Weather Forecast : बिहार-बंगाल के इन जिलों में थोड़ी देर में होगी बारिश, दिल्ली-यूपी सहित अन्य राज्यों के मौसम का हाल जानें

Weather Forecast Live : उत्तर भारत (north india weather) में गर्मी (hot weather) और उमस का सितम जारी है. हालांकि, कुछ इलाकों में बारिश हुई. दिल्ली ( delhi weather) वाले बारिश (rain) नहीं होने से बुधवार को उमस (उच्च आर्द्रता) और गर्मी से परेशान रहे. भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में इस सप्ताहांत बारिश हो सकती है. इधर, मानसून ट्रफ लाइन हिमालय की तराई क्षेत्र से शिफ्ट होकर जहानाबाद और धनबाद की ओर से गुजरती नजर आ रही है जिसके कारण बिहार (bihar weather) के अधिकतर जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं. झारखंड (weather jharkhand) में अगले तीन से पांच जुलाई तक सभी जिलों में भारी बारिश की संभावना मौसम विभाग ने व्यक्त किया है. मौसम और मानसून (monsoon 2020) से जुड़ी हर अपडेट के लिए बनें रहें हमारे साथ...

Live Updates
10:13 PM. 2 Jul 20 10:13 PM. 2 Jul

लखनऊ में कल होगी जोरों की बारिश

राजधानी की बात करें तो यहां 30 जून तक सामान्य 86.7 मिलीमीटर बारिश होनी चाहिए थी, लेकिन इसके मुकाबले केवल 78.5 मिलीमीटर बारिश ही हुई है. यह सामान्य के मुकाबले 90.5 फीसद है. आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक जेपी गुप्ता बताते हैं कि तीन जुलाई से बारिश के जोर पकडऩे की उम्मीद है.

9:00 PM. 2 Jul 20 9:00 PM. 2 Jul

बिहार में वज्रपात से 23 लोगों की जान गई

एक बार फिर बिहार में वज्रपात के कारण लोगों की मौत हुई है. गुरुवार को अपराह्न बाद वज्रपात से 22 लोगों की मौत की सूचना आ रही है. सबसे अधिक समस्‍तीपुर जिले में 8 लोगों की मौत हो गई है.

9:00 PM. 2 Jul 20 9:00 PM. 2 Jul

वज्रपात के लिए जारी किया हाई अलर्ट

बिहार के कई हिस्से में वज्रपात की संभावना को लेकर जिला प्रशासन हाई अलर्ट पर है. जिलाधिकारी कौशल कुमार स्वयं काफी सक्रियता दिखाते हुए मीडिया समेत विभिन्न ग्रुपों में इस सूचना को प्रसारित किया.

9:00 PM. 2 Jul 20 9:00 PM. 2 Jul

मानसून होगा सक्रिय

बारिश की बाट जोह रहे लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है. मौसम विभाग के अनुसार दो दिन के बाद प्रदेश में मानसून फिर सक्रिय होगा और तीन-चार दिन लगातार कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश की संभावना है.

9:00 PM. 2 Jul 20 9:00 PM. 2 Jul

कल होगी झारखंड राज्य के कई शहरों में बरिश

कल यानी तीन जुलाई से राज्य के ज्यादातर शहरों में बारिश होने की संभावना है. चार और पांच को ज्यादा बारिश होगी. चार जुलाई को उत्तर पूर्वी जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है.

5:43 PM. 2 Jul 20 5:43 PM. 2 Jul

मुंबई में हो सकती है बारिश

मुंबई में बुधवार रात के समय कई स्‍थानों पर हल्की तो कहीं मध्यम बारिश हुई. बारिश के कारण मुंबईवासियों को तपती गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण गुजरात और आसपास के इलाकों में चक्रवाती परिसंचरण है, ये परिसंचरण तेज होने वाला है.

5:43 PM. 2 Jul 20 5:43 PM. 2 Jul

धर्मशाला में हुई जमकर बारिश, मौसम हुआ सुहावना

आज दोपहर बाद उत्तराखंड के धर्मशाला में जोरदार बारिश हुई. धर्मशाला के अलावा पालमपुर में भी भारी बारिश की सूचना है, इससे से मौसम सुहावना हो गया है..

3:43 PM. 2 Jul 20 3:43 PM. 2 Jul

दिल्‍ली में 4-5 को हो सकती है बारिश

आईएमडी के वरिष्ठ वैज्ञानिक राजेंद्र कुमार जेनामनी के अनुसार दिल्ली में अभी 3 या 4 दिन और गर्मी रहेगी, लेकिन 4 या 5 जुलाई को हल्की बारिश होगी.

2:26 PM. 2 Jul 20 2:26 PM. 2 Jul

पश्‍चिमी सिंहभूम में बारिश

झारखंड के पश्‍चिमी सिंहभूम जिले में अगले दो से तीन घंटे के अंदर हल्के से मध्‍यम दर्जे की बारिश होने के आसार हैं.

2:26 PM. 2 Jul 20 2:26 PM. 2 Jul

भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने अगले 2-3 घंटे में बिहार की राजधानी पटना, जहानाबाद और अरवल में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है.

2:26 PM. 2 Jul 20 2:26 PM. 2 Jul

दिल्ली में अभी 3 या 4 दिन और गर्मी रहेगी

दिल्ली में अभी 3 या 4 दिन और गर्मी रहेगी. लेकिन 4 या 5 जुलाई को हल्की बारिश होगी. आईएमडी के वरिष्ठ वैज्ञानिक राजेंद्र कुमार जेनामनी ने ये बात कही है.

2:26 PM. 2 Jul 20 2:26 PM. 2 Jul

बंगाल के इन जिलों में होगी बारिश

पश्‍चिम बंगाल के अलीपुरद्वार, बांकुरा, बर्धमान, बीरभूम, कूचबिहार, उत्तर और दक्षिण दिनाजपुर, दार्जिलिंग, हुगली, हावड़ा, जलपाईगुड़ी जिलों में अगले 6-8 घंटों के अंदर बारिश होने के आसार हैं.

2:26 PM. 2 Jul 20 2:26 PM. 2 Jul

बिहार के इन जगहों में होगी बारिश

बिहार के अररिया, बांका, बेगुसराय, भागलपुर, भोजपुर, बक्सर, दरभंगा, गोपालगंज, जमुई, कटिहार, खगड़िया, लखीसराय, मधेपुरा, मधेपुरा जिलों में तेज हवा के साथ बारिश की संभावना है. आगले 6-8 घंटों में इस जगहों में गरज के साथ हल्की बौछार का अनुमान है.

2:26 PM. 2 Jul 20 2:26 PM. 2 Jul

जुलाई में अच्छी बारिश होने की उम्मीद

भारतीय मौसम विभाग ने कहा है कि जुलाई में अच्छी बारिश होने की उम्मीद है. दो चक्रवाती परिस्थितियां एक गुजरात तट पर और दूसरी पूर्वी मध्य भारत के ऊपर बन रही है जिससे मध्य और दक्षिण भारत में अगले पांच से दस दिन में अच्छी बारिश की उम्मीद है.

2:26 PM. 2 Jul 20 2:26 PM. 2 Jul

झारखंड में भारी बारिश

तीन जुलाई को झारखंड के दक्षिणी जिलों में, चार जुलाई को उत्तरी जिलों में व पांच जुलाई को उत्तर-पूर्वी जिलों में एक-दो स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है. इसे देखते हुए राज्य में ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया जा चुका है.

2:26 PM. 2 Jul 20 2:26 PM. 2 Jul

मानसून जल्द होगा सक्रिय

दिल्ली, हरियाणा, पंजाब सहित कई राज्यों में जल्द मानसून सक्रिय होगा. यहां भारी वर्षा होगी.

2:26 PM. 2 Jul 20 2:26 PM. 2 Jul

चार जुलाई से बदलेगा मौसम का मिजाज

दिल्ली-एनसीआर सहित उत्तर भारत के मौसम का मिजाज चार जुलाई को बदल सकता है. हालांकि इससे गर्मी में राहत नहीं मिलेगी.

2:26 PM. 2 Jul 20 2:26 PM. 2 Jul

मानसून के बावजूद यहां चल रही है लू

राजस्थान में पिछले हफ्ते मानसून आने के बावजूद कुछ इलाकों में लू चल रही है. बीकानेर बुधवार को राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा जहां पर अधिकतम तापमान 44.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

2:26 PM. 2 Jul 20 2:26 PM. 2 Jul

आज बिहार में होगी बारिश

पटना सहित बिहार के कई जिलों में गुरुवार को दोपहर बाद बारिश के आसार नजर आ रहे हैं. पूर्वी उत्तर प्रदेश और उसके आसपास चक्रवाती हवा की स्थिति बनी हुई है.

2:26 PM. 2 Jul 20 2:26 PM. 2 Jul

कर्नाटक में यलो अलर्ट

कर्नाटक के उत्तरा कन्नड़, दक्षिण कन्नड़ और उडुपी जिलों के लिए मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है. विभाग ने कहा है कि यहां भारी बारिश के आसार हैं.

2:26 PM. 2 Jul 20 2:26 PM. 2 Jul

मुंबई में ऑरेंज अलर्ट

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने मुंबई, ठाणे और पालघर के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. विभाग द्वारा कहा गया है कि सप्ताहांत में यहां भारी बारिश हो सकती है. बारिश के साथ ही मुंबई के लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है.

2:26 PM. 2 Jul 20 2:26 PM. 2 Jul

मानसून में हलचल

अगले 24 घंटों के दौरान गंगीय पश्चिम बंगाल, बिहार के कुछ हिस्सों, झारखंड, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और उत्तरी पंजाब में भी मानसून में कुछ हलचल देखने को मिल सकती है.

2:26 PM. 2 Jul 20 2:26 PM. 2 Jul

दक्षिण-पश्चिम मॉनसून फिर से सक्रिय

दक्षिण-पश्चिम मॉनसून फिर से सक्रिय हो गया है. मौसम विभाग के अनुसार, जून की तरह जुलाई में अच्छी बारिश की उम्मीद है.

2:26 PM. 2 Jul 20 2:26 PM. 2 Jul

असम में बाढ़ की स्थिति

आईएमडी के मुताबिक असम में बाढ़ की स्थिति है जबकि बिहार में सामान्य से अधिक बारिश हुई है. महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने कहा कि इन इलाकों में अगले पांच-10 दिनों में बारिश में कमी आएगी.

7:27 AM. 2 Jul 20 7:27 AM. 2 Jul

तीन से पांच जुलाई तक झारखंड में बारिश

झारखंड में अगले तीन से पांच जुलाई तक सभी जिलों में भारी बारिश होने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है. मौसम विभाग ने इस दौरान कुछ स्थानों पर भारी बारिश व वज्रपात की भी चेतावनी दी है.

7:27 AM. 2 Jul 20 7:27 AM. 2 Jul

बिहार के 14 जिलों में ग्रीन अलर्ट

मौसम विभाग ने पटना, गया सहित बिहार के 14 जिलों में दो दिनों तक ग्रीन अलर्ट जारी किया है. इस दौरान आंधी-तूफान के साथ तेज बारिश की संभावना मौसम विभाग ने व्यक्त की है.

7:27 AM. 2 Jul 20 7:27 AM. 2 Jul

मानसून के दस्तक देने के बावजूद पर्याप्त बारिश नहीं

आईएमडी ने दिल्ली में मानसून के सामान्य रहने का पूर्वानुमान जताया है लेकिन 25 जून को राष्ट्रीय राजधानी में मानसून के दस्तक देने के बावजूद पर्याप्त बारिश नहीं हुई है.

7:27 AM. 2 Jul 20 7:27 AM. 2 Jul

यूपी का मौसम

विभाग ने यूपी के मौसम की जानकारी देते हुए बताया कि गुरुवार को यूपी के नजीबाबाद, बिजनौर, मुजफ्फरनगर, खतौली, हस्तिनापुर और चांदपुर में अगले 2 घंटों के दौरान गरज के साथ बारिश होने की संभावना है.

नेपाल ने नहीं दी अनुमति, बिहार में अपने ही क्षेत्र में बांध को मजबूत कर रहा भारत

7:27 AM. 2 Jul 20 7:27 AM. 2 Jul

असम में सात की मौत

असम के विभिन्न हिस्सों में बारिश और भूस्खलन से सात लोगों की मौत हो गई. इन्हें मिलाकार राज्य में अब तक 33 लोगों की मौत हो चुकी है.

7:27 AM. 2 Jul 20 7:27 AM. 2 Jul

Posted By: Amitabh Kumar

मुख्य बातें

Weather Forecast Live : उत्तर भारत (north india weather) में गर्मी (hot weather) और उमस का सितम जारी है. हालांकि, कुछ इलाकों में बारिश हुई. दिल्ली ( delhi weather) वाले बारिश (rain) नहीं होने से बुधवार को उमस (उच्च आर्द्रता) और गर्मी से परेशान रहे. भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में इस सप्ताहांत बारिश हो सकती है. इधर, मानसून ट्रफ लाइन हिमालय की तराई क्षेत्र से शिफ्ट होकर जहानाबाद और धनबाद की ओर से गुजरती नजर आ रही है जिसके कारण बिहार (bihar weather) के अधिकतर जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं. झारखंड (weather jharkhand) में अगले तीन से पांच जुलाई तक सभी जिलों में भारी बारिश की संभावना मौसम विभाग ने व्यक्त किया है. मौसम और मानसून (monsoon 2020) से जुड़ी हर अपडेट के लिए बनें रहें हमारे साथ…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >