Weather Forecast Updates : बंगाल की खाड़ी में बना गहरे दबाव का क्षेत्र, इन राज्यों में होगी भारी बारिश, दिल्ली-एनसीआर में हवा का रुख बदलेगा, जानें झारखंड-यूपी-बिहार सहित अन्य राज्यों का हाल

Weather Forecast Today Live Updates : India Meteorological Department के अनुसार दक्षिण पश्चिम मॉनसून के अगले हफ्ते तक देश के शेष हिस्सों से वापस लौटने की संभावना नहीं है, जिससे बारिश का मौसम और आगे बढ़ जाएगा. 13 अक्टूबर (13 october 2020) यानी आज Jharkhand के साथ-साथ bihar, uttar pradesh के कुछ हिस्सों में बारिश (rain and thunderstorm ) की संभावना है. अगले कुछ दिनों में (winter season) ठंड दस्तक दे देगी. राष्ट्रीय राजधानी में वायु गुणवत्ता ‘खराब' श्रेणी में दर्ज की गई. बंगाल की खाड़ी के ऊपर low pressure area बन रहा है. Weather के हर अपडेट के लिए बनें रहें prabhatkhabar.com के साथ…

Live Updates
11:18 AM. 14 Oct 20 11:18 AM. 14 Oct

दिल्ली-एनसीआर में हवा का रुख बदलेगा

14-15 अक्टूबर को दिल्ली-एनसीआर में हवा का रुख बदलेगा क्योंकि बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना डिप्रेशन आगे बढ़ रहा है. इसके प्रभाव से पूर्वी हवाएं अपना असर दिखाएं

5:58 AM. 14 Oct 20 5:58 AM. 14 Oct

अगले 24 घंटो के दौरान अलर्ट

बंगाल की खाड़ी में बन रहे चक्रवाती तूफान के कारण मध्य प्रदेश में मानसून एक बार फिर एक्टिव हो गया है. मौसम विज्ञान विभाग ने अगले 24 घंटो के दौरान अलर्ट जारी किया है.

8:41 PM. 13 Oct 20 8:41 PM. 13 Oct

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने चेतावनी दी

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने कोझिकोड जिले में ‘ऑरेंज अलर्ट’ और अन्य जिलों में मंगलवार को ‘यलो अलर्ट’ जारी किया है. यलो अलर्ट के जरिये सावधान रहने और औरेंज अलर्ट के माध्यम से अत्यधिक सावधान रहने की चेतावनी दी जाती है. विभाग ने बुधवार के लिए तिरुवनंतपुरम, कोल्लम और पठनमथिट्टा के अलावा कई अन्य जिलों में भी यलो अलर्ट जारी किया है. वहीं त्रिशूर, पलक्कड़, मलप्पुरम, कोझीकोड, वायनाड, कन्नूर और कासरगोड जिलों में बृहस्पतिवार के लिए भी यलो अलर्ट जारी किया गया है.

6:32 PM. 13 Oct 20 6:32 PM. 13 Oct

केरल में बारिश से जनजीवन प्रभावित, 13 जिलों में यलो अलर्ट जारी

बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दाब क्षेत्र के कारण केरल के अधिकांश क्षेत्रों में मंगलवार को मूसलाधार बारिश हुई. इसके बाद कोझिकोड सहित कई जिलों में बारिश का पूर्वानुमान जताते हुए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किए. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने कोझिकोड जिले में ‘ऑरेंज अलर्ट’ और अन्य जिलों में मंगलवार को ‘यलो अलर्ट’ जारी किया है.

4:54 PM. 13 Oct 20 4:54 PM. 13 Oct

छत्तीसगढ के कुछ इलाकों में सुबह से मौसम बदला हुआ है

बंगाल की खाड़ी में सक्रिय हुआ चक्रवात दक्षिण क्षेत्र में अपना असर दिखा रहा है. चक्रवात की सक्रियता से छत्तीसगढ के कुछ इलाकों में सुबह से मौसम बदला हुआ है.

2:37 PM. 13 Oct 20 2:37 PM. 13 Oct

कार पानी में बह जाने से एक व्यक्ति की मौत

आंध्र प्रदेश: विशाखापट्टनम के नरसीपट्टनम में एक कार पानी में बह जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोगों को बचा लिया गया.

2:37 PM. 13 Oct 20 2:37 PM. 13 Oct

आंध्र प्रदेश आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने कहा

आंध्र प्रदेश आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने कहा कि गहरे दबाव का क्षेत्र कल शाम साढ़े छह बजे से आज सुबह साढ़े सात बजे के बीच तटीय क्षेत्रों से गुजरा. इसकी वजह से राज्य में 100 से ज्यादा स्थानों पर 11.5 सेंटीमीटर से लेकर 24 सेंटीमीटर तक बारिश दर्ज की गई जिनमें पूर्वी गोदावरी, पश्चिम गोदावरी, श्रीकाकुलम, विजयनगरम, विशाखापट्टनम और कृष्णा जिले शामिल हैं. तूफान के कारण तेज हवाओं की वजह से विशाखापट्टनम में तेन्नेती पार्क तट के निकट एक मालवाहक जहाज बहकर आ गया था. प्राधिकरण के सूत्रों ने कहा कि नुकसान का अभी तत्काल पता नहीं चल पाया है क्योंकि कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति अब भी बहाल नहीं है.

2:37 PM. 13 Oct 20 2:37 PM. 13 Oct

दिल्ली की वायु गुणवत्ता ‘बहुत खराब’ श्रेणी में पहुंची

हवा की गति कम होने और तापमान कम होने के चलते प्रदूषक तत्त्वों के हवा में जमा होने के कारण राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की वायु गुणवत्ता मंगलवार सुबह “बहुत खराब” श्रेणी में पहुंच गई. इस मौसम में पहली बार हवा की गुणवत्ता इतनी खराब हुई है.

2:37 PM. 13 Oct 20 2:37 PM. 13 Oct

तटीय इलाकों में गहरे दबाव वाले क्षेत्र की वजह से आंध्र प्रदेश में भारी बारिश

बंगाल की खाड़ी में बना गहरे दबाव का क्षेत्र मंगलवार को आंध्र प्रदेश के पूर्वी गोदावरी जिले के काकीनाडा में तटीय इलाकों के करीब से होकर गुजरा जिसकी वजह से कई जिलों में भारी बारिश हुई.

2:37 PM. 13 Oct 20 2:37 PM. 13 Oct

दिल्ली में आमतौर पर आसमान साफ

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आमतौर पर आसमान साफ नजर आ रहा है.यहां न्यूनतम तापमान 20 डिग्री और अधिकतम 35 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.

2:37 PM. 13 Oct 20 2:37 PM. 13 Oct

भुवनेश्वर में कई जगह तेज़ बारिश

ओडिशा: भुवनेश्वर में कई जगह तेज़ बारिश हुई.

2:37 PM. 13 Oct 20 2:37 PM. 13 Oct

झारखंड में भी बारिश की संभावना

मछुआरों को समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी गई है. बंगाल की खाड़ी में बने गहरे दबाव के कारण ओडिशा से सटे झारखंड राज्य में भी बारिश की संभावना है.

2:37 PM. 13 Oct 20 2:37 PM. 13 Oct

तेज रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना

मौसम विभाग ने कहा कि बंगाल की खाड़ी, आंध्र प्रदेश, ओडिशा, तमिलनाडु और पुडुचेरी के तटीय इलाकों में तेज रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है उन्होंने कहा कि मंगलवार शाम तक आंध्र प्रदेश, ओडिशा, तमिलनाडु और पुडुचेरी के तटीय इलाकों में समुद्र में हालात ”खराब” रहेंगे.

2:37 PM. 13 Oct 20 2:37 PM. 13 Oct

दिल्ली-NCR की हवा खतरनाक

दिल्ली-NCR की हवा खतरनाक हो चुकी है. पंजाबी बाग-वजीरगंज-शाहदरा में AQI 300 के पार हो गया है.

2:37 PM. 13 Oct 20 2:37 PM. 13 Oct

55-65 किमी प्रतिघंटा की अधिकतम रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान

गहरा दबाव 13 अक्टूबर की सुबह पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ गया है. इस दौरान, 55-65 किलोमीटर प्रतिघंटा की अधिकतम रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है जोकि बढ़कर 75 किलोमीटर प्रतिघंटा तक पहुंच सकती हैं.

2:37 PM. 13 Oct 20 2:37 PM. 13 Oct

13 अक्टूबर की सुबह पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने की संभावना

आईएमडी ने कहा कि बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र गहरे दबाव के क्षेत्र में तब्दील हो गया. इसके 13 अक्टूबर की सुबह पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने की संभावना है.

2:37 PM. 13 Oct 20 2:37 PM. 13 Oct

यहां भी भारी बारिश की संभावना

आईएमडी ने कहा कि उत्तरी आंध्र प्रदेश, दक्षिणी ओडिशा और विदर्भ के दूर-दराज क्षेत्र में भारी बारिश की संभावना है.

2:37 PM. 13 Oct 20 2:37 PM. 13 Oct

भारी बारिश की संभावना

आईएमडी के चक्रवात चेतावनी प्रभाग ने कहा कि गहरे दबाव के प्रभाव के चलते मंगलवार को तेलंगाना में बेहद भारी बारिश की संभावना है जबकि कर्नाटक, रायलसीमा, दक्षिण कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र एवं मराठवाड़ा के दूरस्थ क्षेत्रों में भारी से बेहद भारी बारिश का अनुमान है.

2:37 PM. 13 Oct 20 2:37 PM. 13 Oct

कम दबाव का क्षेत्र सोमवार को गहरे दबाव में बदल गया

बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र सोमवार को गहरे दबाव में बदल गया और इसके मंगलवार तड़के उत्तरी आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों नरसापुर और विशाखापत्तनम से गुजरने की संभावना है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी.

6:30 AM. 13 Oct 20 6:30 AM. 13 Oct

बंगाल की खाड़ी के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बनने से मॉनसून की वापसी में विलंब

दक्षिण पश्चिम मॉनसून के अगले हफ्ते तक देश के शेष हिस्सों से वापस लौटने की संभावना नहीं है, जिससे बारिश का मौसम और आगे बढ़ जाएगा. यह जानकारी रविवार को भारत मौमस विज्ञान विभाग ने दी.

6:30 AM. 13 Oct 20 6:30 AM. 13 Oct

कम दबाव का क्षेत्र गहरे दबाव में तब्दील हो सकता है

बंगाल की खाड़ी के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र गहरे दबाव में तब्दील हो सकता है और नरसापुर तथा विशाखापत्तनम के बीच आंध्र प्रदेश के उत्तरी तट को 12 अक्टूबर की रात को पार कर सकता है. आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के अलावा इसकी वजह से उत्तर कर्नाटक के भीतरी भाग, मध्य महाराष्ट्र, विदर्भ और ओडिशा में 13 अक्टूबर को बारिश हो सकती है.

6:30 AM. 13 Oct 20 6:30 AM. 13 Oct

मृत्युंजय महापात्र ने कहा

आईएमडी के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने कहा कि वर्तमान दबाव के चलते दक्षिण पश्चिम मॉनसून के अगले हफ्ते तक वापसी के कम आसार हैं.

6:30 AM. 13 Oct 20 6:30 AM. 13 Oct

बारिश का मौसम एक जून से 30 सितम्बर तक होता है

अक्टूबर के पहले हफ्ते में भी कम दबाव का एक क्षेत्र बना था. देश में बारिश का मौसम एक जून से 30 सितम्बर तक होता है. इस वर्ष देश में लगातार दूसरे साल सामान्य से ज्यादा बारिश हुई है.

6:30 AM. 13 Oct 20 6:30 AM. 13 Oct

दिल्ली में वायु गुणवत्ता ‘खराब’, हवा के रुख में बदलाव से हो सकता है सुधार

राष्ट्रीय राजधानी और आसपास के क्षेत्रों में वायु की गुणवत्ता ‘खराब’ श्रेणी में दर्ज की जा रही है और अतिसुक्ष्म कणों – पीएम 2.5 और पीएम10 – का स्तर इस मौसम में अब तक का अधिकतम नजर आ रहा है.

6:30 AM. 13 Oct 20 6:30 AM. 13 Oct

आने वाले दिनों में हवा के रुख में बदलाव

पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के वायु गुणवत्ता निगरानी तंत्र ‘सफर’ ने कहा कि आने वाले दिनों में हवा के रुख में बदलाव की वजह से वायु गुणवत्ता सूचकांक में हलका सुधार होने की उम्मीद है. दिल्ली में वायु गुणवत्ता 29 जून के बाद से पहली बार बुधवार को “खराब” हुई थी और केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने तब 24 घंटे के दौरान एक्यूआई 215 दर्ज की थी.

6:30 AM. 13 Oct 20 6:30 AM. 13 Oct

‘सफर’ ने कहा

‘सफर’ ने कहा कि पाकिस्तान से लगे इलाकों, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में 448 जगह खेतों में आग की घटनाएं दर्ज की गईं जिससे रविवार को दिल्ली की वायुगुणवत्ता प्रभावित हुई. उसने कहा कि हवा का रुख उत्तर पश्चिम से बदलकर दक्षिणपूर्व की तरफ होगा जिससे खेतों में आग की घटनाओं का हवा पर प्रभाव यहां कम देखने को मिलेगा. सोमवार सुबह दिल्ली का न्यूनतम तापमान 19.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. हवा की अधिकतम गति चार किलोमीटर प्रतिघंटा रही.

6:30 AM. 13 Oct 20 6:30 AM. 13 Oct

Posted By : Amitabh Kumar

मुख्य बातें

Weather Forecast Today Live Updates : India Meteorological Department के अनुसार दक्षिण पश्चिम मॉनसून के अगले हफ्ते तक देश के शेष हिस्सों से वापस लौटने की संभावना नहीं है, जिससे बारिश का मौसम और आगे बढ़ जाएगा. 13 अक्टूबर (13 october 2020) यानी आज Jharkhand के साथ-साथ bihar, uttar pradesh के कुछ हिस्सों में बारिश (rain and thunderstorm ) की संभावना है. अगले कुछ दिनों में (winter season) ठंड दस्तक दे देगी. राष्ट्रीय राजधानी में वायु गुणवत्ता ‘खराब’ श्रेणी में दर्ज की गई. बंगाल की खाड़ी के ऊपर low pressure area बन रहा है. Weather के हर अपडेट के लिए बनें रहें prabhatkhabar.com के साथ…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >