Weather Forecast Today LIVE Updates : अब सताएगी कडाके की ठंड, पहाड़ों पर जबरदस्त बर्फबारी, उत्तरी राज्यों में बारिश, जानें यूपी-झारखंड-दिल्ली-बिहार सहित देश के अन्य राज्यों के मौसम का हाल
Weather Forecast Today LIVE Updates : साल 2020 का आखिरी सूर्यग्रहण (surya grahan) 14 दिसंबर 2020 को शाम 7 बजकर 4 मिनट से मध्य रात्रि रात 12 बजकर 23 मिनट तक (भारतीय समयानुसार) लगने वाला है. हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और कश्मीर घाटी के ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी हुई है, जबकि पश्चिम विक्षोभ (Western disturbance) की वजह से उत्तरी क्षेत्र (North India Weather) के मैदानी इलाकों में बारिश हुई जिसके कारण ठंड में बढोतरी (minimum temperature) हुई है. मौसम विभाग (IMD) ने उत्तराखंड में येलो (Yellow Alert) अलर्ट जारी किया है. 13 दिसंबर (13 december 2020) को जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश (Rain) और बर्फबारी (Snowfall) होने का अनुमान है. (झारखंड (Jharkhand Weather), दिल्ली(Delhi Weather), बिहार(Bihar Weather), उत्तर प्रदेश(Uttar Pradesh Weather), मध्य प्रदेश(Madhya Pradesh Weather),बंगाल (Bengal Weather) सहित अन्य राज्यों के मौसम की जानकारी के लिए बनें रहें prabhatkhabar.com के साथ….
Weather Forecast Today LIVE Updates : अब सताएगी कडाके की ठंड, पहाड़ों पर जबरदस्त बर्फबारी, उत्तरी राज्यों में बारिश, जानें यूपी-झारखंड-दिल्ली-बिहार सहित देश के अन्य राज्यों के मौसम का हाल
Live Updates
7:34 PM. 13 Dec 202:04 PM. 13 Dec
मौसम के साफ रहने के संकेत
उत्तर बिहार में सोमवार से मौसम के साफ रहने के संकेत मिल रहे है. आसमान में बादल छंटने के बाद गर्माहट वाली धूप निकल सकती है. इससे लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है. हालांकि सुबह और शाम में घना से मध्यम कोहरा छाया रहेगा.
7:34 PM. 13 Dec 202:04 PM. 13 Dec
दिल्ली में घने कोहरे से कम हुई दृश्यता
दिल्ली के कई हिस्सों में रविवार को घना कोहरा छाए रहने से दृश्यता कम हो गई जिससे यातायात प्रभावित हुआ. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी. आईएमडी के क्षेत्रीय पूर्वानुमान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि शनिवार को हुई बारिश की वजह से हवा में नमी बढ़ी, जिससे दिल्ली के कई हिस्सों में ‘घना’ कोहरा छाया रहा.
7:34 PM. 13 Dec 202:04 PM. 13 Dec
बिहार में मौसम शुष्क रहने की संभावना
रविवार को पूरे बिहार में मौसम शुष्क रहने की संभावना है. पटना और उसके आसपास हल्के बादल छाये रहेंगे. अधिकतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने और इसके 24 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है जबकि न्यूनतम तापमान में भी एक डिग्री की कमी होगी और यह 15 डिग्री सेंटीग्रेड रहने का पूर्वानुमान है.
7:34 PM. 13 Dec 202:04 PM. 13 Dec
बिहार के कई हिस्सों में बारिश
मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों में हल्की बारिश के भी अनुमान लगाए गए हैं.बिहार के कई हिस्सों में बारिश 15 दिसंबर और 16 दिसंबर को हो सकती है. पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण बारिश की संभावना जताई जा रही है.
7:34 PM. 13 Dec 202:04 PM. 13 Dec
18 दिसंबर से ठंड का असर बढ सकता है
बिहार में 18 दिसंबर से ठंड का असर बढ सकता है. वहीं बारिश से भी मौसम का मिजाज बदल सकता है.
7:34 PM. 13 Dec 202:04 PM. 13 Dec
पहाड़ों पर जबरदस्त बर्फबारी
पहाड़ों पर पिछले दो दिनों से जबरदस्त बर्फबारी हो रही है. बर्फबारी के कारण जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद कर दिया गया है. डोडा के गुरमुल गांव में भारी बारिश के बाद हुए भूस्खलन में आठ परिवार फंस गए. उन्हें निकालकर सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया है.
मुख्य बातें