Weather Forecast Updates : हिमाचल में बर्फबारी, दिल्ली में इस मौसम का सबसे न्यूनतम तापमान, जानें यूपी-बिहार-झारखंड सहित अन्य राज्यों के मौसम का हाल

Weather Forecast Today Live Updates, India Meteorological Department : देश में मौसम (Weather forecast) अब बदलता नजर आ रहा है. सर्दियों (winter season, snowfall) का मौसम प्रवेश करने को है. आज Jharkhand के साथ-साथ bihar, uttar pradesh में बारिश (rain and thunderstorm ) की संभावना कम नजर आ रही है. Weather के हर अपडेट के लिए बनें रहें prabhatkhabar.com के साथ…

Live Updates
7:18 PM. 1 Nov 20 7:18 PM. 1 Nov

हिमाचल में बर्फबारी, बढ़ी ठंड

हिमाचल प्रदेश में भारी बर्फबारी हुई, जिससे केलोंग, मनाली, रोहतांग दर्रा, लाहौल और स्पीति समेत हिमाचल में ठंड बढ़ गयी है. केलांग में शनिवार को न्यूनतम तापमान शून्य से 0.8 डिग्री नीचे दर्ज किया गया.

7:18 PM. 1 Nov 20 7:18 PM. 1 Nov

उत्तराखंड में मौसम में बदलाव

उत्तराखंड में मौसम में बदलाव के साथ ही ठंड बढ गई है. केदारनाथ सहित द्वितीय केदार मद्महेश्वर व तृतीय केदार तुंगनाथ में 15 मिनट से लेकर आधा घंटे तक हल्की बर्फबारी होने से वहां ठंड बढ़ गई है.

2:28 PM. 1 Nov 20 2:28 PM. 1 Nov

‘सफर’ के अनुसार

पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय की वायु गुणवत्ता निगरानी एजेंसी ‘सफर’ के अनुसार, शनिवार को दिल्ली में पीएम 2.5 प्रदूषक कणों में पराली जलाने की भागीदारी 32 प्रतिशत रही, जो शुक्रवार को 19 प्रतिशत और बृहस्पतिवार को 36 प्रतिशत थी. केंद्र सरकार की वायु गुणवत्ता प्रारंभिक चेतावनी प्रणाली के अनुसार शुक्रवार को पराली जलाने की घटनाएं पंजाब (लगभग 4,266), हरियाणा (155), उत्तर प्रदेश (51) और मध्य प्रदेश में (381) रहीं जो असामान्य रूप से अधिक हैं, जिसके कारण दिल्ली-एनसीआर और पश्चिमोत्तर भारत के अन्य हिस्सों में वायु गुणवत्ता खराब हुई.

12:56 PM. 1 Nov 20 12:56 PM. 1 Nov

आईएमडी ने बताया

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सफदरजंग वेधशाला में नवंबर के पहले सप्ताह में समान्यत: 15 से 16 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया जाता है और नवंबर के अंतिम सप्ताह में यह तापमान गिरकर 11-12 डिग्री सेल्सियस हो जाता है. आईएमडी के क्षेत्रीय पूर्वानुमान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि सबसे कम न्यूनतम तापमान की बड़ी वजह आकाश में बादलों का नहीं होना है.

12:56 PM. 1 Nov 20 12:56 PM. 1 Nov

दिल्ली में इस मौसम का सबसे न्यूनतम तापमान

राष्ट्रीय राजधानी में रविवार सुबह न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम का अब तक का सबसे न्यूनतम तापमान है.

12:56 PM. 1 Nov 20 12:56 PM. 1 Nov

दिल्ली में वायु गुणवत्ता ‘बेहद खराब’

पराली जलाने की ‘‘सामान्य से अधिक घटनाओं” के कारण बेहतर वायु संचार का प्रभाव समाप्त होने की वजह से राष्ट्रीय राजधानी में वायु गुणवत्ता रविवार को भी ‘‘बहुत खराब” बनी रही. हालांकि स्थिति में सोमवार तक सुधार होने की उम्मीद है.

12:56 PM. 1 Nov 20 12:56 PM. 1 Nov

स्काईमेट वेदर के अनुसार

स्काईमेट वेदर के अनुसार वर्तमान में जो स्थितियां हैं उनके आधार पर यह कह सकते हैं कि दिल्ली में नवंबर के पहले पखवाड़े में पारा आखिरी दिनों में दर्ज किए जाने वाले तापमान के करीब पहुंच जाएगा.

7:37 AM. 1 Nov 20 7:37 AM. 1 Nov

इस साल पड़ सकती है कड़ाके की ठंड

भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक इस साल ठंड के मौसम में ‘ला नीना’ का प्रभाव देखने को मिलेगा, जिसके कारण ठंड का काफी ज्यादा एहसास होगा.

7:37 AM. 1 Nov 20 7:37 AM. 1 Nov

लद्दाख में दो बार भूकंप के झटके

लद्दाख में दो बार भूकंप के झटके महसूस किये गये. रिक्टर स्केल पर तीव्रता 4.1 और 3.8 आंकी गई.

7:37 AM. 1 Nov 20 7:37 AM. 1 Nov

सुबह के वक्त धुंध

झारखंड में अभी से ही सुबह के वक्त धुंध छाने लगी है और धूप का तीखापन गायब हो चुका है.

7:37 AM. 1 Nov 20 7:37 AM. 1 Nov

रांची के निदेशक एसडी कोटाल ने बताया

मौसम केंद्र रांची के निदेशक एसडी कोटाल ने बताया कि फिलहाल पूरे झारखंड में सामान्य मौसम चल रहा है. ठंड भी औसत के करीब है.

6:32 AM. 1 Nov 20 6:32 AM. 1 Nov

बिहार में गुलाबी ठंड

बिहार में गुलाबी ठंड ने दस्तक दे दी है. इसका एहसास लोगों को कुछ दिनों से होने लगा है. रात में ओस गिरने से भी सुबह में आठ बजे तक ठंड महसूस होती है. कई घरों में लोगों ने रात में पंखा, कूलर, एसी चलाना बंद कर दिया है.

6:32 AM. 1 Nov 20 6:32 AM. 1 Nov

दिल्ली की वायु गुणवत्ता ‘बहुत खराब’

दिल्ली की वायु गुणवत्ता में मामूली सुधार हुआ है लेकिन शनिवार सुबह यह ‘बहुत खराब’ श्रेणी में बनी रही, वहीं एक सरकारी पूर्वानुमान एजेंसी ने कहा है कि हवा की अनुकूल गति के कारण अगले कुछ दिन में प्रदूषण की स्थिति में सुधार हो सकता है. दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) सुबह 9.30 बजे 369 मापा गया.

6:32 AM. 1 Nov 20 6:32 AM. 1 Nov

झारखंड का मौसम

अगले पांच दिनों तक पूरे झारखंड में औसत अधिकतम तापमान 30 से 33 और न्यूनतम तापमान 15 से 17 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा. लेकिन इस बार धुंध बढ़ सकती है.

6:32 AM. 1 Nov 20 6:32 AM. 1 Nov

उत्तराखंड का हाल

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तराखंड के अधिकांश क्षेत्रों में आजकल दिन और रात के (अधिकतम व न्यूनतम) तापमान में 18 डिग्री से अधिक का अंतर बना हुआ है.

7th Pay Commission Latest Updates : मोदी सरकार का बड़ा फैसला? प्राइवेट सेक्टर में काम करने वालों को भी मिलेगा केंद्रीय कर्मचारियों की तरह यह फायदा

6:32 AM. 1 Nov 20 6:32 AM. 1 Nov

दिल्ली में इस साल अक्टूबर का महीना पिछले 58 वर्षों में सबसे ठंडा रहा

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार इस वर्ष दिल्ली में अक्टूबर का महीना पिछले 58 वर्षों में सर्वाधिक ठंडा रहा. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार इस साल अक्टूबर में न्यूनतम तापमान 17.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो 1962 के बाद अक्टूबर महीने में सबसे कम तापमान है. दिल्ली में अक्टूबर महीने में सामान्य रूप से औसत तापमान 19.1 सेल्सियस रहता है. बृहस्पतिवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो करीब तीन दशक में अक्टूबर महीने में सबसे कम तापमान था। इससे पहले दिल्ली में 1994 में इतना कम तापमान दर्ज किया गया था.

6:32 AM. 1 Nov 20 6:32 AM. 1 Nov

आईएमडी के आकड़ों के अनुसार

आईएमडी के आकड़ों के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी में 31 अक्टूबर 1994 को 12.3 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था. आईएमडी ने कहा कि साल के इस समय सामान्य तौर पर न्यूनतम तापमान 15-16 डिग्री सेल्सियस रहता है. आईएमडी के क्षेत्रीय पूर्वानुमान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा कि आकाश में बादल नहीं छाए होना तापमान में कमी का एक मुख्य कारण है. उन्होंने कहा कि दिल्ली में अब तक का सबसे कम तापमान 31 अक्टूबर 1937 को 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था.

6:32 AM. 1 Nov 20 6:32 AM. 1 Nov

Posted By : Amitabh Kumar

मुख्य बातें

Weather Forecast Today Live Updates, India Meteorological Department : देश में मौसम (Weather forecast) अब बदलता नजर आ रहा है. सर्दियों (winter season, snowfall) का मौसम प्रवेश करने को है. आज Jharkhand के साथ-साथ bihar, uttar pradesh में बारिश (rain and thunderstorm ) की संभावना कम नजर आ रही है. Weather के हर अपडेट के लिए बनें रहें prabhatkhabar.com के साथ…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >