Train Cancelled Update : रक्षाबंधन का त्योहार आने वाला है, उसके बाद सितंबर और अक्टूबर में भी गणेश चतुर्थी और नवरात्रि जैसे त्योहार भी होंगे.ऐसे में अधिकतर लोग अपने घर जाने या घूमने का प्लान करते हैं. अगर आप भी इस दौरान ट्रेन से सफर करने वाले हैं तो पहले ही जान लें, वेस्ट सेंट्रल रेलवे के बीना स्टेशन यार्ड में तीसरी रेल लाइन को जोड़ने का काम किया जा रहा है. जिसके चलते कई ट्रेनों को रद्द करने का फैसला किया गया है.
कब से शुरू किया है काम?
दरअसल वेस्ट सेंट्रल रेलवे के बीना स्टेशन यार्ड में तीसरी रेल लाइन को जोड़ने का काम 14 अगस्त से शुरू हो चुका है, जो 15 अक्टूबर तक चलेगा . ऐसे में बेहतर होगा कि आप रद्द होने वाली ट्रेनों की सूची देखें.
- ट्रेन नंबर 11086 ग्वालियर-एसएमवीटी बेंगलुरु को भी निर्धारित तारीख पर नहीं चलेगी.
- ट्रेन नंबर 11085 एसएसवीटी बेंगलुरु-ग्वालियर भी निर्धारित तारीख पर रद्द रहेगी.
- ट्रेन नंबर 61611 बीना-रुठियाई पैसेंजर 30 सितंबर से 16 अक्टूबर तक नहीं चलेगी.
- ट्रेन नंबर 61612 रुठियाई-बीना पैसेंजर 30 सितंबर से 16 अक्टूबर तक नहीं चलेगी.
- ट्रेन नंबर 12197 - भोपाल-ग्वालियर एक्सप्रेस 1 से 15 अक्टूबर तक नहीं चलेगी.
- ट्रेन नंबर 12198 ग्वालियर-भोपाल एक्सप्रेस 1 से 15 अक्टूबर तक रद्द रहेगी.
- ट्रेन नंबर 64618 ललितपुर-बीना को 20 से 26 सितंबर तक रद्द किया गया.
- ट्रेन नंबर 64617 बीना-ललितपुर 20 से 26 सितंबर तक नहीं चलेगी.
यात्रियों के लिए जरूरी सलाह
अगर आप भी इन तारीखों में इन ट्रेनों से यात्रा करने वाले हैं, तो घर से निकलने से पहले ट्रेन का मौजूदा स्टेटस जरूर चेक कर लें. अंतिम समय में भी ट्रेनों के संचालन में बदलाव हो सकता है. ऐसे में पहले ट्रेन की स्थिति की जानकारी लें और उसके बाद ही स्टेशन के लिए रवाना हों.
ये भी पढ़ें: मुंबई से उत्तर भारत जाने वालों के लिए राहत! त्योहारों पर चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, जानें नंबर और तारीख
