Swati Maliwal Case: बिभव कुमार की हिरासत पर फैसला सुरक्षित, पुलिस ने मांगी 7 दिन की रिमांड

Swati Maliwal Case: राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल से सीएम हाउस में हुई मारपीट के मामले में दिल्ली पुलिस ने आरोपी बिभव कुमार को गिरफ्तार कर लिया है. विभव को पुलिस ने सीएम अरविंद केजरीवाल के आधिकारिक आवास से गिरफ्तार किया है. दिल्ली पुलिस को इनपुट मिला था कि बिभव दिल्ली से बाहर नहीं बल्कि मुख्यमंत्री आवास में ही मौजूद हैं.

4:55 AM. 19 May 24 4:55 AM. 19 May

बिभव कुमार की पुलिस हिरासत पर फैसला सुरक्षित

दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने बिभव कुमार की पुलिस हिरासत पर फैसला सुरक्षित रख लिया है.

https://x.com/ANI/status/1791887488472211535

3:11 AM. 19 May 24 3:11 AM. 19 May

बिभव कुमार को दिल्ली पुलिस ने तीस हजारी कोर्ट में पेश किया, मांग सकती है रिमांड

स्वाति मालीवाल के साथ कथित रूप से मारपीट के आरोप में गिरफ्तार दिल्ली सीएम के पूर्व पीएस बिभव कुमार को तीस हजारी कोर्ट लाया गया. जहां से पुलिस रिमांड की मांग कर सकती है.

https://x.com/ANI/status/1791858501914067248

10:57 PM. 18 May 24 10:57 PM. 18 May

बिभव कुमार के वकील ने क्या कहा

बिभव कुमार की ओर से बहस करते हुए वरिष्ठ वकील एन हरिहरन ने कहा, मैंने दलील दी है कि कोई मामला नहीं है और यह अंतरिम जमानत का मामला है. मैंने अग्रिम जमानत की वकालत की है क्योंकि सीसीटीवी फुटेज और कवरेज में जो देखा गया है बयान में यह नहीं बताया गया है. आदेश को सुरक्षित रखा गया है.

https://x.com/ANI/status/1791790886990610684

10:53 PM. 18 May 24 10:53 PM. 18 May

बिभव कुमार के वकील ने क्या कहा

बिभव कुमार की ओर से बहस करते हुए वरिष्ठ वकील एन हरिहरन ने कहा, मैंने दलील दी है कि कोई मामला नहीं है और यह अंतरिम जमानत का मामला है. मैंने अग्रिम जमानत की वकालत की है क्योंकि सीसीटीवी फुटेज और कवरेज में जो देखा गया है बयान में यह नहीं बताया गया है. आदेश को सुरक्षित रखा गया है.

https://x.com/ANI/status/1791790886990610684

10:38 PM. 18 May 24 10:38 PM. 18 May

बिभव कुमार को झटका, जमानत याचिका खारिज

स्वाति मालीवाल के साथ कथित रूप से मारपीट मामले में आरोपी बिभव कुमार की अग्रिम जमानत याचिका को कोर्ट ने खारिज कर दिया है. तीस हजारी कोर्ट ने इससे पहले सुनवाई पूरी के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया था.

https://x.com/ANI/status/1791794488886837409

10:37 PM. 18 May 24 10:37 PM. 18 May

https://x.com/ANI/status/1791788886290833445

10:37 PM. 18 May 24 10:37 PM. 18 May

बिभव कुमार के वकील ने क्या कहा

बिभव कुमार की ओर से बहस करते हुए वरिष्ठ वकील एन हरिहरन ने कहा, मैंने दलील दी है कि कोई मामला नहीं है और यह अंतरिम जमानत का मामला है. मैंने अग्रिम जमानत की वकालत की है क्योंकि सीसीटीवी फुटेज और कवरेज में जो देखा गया है बयान में यह नहीं बताया गया है. आदेश को सुरक्षित रखा गया है.

https://x.com/ANI/status/1791790886990610684

10:32 PM. 18 May 24 10:32 PM. 18 May

बिभव कुमार के वकील ने क्या कहा

बिभव कुमार की ओर से बहस करते हुए वरिष्ठ वकील एन हरिहरन ने कहा, मैंने दलील दी है कि कोई मामला नहीं है और यह अंतरिम जमानत का मामला है. मैंने अग्रिम जमानत की वकालत की है क्योंकि सीसीटीवी फुटेज और कवरेज में जो देखा गया है बयान में यह नहीं बताया गया है. आदेश को सुरक्षित रखा गया है.

https://x.com/ANI/status/1791790886990610684

10:30 PM. 18 May 24 10:30 PM. 18 May

बिभव कुमार को झटका, जमानत याचिका खारिज

स्वाति मालीवाल के साथ कथित रूप से मारपीट मामले में आरोपी बिभव कुमार की अग्रिम जमानत याचिका को कोर्ट ने खारिज कर दिया है. तीस हजारी कोर्ट ने इससे पहले सुनवाई पूरी के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया था.

https://x.com/ANI/status/1791794488886837409

8:32 PM. 18 May 24 8:32 PM. 18 May

स्वाति मालीवाल मारपीट मामला, बिभव कुमार ने अग्रिम जमानत याचिका दायर की

स्वाति मालीवाल मारपीट मामले के आरोपी मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पीए बिभव कुमार ने दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर की है. जमानत अर्जी पर कोर्ट आज सुनवाई करेगी.

https://x.com/ANI/status/1791762301005242395

8:06 PM. 18 May 24 8:06 PM. 18 May

स्वाति मालीवाल मामले में बोले एमपी के सीएम मोहन यादव, जो करना है केजरीवाल को करना है

AAP सांसद स्वाति मालीवाल से मारपीट मामले पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा, जो बोलना है अरविंद केजरीवाल को बोलना है. जो हुआ है उनकी पार्टी में हुआ है, उनके घर में घटना घटी. वे(स्वाति मालीवाल) उन्हीं की पार्टी की राज्यसभा सांसद हैं. जनता सब देख रही है, जनता उन्हें माफ नहीं करेगी.

https://x.com/ANI/status/1791752477567770967

7:57 PM. 18 May 24 7:57 PM. 18 May

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का निवास गुंडों की शरणस्थली

AAP सांसद स्वाति मालीवाल से मारपीट मामले में दिल्ली CM अरविंद केजरीवाल के निजी सचिव बिभव कुमार की गिरफ्तारी पर दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, आश्चर्यजनक ये है कि उनकी गिरफ्तारी मुख्यमंत्री आवास के अंदर हुई है. दिल्ली की जनता को सीधा-सीधा संदेश है कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का निवास अब गुंडों की शरणस्थली बन चुका है.

https://x.com/ANI/status/1791750812806574359

7:40 PM. 18 May 24 7:40 PM. 18 May

बिभव कुमार गिरफ्तार

राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल से मारपीट मामले में आरोपी बिभव कुमार को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी बिभव कुमार को दिल्ली पुलिस ने सीएम अरविंद केजरीवाल के घर से पहले हिरासत लिया. उसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया है. सीएम आवास के पिछले गेट से पुलिस ने बिभव कुमार को गिरफ्तार किया. बता दें, इस मामले में दिल्ली पुलिस को इनपुट मिला था कि बिभव कुमार दिल्ली से बाहर नहीं गये हैं बल्कि सीएम आवास में ही मौजूद हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pritish sahay

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >