Viral Video: पति की छाती पर चढ़कर महिला ने की थी बेरहमी से पिटाई, अब हाथ जोड़ मांग रही माफी

Viral Video: मध्य प्रदेश के पन्ना से पिछले दिनों एक शर्मनाक खबर सामने आई थी. जिसमें एक महिला अपने लोको पायलट पति की बेरहमी से पिटाई कर दी थी. छाती पर बैठ पति की पिटाई करते बेरहम पत्नी का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था. जिसपर लोगों का गुस्सा फूटा था. अब खबर आ रही है कि आरोपी पत्नी ने अपनी गलती मान ली है और माफी मांग रही है.

Viral Video: मध्य प्रदेश के पन्ना में लोको पायलट पति की पिटाई करने वाली महिला का एक और वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में महिला पिटाई करती दिखाई नहीं दे रही है, बल्कि हाथ जोड़ माफी मांगती दिख रही है. उसे अपनी गलती का एहसास हो गया है. ससुराल की चौखट पर गिड़गिड़ाते हुए माफी मांगते महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

पति लोकेश मांझी ने पुलिस अधिकारी से खुद को बचाने की गुहार लगाई थी

पिछले दिनों लोको पायलट लोकेश ने पन्ना पुलिस अधीक्षक से खुद को बचाने की गुहार लगाई थी. उसने अपनी शिकायत में बताया था कि उसकी पत्नी हर्थिता रैकवार उसकी हर दिन पिटाई करती है. उसने सास और साले के खिलाफ भी शिकायत दर्ज कराई थी. जिसमें आरोप लगाया था कि उसकी पत्नी अपनी मां और भाई के साथ मिलकर उसकी पिटाई करती है. लोकेश ने पत्नी पर मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना का आरोप लगाया था. पति की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू की. जिसके बाद पत्नी ने अपनी गलती मान ली.

आरोपी पत्नी गिड़गिड़ाई, हमसे गलती हो गई

पति की पिटाई करने वाली पत्नी ने अपनी गलती मान ली. ससुराल के दरवाजे पर पहुंचकर उसने अपनी गलती स्विकार कर ली. गिड़गिड़ाते हुए उसे यह कहते हुए सुना जा सकता है, हमसे गलती हो गई. अपने ससुराल में रहना चाहते हैं, अपने पति से बहुत प्यार करते हैं. आरोपी पत्नी अपनी छोटी बेटी के साथ अजयगढ़ थाना पहुंची और पति के साथ सुलह करनी मांग की. वह पुलिस के सामने भी रोते हुए कहने लगी कि उससे गलती हो गई.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >