Weather Forecast: दिल्ली-UP में होगी बारिश, जानें बिहार-झारखंड सहित अन्य राज्यों के मौसम का हाल

Weather Forecast Updates: स्काईमेट वेदर के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान, दक्षिण असम में हल्की बारिश के साथ एक या दो स्थानों पर भारी बारिश हुई. वहीं, तेलंगाना, ओडिशा, झारखंड, छत्तीसगढ़, दक्षिण पूर्व मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, केरल, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और हिमाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश हुई. रिपोर्ट के अनुसार आने वाले 24 घंटों के दौरान पश्चिमी हिमालय पर हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें संभव हैं. जबकि, जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊपरी इलाकों में बर्फबारी हो सकती है.

Live Updates
10:12 PM. 27 Apr 23 10:12 PM. 27 Apr

राजस्थान के कई जिलों में आगामी दो दिन वज्रपात की चेतावनी

राजस्थान के कई जिलों में आगामी दो दिन में मेघगर्जन के साथ वज्रपात और तेज हवाओं की चेतावनी (यलो अलर्ट) जारी की गयी है. मौसम विभाग ने इसकी जानकारी दी. मौसम विभाग ने बताया कि शुक्रवार और शनिवार को राजधानी जयपुर सहित अजमेर अलवर, बारां, भरतपुर, भीलवाड़ा, बूंदी, दौसा, धौलपुर, डूंगरपुर, झालावाड, झुंझुनूं, करौली, कोटा, राजसमंद, प्रतापगढ़, सीकर, सिरोही, टोंक, उदयपुर, बाड़मेर, बीकानेर, चूरू और अन्य जिलों में मेघगर्जन, वज्रपात और तेज हवाओं की चेतावनी (यलो अलर्ट) जारी किया है.

9:42 PM. 27 Apr 23 9:42 PM. 27 Apr

विदर्भ में 28 अप्रैल को बहुत भारी बारिश होने की संभवना

पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ में 27-29 अप्रैल और छत्तीसगढ़ में 30 अप्रैल को ओले गिरने की संभावना मौसम विभाग ने व्यक्त की है. वहीं विदर्भ में 28 अप्रैल को बहुत भारी बारिश होने वाली है.

9:42 PM. 27 Apr 23 9:42 PM. 27 Apr

छत्तीसगढ़ में हल्की बारिश

मध्य भारत के मौसम की बात करें तो अगले पांच दिनों तक मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़ में हल्की बारिश और 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का पूर्वानुमान मौसम विभाग ने व्यक्त किया है.

9:42 PM. 27 Apr 23 9:42 PM. 27 Apr

यूपी में बारिश का अलर्ट

यूपी के पश्चिमी क्षेत्र में बारिश का अलर्ट है. इसके अलावा, प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भी भीषण गर्मी से निजात मिलती नजर आ रही है. 30 अप्रैल से 3 मई के बीच रोजाना हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. मौसम विभाग ने कहा है कि देश के ज्यादातर हिस्सों में अगले पांच दिनों तक बारिश होने वाली है.

9:42 PM. 27 Apr 23 9:42 PM. 27 Apr

दिल्ली में होगी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी दिल्ली में अधिकतम तापमान 35-37 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया जा रहा है. तीन मई तक रोजाना हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान यहां मौसम विभाग ने व्यक्त किया है.

9:42 PM. 27 Apr 23 9:42 PM. 27 Apr

अगले पांच दिनों तक होगी बारिश

मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों तक देश के ज्यादातर राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है जिससे गर्मी से राहत मिलेगी. दिल्ली, उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में बारिश की संभावना है. अगले पांच दिनों तक देश के किसी भी हिस्से में हीटवेव नहीं पड़ने वाली है.

9:42 PM. 27 Apr 23 9:42 PM. 27 Apr

अगले कुछ घंटे में झारखंड में होगी बारिश

अगले कुछ घंटे में झारखंड में बारिश के आसार नजर आ रहे हैं. इसकी चेतावनी रांची स्थित मौसम विभाग ने दी है.

9:42 PM. 27 Apr 23 9:42 PM. 27 Apr

30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

मौसम विभाग ने झारखंड में 30 अप्रैल तक के लिए येलो अलर्ट (Yellow Alert) भी जारी कर दिया है. इसमें बताया गया है कि 27 अप्रैल से 30 अप्रैल तक झारखंड (Jharkhand News Today) के कई जिलों में मेघ गर्जन, वज्रपात के साथ तेज हवाएं चलेंगी. हवा की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा के बीच हो सकती है.

9:42 PM. 27 Apr 23 9:42 PM. 27 Apr

झारखंड में बारिश का अलर्ट

झारखंड की राजधानी रांची समेत 13 जिलों में मौसम विभाग ने वर्षा और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है. मौसम केंद्र रांची की ओर से जारी तात्कालिक चेतावनी में कहा गया है कि पाकुड़, साहिबगंज, चतरा, दुमका, पूर्वी सिंहभूम, गोड्डा, गुमला, लातेहार, लोहरदगा, रांची, सरायकेला-खरसावां, सिमडेगा, पश्चिम सिंहभूम जिले के कुछ हिस्सों में आगामी एक से तीन घंटे के भीतर हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा हो सकती है.

2:04 PM. 27 Apr 23 2:04 PM. 27 Apr

बिहार में दिखेगा कालवैशाखी का असर

बिहार में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव और ‘कालवैशाखी’ की सक्रियता से आंधी, बारिश और ओला वृष्टि की स्थिति बनी हुई है. हालांकि, कल राजधानी पटना समेत राज्य के 26 जिलों में दिन के अधिकतम तापमान में बढ़ोत्तरी देखने को मिली. IMD पटना के अनुसार 27 और 28 अप्रैल को तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी. जबकि, कुछ जिलों में पारा एक बार फिर से 40 के आसपास पहुंच सकता है. जानकारी के लिए बता दें पटना समेत 19 जिलों में बारिश की संभावाना है.

2:04 PM. 27 Apr 23 2:04 PM. 27 Apr

यूपी में 2 मई तक तेज हवाओं के साथ बारिश

उत्तर प्रदेश में मौसम में उलटफेर के बाद 28 अप्रैल को लखनऊ और आसपास के क्षेत्रों में बादलों की आवाजाही देखने को मिलेगी. इसके बाद 29 अप्रैल से लेकर 2 मई तक तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना है. कुछ स्थानों पर बर्फबारी भी हो सकती है. वहीं, आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक आज राज्य के पश्चिमी क्षेत्र में आंधी और बारिश के आसार हैं.

2:04 PM. 27 Apr 23 2:04 PM. 27 Apr

अगले 24 घंटों के दौरान कैसा रहेगा मौसम

स्काईमेट वेदर के अनुसार आने वाले 24 घंटों के दौरान पश्चिमी हिमालय पर हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें संभव हैं. वहीं, जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊपरी इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है. जबकि, विदर्भ, तेलंगाना, दक्षिण छत्तीसगढ़ और मराठवाड़ा, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और केरल में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कई स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है.

2:04 PM. 27 Apr 23 2:04 PM. 27 Apr

24 घंटों के दौरान कैसा रहा मौसम

स्काईमेट वेदर के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान दक्षिण असम में हल्की बारिश के साथ कई स्थानों पर भारी बारिश हुई. वहीं, तेलंगाना में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश हुई. ओडिशा, झारखंड, छत्तीसगढ़, दक्षिण पूर्व मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, केरल, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, कश्मीर, बिहार, पूर्वी गुजरात और हिमाचल प्रदेश में भी हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश हुई.

2:04 PM. 27 Apr 23 2:04 PM. 27 Apr

झारखंड में कैसा रहेगा मौसम

झारखंड की राजधानी रांची सहित करीब-करीब पूरे राज्य के मौसम का मिजाज 2 मई तक इसी तरह सकता है. झारखंड के ऊपर एक टर्फ बना हुआ है. जिसका असर राज्य के सभी जिलों में देखा जा रहा है. मौसम केंद्र के प्रभारी अभिषेक आनंद के अनुसार, टर्फ के कारण ही आंशिक बादल बन रहा है. 2 मई तक कहीं-कहीं हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है. 28 को दक्षिणी और सटे मध्य झारखंड में गर्जन के साथ बारिश हो सकती है.

7:24 AM. 27 Apr 23 7:24 AM. 27 Apr

लखनऊ में कैसा रहेगा मौसम 

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पश्चिमी विक्षोभ के कारण लोगों को गर्मी से राहत मिली है. यहां आज सुबह की शुरुआत नम मौसम के साथ हुई. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार आज लखनऊ में अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा. जबकि, न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहेगा. साथ ही हवा 9 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने की पूर्वानुमान है.

7:24 AM. 27 Apr 23 7:24 AM. 27 Apr

उत्तर प्रदेश में बदलेगा मौसम

उत्तर प्रदेश में एक बार फिर आंधी और बारिश की स्थिति बन रही है. देश के कई राज्यों के साथ यूपी में विक्षोभ परिवर्तन और चक्रवाती हवाओं के कारण आंधी, बारिश की संभावना है. अगले कुछ दिनों तक मौसम की ​ऐसी स्थिति बनी रहेगी. आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक 26 अप्रैल से 1 मई के बीच अधिकतम तापमान 31 डिग्री से 37 डिग्री के बीच रहने की संभावना है. वहीं, न्यूनतम तापमान 20 से 23 डिग्री के बीच बनी रहेगी.

मुख्य बातें

Weather Forecast Updates: स्काईमेट वेदर के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान, दक्षिण असम में हल्की बारिश के साथ एक या दो स्थानों पर भारी बारिश हुई. वहीं, तेलंगाना, ओडिशा, झारखंड, छत्तीसगढ़, दक्षिण पूर्व मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, केरल, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और हिमाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश हुई. रिपोर्ट के अनुसार आने वाले 24 घंटों के दौरान पश्चिमी हिमालय पर हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें संभव हैं. जबकि, जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊपरी इलाकों में बर्फबारी हो सकती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vyshnav Chandran

Vyshnav Chandran is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >