Today LIVE Updates : इस साल पड़ेगी कड़ाके की ठंड, दिल्ली में जहरीली हो रही है हवा, जानें बिहार-यूपी-झारखंड सहित अन्य राज्यों के मौसम का हाल

Weather Forecast Today Live Updates, India Meteorological Department : देश में मौसम (Weather forecast) अब बदलता नजर आ रहा है. मानसून (monsoon 2020) वापस जा रहा है और सर्दियों (winter season, snowfall) का मौसम प्रवेश कर रहा है. 29 अक्टूबर (29 october 2020) यानी आज Jharkhand के साथ-साथ bihar, uttar pradesh में बारिश (rain and thunderstorm ) की संभावना कम नजर आ रही है. Weather के हर अपडेट के लिए बनें रहें prabhatkhabar.com के साथ…

Live Updates
8:47 PM. 29 Oct 20 8:47 PM. 29 Oct

बिहार में अब बारिश की संभावना नहीं

डॉ राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा के मौसम वैज्ञानिक डॉ गुलाब सिंह ने बताया कि बिहार में अब बारिश की संभावना नहीं है. इस वजह से चार दिनों में तापमान में गिरावट हो सकती है. तापमान में गिरावट होने से ठंड बढ़ेगी.

6:41 PM. 29 Oct 20 6:41 PM. 29 Oct

हरियाणा में ठंड

हरियाणा में ठंड ने अभी से असर दिखाना शुरू कर दिया है. कई जिलों में लोगों को पहाड़ों के बराबर के ठंड का एहसास करा रही है.

3:05 PM. 29 Oct 20 3:05 PM. 29 Oct

इस साल कडाके की ठंड 

भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक इस साल ठंड के मौसम में ला नीना (La Nina) का प्रभाव देखने को मिलेगा, जिसके कारण ठंड का काफी ज्यादा एहसास होगा.

1:09 PM. 29 Oct 20 1:09 PM. 29 Oct

चौबीस घंटे का औसत एक्यूआई

दिल्ली में चौबीस घंटे का औसत एक्यूआई बुधवार को 297, मंगलवार को 312, सोमवार को 353, रविवार को 349, शनिवार को 345 और शुक्रवार को 366 था. शादीपुर, पटपड़गंज, जहांगीरपुरी और विवेक विहार समेत 14 निगरानी स्टेशनों पर एक्यूआई ‘गंभीर’ श्रेणी में दर्ज किया गया. उल्लेखनीय है कि 0 और 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 और 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 और 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 और 300 के बीच ‘खराब’, 301 और 400 के बीच ‘बेहद खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है.

1:09 PM. 29 Oct 20 1:09 PM. 29 Oct

दिल्ली में वायु गुणवत्ता का स्तर ‘गंभीर’ श्रेणी के करीब

राष्ट्रीय राजधानी में वायु गुणवत्ता का स्तर बृहस्पतिवार की सुबह ‘गंभीर’ श्रेणी के नजदीक पहुंच गया. हवा की गति धीमी होने और पराली इत्यादि जलाने की घटनाएं बढ़ने से प्रदूषण के स्तर में वृद्धि देखी गई. शहर में सुबह दस बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 392 दर्ज किया गया.

1:09 PM. 29 Oct 20 1:09 PM. 29 Oct

हिमाचल प्रदेश में तापमान में लगातार गिरावट

हिमाचल प्रदेश में तापमान में लगातार गिरावट जारी है. पिछले द‍िनों हुई बर्फबारी के कारण ठंड में लगातार इजाफा हो रहा है.

9:11 AM. 29 Oct 20 9:11 AM. 29 Oct

बिहार में गुलाबी ठंड ने दस्तक दे दी

बिहार में गुलाबी ठंड ने दस्तक दे दी है. इसका एहसास लोगों को कुछ दिनों से होने लगा है. रात में ओस गिरने से भी सुबह में आठ बजे तक ठंड महसूस होती है. कई घरों में लोगों ने रात में पंखा, कूलर, एसी चलाना बंद कर दिया है.

9:11 AM. 29 Oct 20 9:11 AM. 29 Oct

दक्षिण-पश्चिम मॉनसून ओडिशा से पूरी तरह वापस गया : मौसम विभाग

दक्षिण-पश्चिम मॉनसून बुधवार को ओडिशा से पूरी तरह वापस चला गया है. यहां मौसम केन्द्र ने यह जानकारी दी. इससे पहले सोमवार को मॉनसून सुंदरगढ़, झारसुगुड़ा, देवगढ़, संबलपुर, बारगढ़, स्वर्णपुर, बोलांगीर, नौपाड़ा जिलों तथा मयूरभंज, क्योंझर, अंगुल, बोउध, कंधमाल, कालाहांडी, नवरंगपुर और कोटद्वार जिले के कुछ हिस्सों से वापस चला गया था.

9:11 AM. 29 Oct 20 9:11 AM. 29 Oct

दिल्ली में जहरीली हो रही है हवा

दिल्ली में हवा जहरीली हो रही है. यहां ‘गंभीर’ स्थिति में वायु गुणवत्ता पहुंच चुकी है.

9:11 AM. 29 Oct 20 9:11 AM. 29 Oct

अगले 5 दिनों तक मौसम शुष्क

रांची मौसम विज्ञान केंद्र ने अगले 5 दिनों का मौसम का पूर्वानुमान बताते हुए कहा कि झारखंड से मानसून लौट चुका है और अगले 5 दिनों तक मौसम शुष्क रहते हुए आसमान बिल्कुल साफ रहेगा.

9:11 AM. 29 Oct 20 9:11 AM. 29 Oct

स्काईमेट वेदर के अनुसार

स्काईमेट वेदर के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान उत्तर-पूर्वी मॉनसून तटीय आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में दस्तक दे सकता है.

9:11 AM. 29 Oct 20 9:11 AM. 29 Oct

मौसमी हलचल की उम्मीद कम

पूर्वी भारत में अधिकांश राज्यों बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में भी मौसमी हलचल की उम्मीद कम है.

9:11 AM. 29 Oct 20 9:11 AM. 29 Oct

मध्य प्रदेश में ठंड ने दस्तक दे दी

मध्य प्रदेश में ठंड ने दस्तक दे दी है. वहीं मौसम है कि अभी भी अपने रंग बदल रहा है.

9:11 AM. 29 Oct 20 9:11 AM. 29 Oct

आनंद विहार में एयर क्वालिटी इंडेक्स 401

दिल्ली: आनंद विहार में एयर क्वालिटी इंडेक्स 401, अलीपुर में 405 और वजीरपुर में 410 दर्ज किया गया.

7:22 AM. 29 Oct 20 7:22 AM. 29 Oct

हवा की रफ्तार बढ़ने से दिल्ली की वायु गुणवत्ता में सुधार

राष्ट्रीय राजधानी में हवा की रफ्तार बढ़ने से बुधवार को प्रदूषण के स्तर की कमी आई लेकिन यह स्थिति कम समय के लिए ही बरकरार रह सकती है. इससे पहले लगातार पांच दिन तक एक्यूआई “बेहद खराब” श्रेणी में था.

7:22 AM. 29 Oct 20 7:22 AM. 29 Oct

सामान्य तिथि के 13 दिन बाद वापस गया

दक्षिण-पश्चिम मानसून आखिरकार बुधवार को देश से विदा हो गया. यह अपनी सामान्य तिथि के 13 दिन बाद वापस गया. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि इसके साथ ही उत्तर-पूर्वी मानसून की शुरुआत हो गई है जिसके चलते तमिलनाडु, पुडुचेरी, आंध्र प्रदेश के हिस्सों, कर्नाटक और केरल में अक्टूबर से दिसंबर के दौरान बारिश होती है.

7:22 AM. 29 Oct 20 7:22 AM. 29 Oct

मानसून की 28 अक्टूबर को पूरी तरह से विदाई

आईएमडी ने कहा कि देश के अधिकतर भागों में वर्षा संबंधी गतिविधियों में आई खासी कमी के मद्देनजर दक्षिण-पश्चिम मानसून की 28 अक्टूबर को पूरी तरह से विदाई हो गई. उन्होंने कहा कि बंगाल की दक्षिण-पश्चिम खाड़ी और तमिलनाडु के तटीय क्षेत्र में एक चक्रवाती दौर बना हुआ है.

7:22 AM. 29 Oct 20 7:22 AM. 29 Oct

गरज के साथ छिटपुट बारिश

विभाग ने कहा कि चक्रवाती दौर के प्रभाव के चलते केरल, माहे, तमिलनाडु और पुडुचेरी में अगले पांच दिनों के दौरान मध्यम गरज के साथ छिटपुट बारिश और बिजली चमकने की आशंका है. साथ ही अगले दो दिनों के दौरान दक्षिण तमिलनाडु में जबकि अगले 24 घंटे में दक्षिण केरल के हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है. विभाग ने कहा कि देश के बाकी भागों में अगले चार-पांच दिन मौसम शुष्क बना रहने का पूर्वानुमान है. इस साल दक्षिण-पश्चिम मानसून काफी देर से लौटा है जबकि इसकी विदाई की सामान्य तिथि 15 अक्टूबर रहती है.

7:22 AM. 29 Oct 20 7:22 AM. 29 Oct

Posted By : Amitabh Kumar

मुख्य बातें

Weather Forecast Today Live Updates, India Meteorological Department : देश में मौसम (Weather forecast) अब बदलता नजर आ रहा है. मानसून (monsoon 2020) वापस जा रहा है और सर्दियों (winter season, snowfall) का मौसम प्रवेश कर रहा है. 29 अक्टूबर (29 october 2020) यानी आज Jharkhand के साथ-साथ bihar, uttar pradesh में बारिश (rain and thunderstorm ) की संभावना कम नजर आ रही है. Weather के हर अपडेट के लिए बनें रहें prabhatkhabar.com के साथ…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >