Viral Video: दिल दहला देगा ये वायरल वीडियो, नाग की मौत और नागिन का गम

Viral Video: प्यार केवल इंसानों में ही नहीं होता, बल्कि उससे कहीं अधिक जीव-जंतुओं में एक-दूसरे के प्रति होता है. सबसे दुखद पल वो होता है, जब कोई अपना साथ छोड़कर दूर चला जाता है. साथ छुटने का गम काफी परेशान कर देने वाला होता है. कोई-कोई तो साथ छुटने के गम से कई दिन तक बाहर ही नहीं निकल पाते हैं. सोशल मीडिया पर इस समय एक भावुक कर देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें एक नाग तड़प-तड़पकर अपना दम तोड़ देता है. जबकि उसके बिछड़ने का गम से नागिन एकटक होकर केवल देखती रहती है. वीडियो को देखकर यूजर भावुक हो रहे हैं.

Viral Video: सोशल मीडिया पर नाग और नागिन का एक भावुक कर देने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है, एक नाग सांप तड़प-तड़पकर मर जाता है. उसके पास एक नागिन अपना फन फैलाए हुए नजर आ रही है. नागिन नाग को एकटक देखती रहती है. नाग के मरने का उसे भारी दुख होता है.

वीडियो देख भावुक हो रहे यूजर

सोशल मीडिया पर नाग और नागिन के वायरल वीडियो को देखकर सोशल मीडिया यूजर भावुक हो रहे हैं. वीडियो को रामपुर उत्तर प्रदेश के पूर्व नगर अध्यक्ष विधानसभा दानिश गुल जुनैद ने अपने एक्स अकाउंट पर शेयर किया है. वीडियो के साथ उन्होंने लिखा- “शिवपुरी : नाग की मौत के बाद भी पास बैठी रही नागिन: नरवर के ग्राम छतरी की घटना, सर्पमित्र ने बताया- लगभग 17 साल से साथ था जोड़ा.” वीडियो को देखकर यूजर भावुक हो रहे हैं. एक शख्स ने लिखा- “अपनों को खो जाने का दुख सबको होता है.” एक अन्य ने लिखा, “प्यार इंसानों में ही नहीं होता है, प्यार जीव जंतुओं में भी होता है. जब अपना साथ छोड़ देता है तो बहुत दुख होता है. इसी तरह नाग के मर जाने पर नागिन टक टकी लगा कर देख रही है. वो नाग के मौत का बदला लेने की सोच रही है.”

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >