ममता बनर्जी के आरोप पर बीजेपी का जवाब- टीएमसी पहले से ही बना रही है हार के बहाने

तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) प्रमुख और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार (30 अप्रैल) को भवानीपुर के ईवीएम स्ट्रॉन्ग रूम का दौरा किया. उन्होंने धांधली का आरोप लगाते हुए चेतावनी दी कि मतगणना प्रक्रिया में किसी भी तरह की छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं की जाएगी. बनर्जी के आरोप का बीजेपी ने जवाब दिया है.

ममता बनर्जी के बयान पर बीजेपी प्रवक्ता शहजाद पूनावालाने का रिएक्शन सामने आया है. उन्होंने कहा कि एग्जिट पोल आने के बाद साफ दिख रहा है कि पहली बार बंगाल में बीजेपी सरकार बना सकती है. टीएमसी को बड़ी हार मिल सकती है. इसी वजह से टीएमसी ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही है और तरह-तरह के आरोप लगा रही है. पूनावाला ने कहा कि टीएमसी पहले से ही हार के बहाने बना रही है. वह घबराहट में ऐसा कर रही है.

बीजेपी नेता राम कृपाल यादव ने भी TMC के EVM छेड़छाड़ के आरोपों को खारिज कर दिया. उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल की जनता ने TMC को नकार दिया है और कहीं भी कोई गड़बड़ी नहीं हुई. उन्होंने चुनाव आयोग की तारीफ करते हुए कहा कि उसने पूरी ईमानदारी से काम किया है, नतीजे आने पर सब साफ हो जाएगा.

यह भी पढ़ें : बंगाल में ‘वोट लूट’ पर आर-पार, धरने पर बैठीं ममता की मंत्री शशि पांजा, चुनाव आयोग ने दी सफाई, जानें क्या है पूरा मामला

गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी : ममता बनर्जी

दक्षिण कोलकाता के सखावत मेमोरियल स्कूल स्थित भवानीपुर मतगणना केंद्र में ममता बनर्जी  करीब चार घंटे रहीं और रात 12 बजे के बाद बाहर निकलीं. उन्होंने कहा कि मतगणना क्षेत्र में सिर्फ उम्मीदवार या एक एजेंट को ही रहने दिया जाएगा. पारदर्शिता के लिए उन्होंने मीडिया के लिए CCTV लगाने का सुझाव भी दिया. बनर्जी ने कहा कि जनता के वोट पूरी तरह सुरक्षित रहने चाहिए. शिकायत मिलने पर ही वह वहां पहुंचीं. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि शुरुआत में केंद्रीय बलों ने उन्हें अंदर जाने से रोका. 4 मई को होने वाली मतगणना से पहले उन्होंने सख्त चेतावनी दी कि किसी भी तरह की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >