Jammu And Kashmir: सैन्य शिविर में गोली लगने से एक सैनिक की मौत

Jammu And Kashmir: रक्षा विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि जम्मू के बाहरी इलाके में स्थित सुंजवान सैन्य स्टेशन पर कुछ गोलियां चली.

Jammu And Kashmir: जम्मू स्थित एक सैन्य शिविर में सोमवार को गोली लगने की सैनिक की मौत हो गई. रक्षा प्रवक्ता ने यह जानकारी दी.

28 अगस्त को हुई थी सेना और आतंकियों में मुठेभेड़

इससे पहले जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हुई थी. यह एनकाउंटर 28 अगस्त, बुधवार की देर रात खेड़ी मोहरा लाठी और दंथल इलाके में शुरू हुआ था. सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर कर घुसपैठ की कोशिशों को नाकाम कर दिया. इसमें दो आतंकवादी मारे गए थे.

14 अगस्त को भी हुई थी मुठभेड़

14 अगस्त को जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई थी. इस दौरान दौरान भारतीय सेना के 48 राष्ट्रीय राइफल्स के एक कैप्टन शहीद हो गए. वहीं भारतीय सेना ने 4 आतंकवादियों को मार गिराया था. 

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aman Kumar Pandey

अमन कुमार पाण्डेय डिजिटल पत्रकार हैं। राजनीति, समाज, धर्म पर सुनना, पढ़ना, लिखना पसंद है। क्रिकेट से बहुत लगाव है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका के यूपी डेस्क पर बतौर ट्रेनी कंटेंट राइटर के पद अपनी सेवा दे चुके हैं। वर्तमान में प्रभात खबर के नेशनल डेस्क पर कंटेंट राइटर पद पर कार्यरत।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >