Video: कैलाश मानसरोवर की यात्रा पर गए थे माता-पिता, रोती हुई बेटी ने बताया- नेपाल बाढ़ के बाद अब तक नहीं हो सका है संपर्क

नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ ने कई जिंदगियां तबाह कर दी हैं. एक इंस्टाग्राम इंफ्लुएंसर, तन्वी, ने रोते हुए बताया कि उनके माता-पिता कैलाश मानसरोवर यात्रा से लापता हैं. 67 लोग अब भी बाढ़ के बाद से संपर्क से बाहर हैं.

Nepal Floods : नेपाल में आई फ्लैड फ्लड ने कई जिंदगियां तबाह कर दीं. दिन बीतते के साथ ऐसी दर्दनाक कहांनियां सामने आ रही हैं, जो कभी कोई कल्पना भी नहीं करना चाहेगा. तन्वी अन्नमदेवरा, एक इंस्टाग्राम इंफ्लुएंसर, ने एक वीडियो पोस्ट की है जिसमें वह बताती हैं कि उनके माता-पिता (वेंकटराम और अनघा अन्नमदेवरा) दोनों लापता हैं. उनके माता-पिता कुल 67 लोगों के साथ कैलाश मानसरोवर की यात्रा पर गए थे. तन्वी के अनुसार, इनमें से किसी से भी संपर्क नहीं हो सका है.

आंखों में आंसू और मन में उम्मीद

तन्वी जब ये सारी बातें बता रही होती हैं तब उनकी आंखें डबडबा जाती हैं. साथ वह सभी लोगों के सुरक्षित होने की उम्मीद जताती हैं. वह कहती हैं कि भले उनके माता-पिता से अब तक संपर्क नहीं हो सका है, लेकिन वह उम्मीद करती हैं कि सभी बाढ़ के दौरान भागकर सुरक्षित स्थान पर चले गए होंगे और सुरक्षित होंगे.

अब भी ढाई हजार से अधिक लापता

26 अगस्त की त्रासदी में अब तक मरने वालों की संख्या 800 के करीब पहुंच गई है. वहीं लगभग 30 देशों के करीब 2,500 लोगों के मरने की पुष्टि हो गई है. बचाव कार्य तेजी से जारी है. नेपाली सरकार ने भारत और चीन से भी रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए मदद मांगी है.


ये भी पढ़ें: Nepal Flood: सुरंग में फंसे हो सकते हैं 200 लोग, नेपाली सेना ने ढूंढ निकाला रास्ता; भारत-चीन से मांगी मदद


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By आलोक पाठक

आलोक पाठक वर्ष 2019 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अपने पत्रकारिता सफर के दौरान वे खबर मंत्र, गांडीव और नक्षत्र न्यूज़ जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। हिंदी भाषा और लेखन के प्रति उनका विशेष लगाव है। उन्हें भू-राजनीति (Geopolitics) और राष्ट्रीय राजनीति से जुड़े विषयों पर लिखना पसंद है। निजी जीवन में कहानियां और कविताएं लिखना तथा कालजयी साहित्य का अध्ययन उनकी प्रमुख रुचियों में शामिल है। उनका प्रयास तथ्यों पर आधारित, सरल और प्रभावी लेखन के माध्यम से पाठकों तक सार्थक जानकारी पहुंचाना है।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >