Viral Video: हाय रे कलयुगी बहू, लाठी-डंडे से ससुर की बेरहमी से कर दी पिटाई, वीडियो देख आ जाएगा गुस्सा

Viral Video: उत्तर प्रदेश से रिश्ते को शर्मसार करने वाला वीडियो सामने आया है. जिसमें एक बहू अपने ससुर को बेरहमी से लाठी-डंडे से पिटाई करती दिख रही है. लाचार वृद्ध व्यक्ति खुद को बहू की पिटाई से बचाने की पूरी कोशिश करते हैं, लेकिन बहू को बुढ़े ससुर पर तनीक भी ममता नहीं आई. सरे आम लाठी और घूंसे से पिटाई करती रही. बहू जब अपने ससुर की पिटाई कर रही थी, तब किसी ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया में शेयर कर दिया. वीडियो को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स अपने गुस्से को नहीं रोक पा रहे हैं और जबकि बहू को भला-बुरा कह रहे हैं. तो आइये आपको पूरा मामला समझाते हैं.

Viral Video: सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे ससुर की पिटाई का वीडियो उत्तर प्रदेश के बिजनौर की है. जिसमें एक महिला जो पीड़ित बुजुर्ग की बहू बताई जा रही है, वो लाठी और डंडे से पिटाई करती दिख रही है. पिटाई करते समय उसे जरा भी रहम नहीं आई और दे दनादन डंडे और घूंसे पिटाई करती रही है. रिश्ते को शर्मसार करने वाले वीडियो पर लोगों की जमकर प्रतिक्रिया आ रही है. दूसरी ओर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है.

प्रॉपटी के लिए बहू ने ससुर की कर दी पिटाई

पीड़ित बुजुर्ग का नाम दाताराम धीमान बताया जा रहा है. उन्होंने अपने बेटे और बहू पर मारपीट का आरोप लगाया है. उन्होंने बेटे ऋषिपाल और बहू राजबाला पर जमीन हड़पने का भी आरोप लगाया है. बुजुर्ग व्यक्ति ने पुलिस शिकायत में बताया, जब वो अपने छोटे बेटे के हिस्से की जमीन पर रास्ता बनाकर दीवार खड़ी कर रहे थे, तभी उनकी बहू और बेटा हाथ में लाठी-डंडा लेकर मौके पर पहुंचे. दोनों ने उन्हें गंदी-गंदी गालियां दीं और लाठी से घूंसे से पिटाई भी कर दी. हालांकि हो-हंगामा होने पर मौके पर पास-पड़ोस के लोग जुट गए और बुजुर्ग को बहू के हाथों पिटाई से बचाया. हालांकि मारपीट में बुजुर्ग व्यक्ति को गंभीर रूप से चोट आई.

पुलिस ने क्या बताया?

बहू द्वारा अपने ससुर की पिटाई के वीडियो को एक पत्रकार ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया और पूरी घटना के बारे में जानकारी दी. वीडियो सामने आने के बाद और बुजुर्ग की शिकायत पर एक्शन में आई और जांच में जुट गई. बिजनौर कोतवाली थाना के एक पुलिस अधिकारी ने कहा, उत्तर प्रदेश के स्वाहेड़ी गांव के बुजुर्ग दाताराम धीमान ने थाना में 3 तारीख को शिकायत दर्ज कराई, जिसमें उन्होंने बताया कि पारिवारिक मामले में उसकी बहू और बेटे ने उनके साथ मारपीट की है. उनकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया और जांच में जुट गई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >