उमर अब्दुल्ला का दावा, BJP ने विधायकों को दिया 20-30 करोड़ और मंत्री पद का ऑफर, पार्टी तोड़ने का लगाया आरोप

Umar Abdullah Alleges BJP: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने बीजेपी पर सरकार गिराने की साजिश रचने का गंभीर आरोप लगाया है. उन्होंने सत्तारूढ़ नेशनल कांफ्रेंस में फूट डालने का भी आरोप लगाया है.

Umar Abdullah Alleges BJP: मुख्यमंत्री उमर ने दावा किया कि उनकी पार्टी के विधायकों को पाला बदलने के लिए 20 से 30 करोड़ रुपये और मंत्री पद की पेशकश की जा रही है.

बीजेपी कश्मीर में पिछले दरवाजे से सत्ता हथियाने की साजिश रच रही : उमर

उमर अब्दुल्ला शनिवार को हजरतबल में अपनी दादी बेगम अकबर जहां की 26वीं पुण्यतिथि पर आयोजित एक कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे. अपने दादा-दादी की मजार पर कार्यकर्ताओं के बीच भावुक और आक्रामक अंदाज में मुख्यमंत्री ने कहा कि बीजेपी कश्मीर में पिछले दरवाजे से सत्ता हथियाने के लिए भारी धनबल का इस्तेमाल कर रही है.


'पैसे, मंत्री पद के साथ राज्य के दर्जे का भी लालच'

मुख्यमंत्री ने कहा, "नेशनल कांफ्रेंस को तोड़ने की हरसंभव कोशिशें की जा रही हैं. पैसे और मंत्री पद का लालच जब काम नहीं आया, तो बीजेपी अब बंद दरवाजों के पीछे हमारे विधायकों से कह रही है कि 'हमारे साथ आ जाओ और हम तुम्हें राज्य का दर्जा दिला देंगे'."

जम्मू के विधायक को मिला ऑफर, अल्लाह को गवाह मानकर कही बात

उमर अब्दुल्ला ने जनसभा में एक विशिष्ट घटना का जिक्र करते हुए कहा, "अल्लाह गवाह है, जम्मू के हमारे एक विधायक ने मुझे खुद बताया कि भाजपा के एक पदाधिकारी और सुप्रीम कोर्ट के एक वकील ने उनसे संपर्क किया था. बीजेपी ने उन्हें समर्थन के बदले 20-30 करोड़ रुपये, मंत्री पद और राज्य का दर्जा देने का लालच दिया. बीजेपी को लगता है कि जनता का भरोसा इतना कमजोर है जिसे खरीदा जा सकता है."

"100 करोड़ में भी खुद को नहीं बेचेंगे नेशनल कांफ्रेंस के विधायक"

अपनी पार्टी के साथियों और विधायकों पर पूरा भरोसा जताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि नेशनल कांफ्रेंस का कोई भी सिपाही बिकने वाला नहीं है. उन्होंने कहा, "हमारा एक भी ऐसा विधायक नहीं है जो 20 करोड़ या 100 करोड़ रुपये के लिए भी अपनी ईमानदारी बेच दे, क्योंकि हम जानते हैं कि हमें अल्लाह को जवाब देना है." उमर ने बीजेपी को चेतावनी देते हुए कहा, "यह मत सोचिए कि हम इतने कमजोर हैं कि आप पिछले दरवाजे से आकर हमारी सत्ता पर काबिज हो जाएंगे."

पहले भी हुई हैं ऐसी नाकाम कोशिशें: फारूक अब्दुल्ला

इस दौरान नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष डॉ फारूक अब्दुल्ला ने भी बीजेपी पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि नेशनल कांफ्रेंस को तोड़ने की कोशिशें कोई नई बात नहीं हैं, ऐसी साजिशें पहले भी कई बार की जा चुकी हैं और हमेशा नाकाम रही हैं. उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि वे इन सब बातों से बिल्कुल भी निराश न हों, पार्टी पूरी मजबूती के साथ खड़ी है.


ये भी पढ़ें: बांकीपुर में बीजेपी ने क्यों बदला उम्मीदवार? चिराग पासवान ने खोला राज, विरोधियों को दिया जवाब


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >