इन राज्यों में आंधी के साथ होगी बारिश, जानें अगले दो दिन कैसा रहेगा मौसम का हाल

Weather Forecast : मौसम विभाग के अनुसार, 30 मई को जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. वहीं, 30 मई को हिमाचल प्रदेश में भी इसी तरह का मौसम रहने का अनुमान जताया गया है. जानें अन्य राज्यों के मौसम का हाल.

Weather Forecast : मौसम विभाग ने प्रेस रिलीज जारी करके बताया कि 31 मई को उत्तर प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. इस दौरान गरज-चमक, बिजली गिरने और 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है. वहीं, 31 मई से 2 जून के दौरान राजस्थान में भी इसी तरह का मौसम रहने का अनुमान है. 30 मई को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में गरज के साथ आंधी आने की संभावना है.

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में 1 और 2 जून को हल्की से मध्यम बारिश के अलावा गरज-चमक, बिजली गिरने और 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है. वहीं, विदर्भ में 2 जून को इसी तरह का मौसम रहने का अनुमान जताया गया है.

कोंकण और गोवा के अलावा यहां होगी बारिश

कोंकण और गोवा में 31 मई से 4 जून के दौरान हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं. यहां 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है. वहीं, मध्य महाराष्ट्र में 30 मई से 3 जून, मराठवाड़ा में 31 मई से 3 जून और गुजरात में 30 मई से 4 जून के दौरान इसी तरह का मौसम रहने का अनुमान जताया गया है.

तमिलनाडु के अलावा यहां होगी बारिश

तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, तेलंगाना, रायलसीमा, तटीय आंध्र प्रदेश और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में 30 मई से 2 जून तक हल्की से मध्यम बारिश के अलावा 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है. वहीं, दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक में 30 मई के दौरान भी इसी तरह का मौसम बने रहने का अनुमान है.

पूरा प्रेस रिलीज पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

कोलकाता और दक्षिण बंगाल में भारी बारिश

कोलकाता और दक्षिण बंगाल के कई जिलों में शुक्रवार दोपहर बादलों की गर्जना, बिजली चमकने और तेज हवाओं के साथ हुई मूसलाधार बारिश ने मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया. अलीपुर स्थित मौसम विभाग के क्षेत्रीय केंद्र ने बताया कि अनुकूल वायुमंडलीय परिस्थितियों और बंगाल की खाड़ी से आ रही भारी नमी के कारण अगले दो दिनों तक दक्षिण बंगाल में गरज-चमक के साथ बारिश जारी रहने की संभावना है.

दिल्ली में होगी बारिश

दिल्ली में शुक्रवार को बादल छाए रहे और कुछ इलाकों में हल्की बारिश हुई. मौसम विभाग ने 31 मई तक गरज के साथ बारिश जारी रहने का पूर्वानुमान लगाया है. शनिवार यानी 30 मई के लिए मौसम विभाग ने न्यूनतम तापमान लगभग 23 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान लगभग 35 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान लगाया है. गरज के साथ बारिश के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया गया है.

उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और आंधी के आसार

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शुक्रवार (29 मई) को लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली. अधिकारियों ने बताया कि 30 मई को पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने और बिजली गिरने की संभावना है. मौसम विभाग ने राज्य के पश्चिमी हिस्सों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की भी संभावना जताई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >