Weather Forecast Update: बिहार-झारखंड में होगी बारिश, जानिए दिल्ली-UP समेत अन्‍य राज्यों के मौसम का हाल

Weather Forecast Today Updates: देश के कई राज्यों में भारी बारिश का दौर जारी है. राजस्‍थान में जुलाई के महीने में 66 वर्ष बाद हुई सर्वाधिक बारिश रिकॉर्ड की गयी. केरल में ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया गया है. बिहार में अच्‍छी बारिश की संभावना व्‍यक्‍त की गयी है. चावल उत्पादक राज्यों पश्चिम बंगाल, बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड में कम बारिश हुई. जानें मध्‍य प्रदेश-यूपी सहित अन्‍य राज्यों के मौसम का हाल

Live Updates
4:05 AM. 3 Aug 22 10:35 PM. 2 Aug

बारिश को लेकर अलर्ट

देश के कई हिस्सों में कल यानी 3 अगस्त को जोरदार बारिश हो सकती है. मौसम विभाग ने केरल में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. वहीं स्काईमेट वेदर के मुताबिक पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, झारखंड समेत कई और राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.

4:05 AM. 3 Aug 22 10:35 PM. 2 Aug

केरल में भारी बारिश, 10 जिलों के लिए रेड अलर्ट

केरल के 10 जिलों के लिए मंगलवार को रेड अलर्ट जारी किया गया. लगातार बारिश के कारण राज्य के विभिन्न हिस्सों में छह लोगों की मौत हो गई तथा भूस्खलन, जल स्तर में वृद्धि के बीच हजारों लोगों को राहत शिविरों में स्थानांतरित किया गया. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने तिरुवनंतपुरम, कोल्लम, पत्तनमथिट्टा और कासरगोड को छोड़कर राज्य के सभी जिलों के वास्ते दो और तीन अगस्त के लिए रेड अलर्ट जारी किया और पांच अगस्त तक राज्य में भारी वर्षा का पूर्वानुमान जताया है. (भाषा)

4:05 AM. 3 Aug 22 10:35 PM. 2 Aug

दिल्ली में हल्की बारिश की संभावना

दिल्ली में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और मौसम विभाग ने दिन में बादल छाये रहने तथा शाम तक हल्की बारिश होने का अनुमान जताया है.

8:01 PM. 2 Aug 22 2:31 PM. 2 Aug

मंगलवार तड़के बारिश हुई

राजस्‍थान की राजधानी जयपुर के अनेक इलाकों में मंगलवार तड़के बारिश हुई. विभाग के अनुसार, राज्‍य के अनेक इलाकों में भारी बारिश का दूसरा दौर कल यानी बुधवार से शुरू हो सकता है.

8:01 PM. 2 Aug 22 2:31 PM. 2 Aug

राजस्‍थान में बुधवार से फिर शुरू हो सकता है भारी बारिश का दौर

राजस्‍थान में मॉनसून की बारिश जारी है, जहां बीते चौबीस घंटे में सबसे अधिक नौ सेंटीमीटर बारिश टोंक में दर्ज की गयी. वहीं, राज्‍य में भारी बारिश का एक और दौर बुधवार से शुरू होने की संभावना है.

8:01 PM. 2 Aug 22 2:31 PM. 2 Aug

केरल के 10 जिलों में बहुत भारी बारिश के लिए ‘रेड’ अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने मंगलवार को केरल के वायनाड, पलक्कड़, मलप्पुरम और कालीकट सहित 10 जिलों में बहुत भारी बारिश के लिए ‘रेड’ अलर्ट जारी किया है.

मुख्य बातें

Weather Forecast Today Updates: देश के कई राज्यों में भारी बारिश का दौर जारी है. राजस्‍थान में जुलाई के महीने में 66 वर्ष बाद हुई सर्वाधिक बारिश रिकॉर्ड की गयी. केरल में ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया गया है. बिहार में अच्‍छी बारिश की संभावना व्‍यक्‍त की गयी है. चावल उत्पादक राज्यों पश्चिम बंगाल, बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड में कम बारिश हुई. जानें मध्‍य प्रदेश-यूपी सहित अन्‍य राज्यों के मौसम का हाल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >