Video: 'राष्ट्रपति की गरिमा को किया अपमानित', पप्पू यादव और सोनिया गांधी को नोटिस

Video: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और सांसद पप्पू यादव के खिलाफ बीजेपी के 40 सांसदों ने विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया है.

Video: बीजेपी ने सोनिया गांधी और सांसद पप्पू यादव पर राष्ट्रपति की गरिमा को अपमानित करने का आरोप लगाया और नोटिस दिया है. बीजेपी के 40 सासंदों ने पप्पू यादव और सोनिया गांधी के खिलाफ संसदीय विशेषाधिकार, नैतिकता और मर्यादा के उल्लंघन का नोटिस पेश किया.

बीजेपी सांसदों ने पप्पू यादव पर लगाया गंभीर आरोप

लोकसभा अध्यक्ष को दिए आवेदन में बीजेपी सांसदों ने लिखा, पप्पू यादव ने हाल ही में अपमानजनक, महिला और आदिवासी विरोधी बयान दिया था, जिससे हम अत्यंत निराश और मर्माहत हैं. उनके बयान से भारत की माननीय राष्ट्रपति की गरिमा को अत्यंत ठेस पहुंची है. बीजेपी सांसदों ने आगे लिखा, स्वतंत्र भारत में चाहे कोई भी पार्टी की सरकार हो, राष्ट्रपति का पद पक्षपातपूर्ण और सस्ती राजनीति से परे होता है. बीजेपी सांसदों ने लोकसभा अध्यक्ष से सांसद पप्पू यादव के खिलाफ कानून के प्रासंगिक प्रावधानों के तहत उचित कार्रवाई करने की मांग की.

पप्पू यादव ने राष्ट्रपति पर क्या दिया था बयान

पप्पू यादव ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर टिप्पणी करते हुए कहा था, राष्ट्रपति सिर्फ एक स्टंप हैं. उन्हें सिर्फ लव लेटर पढ़ना है. बीजेपी ने पप्पू यादव के इस बयान की निंदा की और उसे अपमानजनक बताया. बीजेपी सांसदों ने कहा, “ऐसे बयान न केवल अनुचित हैं, बल्कि राष्ट्रपति पद की गरिमा और हमारी सर्वोच्च लोकतांत्रिक संस्था की पवित्रता पर सीधा हमला है.”

यह भी पढ़ें: Rahul Gandhi In Lok Sabha: संविधान, मोहन भागवत, फर्जी वोटर…राहुल गांधी ने चुन-चुनकर मोदी सरकार पर बोला हमला

सोनिया गांधी ने राष्ट्रपति के खिलाफ क्या टिप्पणी की थी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण के तुरंत बाद सोनिया गांधी ने टिप्पणी की थी और कहा था, पुअर लेडी, वे बहुत थक गई थीं. बेचारी मुश्किल में बोल पा रही थीं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >