उत्तर प्रदेश में चार रोहिंग्या गिरफ्तार किये गये हैं, इन्हें यूपी एटीएस ने गिरफ्तार किया है, ये लोग यहां अवैध रूप से रह रहे थे. ये लोग एक संगठित सिंडिकेट के सदस्य हैं. एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार ने बताया कि इस साल अबतक हमने 15 रोहिंग्या को गिरफ्तार किया है.
एडीजी लॉ एंड ऑर्डर ने बताया कि ये लोग फर्जी दस्तावेज के जरिये भारत में प्रवेश करते हैं और अन्य लोगों को भी प्रवेश दिलाते हैं . ये लोग उसके बाद आपराधिक और राष्ट्रविरोधी गतिविधियों में शामिल हो जाते हैं.
जानें कौन हैं रोहिंग्या
रोहिंग्या लोग अधिकतर मुसलमान होते हैं. इनका रखाइन से गहरा संबंध है. रखाइन म्यांमार का एक प्रांत है यहां की कुल आबादी 21 लाख बतायी जाती है 2014 की जनगणना के हिसाब से. जिनमें से 20 लाख बौद्ध है. जानकारी के अनुसार यहां दस लाख मुसलमान भी रहते हैं लेकिन म्यांमार सरकार ने इन्हें अवैध बांग्लादेशी प्रवासी बताकर उनकी गणना नहीं की.
सरकार ने उन्हें नागरिकता भी नहीं दी है जबकि वे पीढ़ियों से म्यामांर में ही रह रहे हैं. चूंकि रखाइन प्रांत में लगातार हिंसा होती रहती है, इसलिए रोहिंग्या मुसलमानों ने पलायन किया है और इनमें से की बांग्लादेश तो कुछ भारत में भी रह रहे हैं.
Posted By : Rajneesh Anand
