Swati Maliwal assault case: बिभव कुमार को सुप्रीम कोर्ट ने दी जमानत, शर्तों के साथ मिली बेल

Bibhav Kumar Bail: सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पीए बिभव कुमार को शर्तों के साथ जमानत दे दी है. बिभव कुमार को दिल्ली पुलिस ने राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल पर कथित हमले के आरोप में गिरफ्तार किया था.

Bibhav Kumar Bail: सुप्रीम कोर्ट ने स्वाति मालीवाल मामले में आरोपी बिभव कुमार को जमानत दे दी है. सुप्रीम कोर्ट ने बिभव कुमार को कुछ शर्तों के साथ जमानत दी है. कोर्ट ने कहा है कि बिभव कुमार को निजी सहायक के रूप में बहाल न किया जाए, और न ही उन्हें मुख्यमंत्री कार्यालय में कोई आधिकारिक कार्यभार दिया जाए. सुप्रीम कोर्ट ने यह भी निर्देश दिया है कि जब तक सभी गवाहों से पूछताछ नहीं हो जाती, तब तक बिभव कुमार मुख्यमंत्री आवास नहीं जाएंगे. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि बिभव कुमार 100 दिनों की हिरासत में हैं और मामले में आरोपपत्र पहले ही दायर किया जा चुका है.

आम आदमी पार्टी की राज्य सभा सांसद स्वाति मालीवाल ने बिभव कुमार पर मारपीट के आरोप लगाये थे. इसके बाद उन पर पुलिस ने मामला दर्ज किया. उन्हें पुलिस ने हिरासत में ले लिया था. स्वाति मालीवाल ने आरोप लगाए थे कि सीएम हाउस में कुमार ने उनके साथ मारपीट के साथ गाली-गलौज की थी. स्वाति मालीवाल ने उनके खिलाफ दिल्ली पुलिस में एक FIR भी दर्ज कराई थी. जिसके बाद पूछताछ के लिए पुलिस ने बिभव कुमार को हिरासत में ले लिया था.

बिभव कुमार को कोर्ट के निर्देश
सुप्रीम कोर्ट ने बिभव कुमार के जमानत शर्तों के साथ दिया है. कोर्ट ने कहा है कि…

  • अहम गवाहों से पूछताछ हो जाने तक बिभव कुमार सीएम ऑफिस से दूर रहेंगे.
  • बिभव कुमार को मुख्यमंत्री कार्यालय में कोई आधिकारिक कार्यभार नहीं दिया जाए.
  • बिभव कुमार किसी भी सार्वजनिक मंच पर मामले के ट्रायल से संबंधित किसी भी तरह की टिप्पणी नहीं करेंगे.

इसे भी पढ़ेंः माता वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर अचानक भरभराकर गिरा मलबा, लैंडस्लाइड में दो तीर्थयात्रियों की मौत

बुलडोजर एक्शन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, देखें वीडियो

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >