Weather Forecast Update: दिल्ली में बारिश के आसार, जानें एमपी-बिहार सहित अन्य राज्य का वेदर

Weather Forecast Today Updates: देश के कई राज्यों में भारी बारिश का दौर जारी है. हालांकि झारखंड में इस बार मानसून ऋतु के पहले दो महीनों के दौरान पिछले नौ साल की तुलना में सबसे कम बारिश हुई है. केरल में एक अगस्त के लिए 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया गया है. बिहार में अच्‍छी बारिश की संभावना व्‍यक्‍त की गयी है. राजस्थान में मॉनसून की बारिश का दौर जारी है जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ है. जानें मध्‍य प्रदेश-यूपी सहित अन्‍य राज्यों के मौसम का हाल

Live Updates
10:57 PM. 1 Aug 22 10:57 PM. 1 Aug

केरल में भीषण बारिश के बीच 7 जिलों में ‘रेड अलर्ट’

केरल में लगातार हो रही बारिश के बीच आईएमडी ने सात जिलों में आज एक दिन के लिए ‘रेड अलर्ट’ जारी किया है. आईएमडी ने राज्य के तिरुवनंतपुरम, कोल्लम, पत्तनमथिट्टा, अलप्पुझा, कोट्टायम, एर्णाकुलम और इडुक्की जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है.

10:57 PM. 1 Aug 22 10:57 PM. 1 Aug

अगस्त-सितंबर में मानसून के सामान्य रहने की संभावना

भारत में खासतौर से पूर्वी उत्तर प्रदेश और झारखंड में अगस्त-सितंबर में मानसून की सामान्य बारिश होगी. मौसम कार्यालय ने सोमवार को बताया कि पूर्वी उत्तर प्रदेश और झारखंड में इस मानसून में कम बारिश हुई है. आईएमडी के मुताबिक, दक्षिणपूर्व भारत, उत्तरपश्चिम भारत और पश्चिम मध्य भारत के ज्यादातर हिस्सों में सामान्य से लेकर सामान्य से अधिक बारिश की संभावना है, जबकि पश्चिमी तट और पूर्वी मध्य, पूर्व और पूर्वोत्तर भारत में उम्मीद से कम बारिश हो सकती है.

10:57 PM. 1 Aug 22 10:57 PM. 1 Aug

राजस्‍थान में जुलाई के महीने में 66 वर्ष बाद हुई सर्वाधिक बारिश

राजस्‍थान में लगातार बारिश हो रही है जिससे जुलाई के महीने में 66 साल बाद सर्वाधिक बारिश दर्ज की गई. जयपुर मौसम केंद्र के आंकड़ों के अनुसार, इस साल जुलाई महीने में पूरे राजस्‍थान में औसतन 270 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है जो कि अबतक के औसत 161.4 मिलीमीटर से 67 प्रतिशत से ज्यादा है. इससे पूर्व 1956 में जुलाई माह में राज्य में सर्वाधिक 308.7 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई थी. पिछले साल यानी जुलाई 2021 में राज्य में 130.8 मिलीमीटर बारिश हुई थी.

2:13 PM. 1 Aug 22 2:13 PM. 1 Aug

झारखंड में बारिश शुरू

झारखंड के कई जिलों में बारिश शुरू हो चुकीर है. मॉनसून की हवाओं के असर के कारण अगले कुछ दिनों में अच्छी बारिश होने की उम्मीद है. मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार, अगस्त में झारखंड में अच्छी बारिश होने का अनुमान है. बारिश पूरे राज्य में एक समान नहीं होगी. कहीं भारी व कहीं हल्की बारिश होगी.

1:36 PM. 1 Aug 22 1:36 PM. 1 Aug

केरल में अलर्ट 

केरल के तिरुवनंतपुरम, कोल्लम, पठानमथिट्टा, अलप्पुझा, कोट्टायम, एर्नाकुलम और इडुक्की जिलों में एक अगस्त के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया गया है. मौसम विभाग के अनुसार, दो अगस्त के लिए आठ, तीन अगस्त के लिए 12 और चार अगस्त के लिए भी 12 जिलों में ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया गया है.

11:59 AM. 1 Aug 22 11:59 AM. 1 Aug

दिल्ली में न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार को सुबह मौसम सुहावना रहने के साथ ही न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम, 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

11:59 AM. 1 Aug 22 11:59 AM. 1 Aug

भारी बारिश के कारण केरल के स्‍कूल बंद

केरल में भारी बारिश होने के कारण सोमवार को राज्य के कुछ हिस्सों में शैक्षणिक संस्थानों में एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है. पठानमथिट्टा और कोल्लम के जिला कलेक्टरों ने एक अगस्त को अपने अपने जिलों के कुछ तालुकों में शैक्षणिक संस्थानों को बंद रखने की घोषणा की है.

11:59 AM. 1 Aug 22 11:59 AM. 1 Aug

दिल्ली और उत्तर प्रदेश में बारिश

पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, चंडीगढ़, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में भी बारिश की संभावना मौसम विभाग की ओर से व्‍यक्‍त की गयी है.

11:59 AM. 1 Aug 22 11:59 AM. 1 Aug

अगले पांच दिनों तक यहां होगी बारिश

अगले पांच दिनों तक सिक्किम, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, त्रिपुरा और अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश का अनुमान मौसम विभाग ने व्‍यक्‍त किया है.

8:45 AM. 1 Aug 22 8:45 AM. 1 Aug

गरज के साथ भारी बारिश की संभावना

मौसम विभाग की ओर से जो जानकारी दी गयी है उसके अनुसार अगले चार से पांच दिनों तक मध्य, पश्चिम, पूर्व और दक्षिण भारत में गरज के साथ भारी बारिश की संभावना है.

7:59 AM. 1 Aug 22 7:59 AM. 1 Aug

दिल्ली-एनसीआर में गरज के साथ तेज बारिश

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली-एनसीआर में आने वाले दो दिनों में गरज के साथ तेज बारिश की संभावना है जिससे लोगों को कुछ राहत मिल सकती है.

7:49 AM. 1 Aug 22 7:49 AM. 1 Aug

दिल्ली में बारिश की संभावना

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अगले तीन दिनों तक हल्की से माध्यम बारिश होने और आकाश में आमतौर पर बादल छाए रहने की उम्मीद है. इधर दिल्ली में अतिरिक्त वर्षा होने के कारण इस महीने 24 दिन वायु गुणवत्ता ‘‘संतोषजनक” श्रेणी में दर्ज की गयी, जिससे यह शहर के लिए 2015 के बाद से सबसे स्वच्छ वायु वाला महीना बन गया है.

7:59 AM. 1 Aug 22 7:59 AM. 1 Aug

बिहार में आगामी 3 अगस्त तक लगातार बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक बिहार में आगामी 3 अगस्त तक लगातार मध्यम बारिश होने का पूर्वानुमान है. इससे लोगों को कुछ राहत मिलेगी.

7:49 AM. 1 Aug 22 7:49 AM. 1 Aug

मध्‍य प्रदेश का मौसम

मध्‍य प्रदेश में वर्तमान में कोई वेदर सिस्टम एक्टिव नहीं नजर आ रहा है, लेकिन 3 अगस्त के बाद फिर मौसम बदलने के आसार हैं. इसके बाद प्रदेश में झमाझम बारिश का दौर शुरू होगा.

7:59 AM. 1 Aug 22 7:59 AM. 1 Aug

पश्चिमी हिमालय पर भारी बारिश की गतिविधि

भारत मौसम विज्ञान विभाग की मानें तो, अगले पांच दिनों के दौरान पश्चिमी हिमालय पर भारी बारिश की गतिविधि जारी रहने की संभावना है. प्रशासन इसको लेकर अलर्ट है.

7:49 AM. 1 Aug 22 7:49 AM. 1 Aug

यहां होगी बारिश

अगले तीन दिनों के दौरान उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम ,मेघालय और नागालैंड, मणिपुर में बारिश की संभावना मौसम विभाग ने व्‍यक्‍त की है.

7:49 AM. 1 Aug 22 7:49 AM. 1 Aug

केरल में चार अगस्त तक भारी बारिश होने का अनुमान

मौसम विभाग ने केरल में चार अगस्त तक भारी बारिश होने का अनुमान जताते हुए कई जिलों के लिए ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी किया है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने रविवार के लिए राज्य के 14 में से 10 जिलों में ‘येलो’ अलर्ट जारी किया जबकि शेष चार के लिए कोई चेतावनी नहीं दी गयी है.

भाषा इनपुट के साथ

मुख्य बातें

Weather Forecast Today Updates: देश के कई राज्यों में भारी बारिश का दौर जारी है. हालांकि झारखंड में इस बार मानसून ऋतु के पहले दो महीनों के दौरान पिछले नौ साल की तुलना में सबसे कम बारिश हुई है. केरल में एक अगस्त के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया गया है. बिहार में अच्‍छी बारिश की संभावना व्‍यक्‍त की गयी है. राजस्थान में मॉनसून की बारिश का दौर जारी है जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ है. जानें मध्‍य प्रदेश-यूपी सहित अन्‍य राज्यों के मौसम का हाल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >