Video: स्वतंत्र बने बंधक! योगी सरकार के मंत्री को बंधक बनाए जाने पर अखिलेश यादव ने ली चुटकी

Video : महोबा में 30 जनवरी को विधायक बृजभूषण सिंह और मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के बीच विवाद हुआ. घटना को लेकर राजनीतिक हलकों में जमकर हंगामा मचा. मामले पर सपा नेता अखिलेश यादव ने प्रतिक्रिया दी है.

Video : उत्तर प्रदेश के महोबा में विधायक बृजभूषण राजपूत योगी सरकार के मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के साथ बहस करते दिखे. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. यूजर कहते नजर आए कि मंत्री को बंधक बना लिया गया. इस पूरे मामले पर समाजवादी नेता अखिलेश यादव ने चुटकी ली है. उन्होंने बीजेपी विधायक और मंत्री के बीच बहस का वीडियो एक्स पर शेयर किया. वीडियो शेयर करते हुए सपा नेता ने लिखा–स्वतंत्र बने बंधक!

अखिलेश यादव ने ली चुटकी

आगे अखिलेश ने लिखा– हमने तो पहले ही कहा था कि भाजपा के ‘डबल इंजन’ ही नहीं डिब्बे भी आपस में टकरा रहे हैं. पैसे कमाने और जमीन कब्जाने में लगे भाजपा के मंत्री हों या विधायक, इनमें से कोई भी जनता या विकास का काम नहीं कर रहे हैं. इसीलिए जनता के गुस्से से बचने के लिए वो एक-दूसरे पर दोषारोपण कर रहे हैं. भाजपा के ही विधायक द्वारा, अपनी ही भाजपा सरकार के मंत्री को बंधक बनाना दर्शाता है कि भाजपा सरकार के विधायक अब अगले चुनाव में हारनेवाले हैं. वैसे ये न सोचा जाए कि ये इन दोनों के बीच की ही लड़ाई है, दरअसल ये तो केवल सैम्पल या कहें नमूना है, हर विधानसभा क्षेत्र में यही हाल है. इस बार भाजपा को चुनाव लड़ने के लिए प्रत्याशी ही नहीं मिलेंगे. भाजपा की सत्ता पटरी से उतर गई है.

कागजों में महोबा को देश में नंबर वन बताया गया

उत्तर प्रदेश के बीजेपी विधायक बृजभूषण राजपूत ने ‘हर घर नल योजना’ को बहुत अच्छी और लोगों के लिए फायदेमंद योजना बताया है. उन्होंने कहा कि इस योजना पर पिछले 5–6 साल से काम चल रहा है, लेकिन पिछले 4 साल से वह लगातार शिकायत कर रहे हैं कि काम सही तरीके से नहीं हो रहा है. उनके अनुसार अधिकारी गलत आंकड़े बनाकर मंत्रियों और मुख्यमंत्री को दिखा रहे हैं. उन्होंने कहा कि कागजों में महोबा को देश में नंबर वन बताया गया है, जबकि हकीकत में काम बहुत पीछे है और लोगों को पानी की सही सुविधा नहीं मिल रही है.

विधायक ने बताया कि संबंधित मंत्री ने अधिकारियों को 20 दिन का समय दिया है और चेतावनी दी है कि तय समय में सुधार किया जाए. हालांकि उन्होंने कहा कि यह कितना असरदार होगा, यह आने वाला समय बताएगा. उन्होंने भरोसा दिलाया कि वह प्रधानमंत्री की इस योजना को जमीन पर सही तरीके से लागू कराने की पूरी कोशिश करेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >